Home Himachal डीयूग़ली पंचायत में जन सुरक्षा स्कीम के तहत कैंप का आयोजन

डीयूग़ली पंचायत में जन सुरक्षा स्कीम के तहत कैंप का आयोजन

0
डीयूग़ली पंचायत में जन सुरक्षा स्कीम के तहत कैंप का आयोजन

ऊना/सुशील पंडित: दी कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति शाखा लठियानी की शाखा प्रबंधक एवं अन्य स्टाफ तथा ग्राम पंचायत के सदस्यों सहित ग्राम पंचायत डीयूग़ली में मंगलवार को जन सुरक्षा स्कीम के तहत एक कैंप का आयोजन किया गया इस कैंप में क्षेत्र की महिलाओं एवं पुरुषों सहित लगभग 50 के करीब लोगों ने भाग लिया ब जानकारी प्राप्त की

इस दौरान शाखा प्रबंधक लठियानी राकेश ठाकुर  द्वारा जानकारी देते हुए लोगों से आग्रह किया गया कि जिन लोगों के बैंक में कोई खाता नहीं है वह बैंक में अपना खाता खोलें ताकि भारत सरकार द्वारा कोई भी लाभकारी स्कीम का फायदा उठाने के लिए बैंक में खाता होना अनिवार्य है तत्पश्चात ही वे लाभकारी योजनाओं का फायदा उठा सकते हैं

इस दौरान शाखा प्रबंधक लठियानी ठाकुर द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जो की 18 से 50 साल तक के लोगों के लिए 436 सालाना देने के बाद 2 लाख का बीमा होता है जिसमें किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने के कारण उसका परिवार को लाभ प्राप्त हो सकता है इसके अलावा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जो की 18 से 70 साल की आयु तक के लोगों को ₹20 सालाना देकर इसका लाभ उठाया जा सकता है इसके अलावा भी प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा कई लाभकारी योजनाएं शुरू की गई है जिनका फायदा उठाने के लिए बैंक में खाता होना अति अनिवार्य है इस मौके पर महिला मंडल की महिलाएं स्थानीय गांव वासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here