Home Himachal  भदसाली सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, एक घायल

 भदसाली सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, एक घायल

0

ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव भदसाली में वाइक सवार युवकों की हूई सड़क दुघर्टना में एक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। मृतक युवक की पहचान पारस (21)पुत्र कश्मीरी लाल निवासी मुहल्ला कोटदास डाकखाना चुगेठी तहसील व जिला जालंधर पंजाब के रुप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान जश्न शर्मा (21)पुत्र प्रदीप कुमार निवासी गांव गुगयाल डाकखाना पुंगा हरियाणा तहसील व जिला होशियारपुर पंजाब के रुप में हुई जिसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया है । वहीं पारस की लाश को शव गृह ऊना में रखवाया गया है ।

मिली जानकारी के अनुसार यह दोनों युवक बाइक सख्या (पीवी 07 वी एक्स 8756) पर सवार होकर आ रहे थे जब यह  गांव भदसाली के पास पहुंचे तो सामने आ रही पिकअप  में टक्कर हो गई। पुलिस द्वारा हादसे में मोटरसाइकिल चालक पारस द्वारा तेज रफ्तारी, गफलत व लापरवाही से मोटर साइकिल को चलाते हुए पिकअप के साथ टक्कर मारने के कारण हादसा होना पाए जाने पर मृतक पारस के विरुद्ध थाना हरोली में मामला किया गया है । मृतक पारस की लाश का पोस्टमार्टम कल करवाया जाएगा व लाश उसके वारिसों को अंतिम संस्कार हेतु सौंपी जाएगी । पुलिस द्वारा आगामी जांच अमल में लाई ज रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here