Home Himachal भिंडलाः रसोई में घुसकर मारपीट की

भिंडलाः रसोई में घुसकर मारपीट की

0
ऊना/ सुशील पंडित : बंगाणा तहसील के भिंडला गांव में रविवार को हुई मारपीट में मामला दर्ज हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के ही रहने वाले बाली ठाकुर पुत्र फतेह सिंह ने अपने ही गांव के लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। ठाकुर का दावा है कि रविवार को जिस समय वह अपने घर की रसोई में मौजूद था तभी मनोहर लाल पुत्र फतेह सिंह ने उसके ऊपर हमला कर दिया। दोनों भाइयों में पहले से जमीनी विवाद चल रहा था। बाली ठाकुर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि मारपीट में वह घायल हो गया है। बंगाणा थाने में मनोहर लाल के ऊपर मामला दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here