Home Himachal बद्दी में हुआ गोली कांड, घायल पीजीआई रेफर

बद्दी में हुआ गोली कांड, घायल पीजीआई रेफर

0
बद्दी में हुआ गोली कांड, घायल पीजीआई रेफर
बद्दी/ सचिन बैंसल : थाना गांव में गोली चलने कड़ूवाना गांव के एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल अवस्था में उसे बद्दी अस्पताल लाया गया। जहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई  रैफर कर दिया है। गोली व्यक्ति के दाईं जांघ में लगी है। गोली चलाने वाले व्यक्ति फरार है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश के चलते गोली चली है।
कड़ूवाना का 34 वर्षीय दीदार सिंह  पुत्र ध्यान सिंह थाना गांव चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में बतौर विशेष अतिथि के रूप में अपने साथियों सहित शामिल हुए। वहां पर इसी गांव के एक अन्य व्यक्ति को  भी मुख्य अतिथि बुलाया हुआ था। दीदार सिंह जैसे ही स्टेज पर चढ़ा तो  वहां पर पहले से स्टेज पर बैठा हुआ मुख्य अतिथि इस बात से नराज हो गया। और वह दीदार सिंह को देख कर स्टेज से उतर गया। बाद में उसने पीछे से फायर किया जिससे उसकी दाईं जांच में गोली लगी।  गोली मारने के बाद  मुख्य आरोपी  फरार हो गया।
अचानक गोली चलने से दीदार सिंह लहूलुहान हो  गया और वहां पर अफरा तफरी मच गई। यह  हादसा   दोपहर बाद 3 बजे  का है। स्टेज पर  उपस्थित लोग उसे गाड़ी सेे बद्दी अस्पताल लाए। जहां पर चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसे पीजीआई रैफर कर दिया।
उधर डीएसपी खजाना राम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके पास ऐसी सूचना आई है। सूचना मिलते ही बद्दी पुलिस मौके  पर पहुची लेकिन घायल व्यक्ति को तब तक उसके परिजन पीजीआई ले गए। पुलिस की एक टीम घायल व्यक्ति के ब्यान लेने के लिए पीजीआई रवाना हो गई।  पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here