Home Himachal खड्ड कॉलेज में मत के महत्त्व पर अभियान

खड्ड कॉलेज में मत के महत्त्व पर अभियान

0
मेरा पहला वोट देश के लिए 
ऊना /सुशील पंडित : राजकीय महाविद्यालय खड्ड में राष्ट्रीय सेवा योजना  इकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर में “मेरा पहला वोट देश के लिए” अभियान चलाया गया । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेंद्र कुमार शर्मा ने महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों को मतदान के लिए शपथ दिलाई तथा नए मतदाताओं को वोट का महत्व समझाते हुए कहा कि हमें अपने मत का प्रयोग सही उम्मीदवार को चुनने के लिए करना चाहिए । किसी के बहकावे में आकर या लालच में आकर मतदान नहीं करना चाहिए । आपका वोट बहुत कीमती है अतः अपने मत का प्रयोग अवश्य करें । इस अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम अधिकारी डॉ आरती के निर्देशन में नारा लेखन प्रतियोगिता भी करवाई गई । इस अवसर पर प्रोफेसर रविराज, प्रोफेसर लखबीर ,प्रोफेसर वीरेंद्र, प्रोफेसर मनीराम, एनसीसी ,रोवर और रेंजर, रेड रिबन क्लब के सदस्य भी उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here