Home Himachal बड़ी खबरः मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का गोलियां मारकर क+त्ल !

बड़ी खबरः मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का गोलियां मारकर क+त्ल !

0
बड़ी खबरः मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का गोलियां मारकर क+त्ल !

इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, कहा जा रहा है कि अमेरिका में गोल्डी बराड़ की गोली लगने मौत हो गई। एक अमेरिकी न्यूज चैनल ने दावा किया कि गोल्डी बराड़ को अमेरिका के फेयरमोंट और होल्ट एवेन्यू में बीती मंगलवार शाम 5:25 बजे गोलियां मारी गईं। गोल्डी बराड़ अपने एक साथी के साथ घर के बाहर गली में खड़ा था। इसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाश आए और गोलियां मारकर भाग गए। एक चैनल को अमेरिकी पुलिस अधिकारी लैसली विलियम्स ने बताया कि 2 व्यक्तियों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जिसमें से एक की मौत हो चुकी है।

अमेरिकी समाचार वेबसाइट ने जानकारी में बताया है कि लेस्ली विलियम्स जो कि फ्रेस्नो पुलिस लेफ्टिनेंट हैं ने कहा है कि फायरिंग के बाद दोनों युवकों को अस्पताल भर्ती करवाया गया। फिलहाल अभी तक कोई पूरी तरह से पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार पता चला है कि मृतक व्यक्ति गोल्डी बराड़ है। बता दें कि कनाडा से भागने के बाद फ्रेजनो ही गोल्डी बराड़ का आखिरी ठिकाना बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार घटना के बाद बराड़ के विरोधी गैंगस्टर अर्श डल्ला व लखबीर ने गोल्डी को मरवाने की जिम्मेदारी ली है। दोनों ने दावा किया है कि गोल्डी को उन्होंने दुश्मनी के चलते गोलियां मरवाई हैं। फिलहाल लॉरेंस या अन्य किसी भी गैंगस्टर की इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here