ऊना/सुशील पंडित :खंड हरोली में आत्मा परियोजना की ओर से एकदिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन ग्राम पंचायत गोंदपुरबुल्ला में किया गया। इसमें क्षेत्र के करीब 100 किसानों ने भाग लिया l इस दौरान खंड तकनीकी प्रबंधक आत्मा हरोली से अंकुश शर्मा ने प्राकृतिक खेती व फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी दी । साथ में पशु पालन विभाग से डॉ नवनीत जी ने अपने विभाग की ओर से किसानों के हित में चलाई गई योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी हरोली विकास खंड आतमा के सहायक तकनीकी प्रबंधक दविंदर कौर, शिवांक जसवाल ने प्राकृतिक खेती में उपयोग में लाए जाने वाले पदार्थ जीवामृत घनजीवामृत, नीमअस्त्र आदि की विस्तृत जानकारी दी l इस अवसर पर आतमा परियोजना खंड हरोली के किसान सलाहकार समिति के सदस्य ग्राम व पंचायत उपप्रधान श्री संदीपग्राम पंचायत प्रधान जी व वार्ड पंच भी मौजूद रहे l