Home Himachal मोटरसाइकिल से टकराने पर कार पलटी

मोटरसाइकिल से टकराने पर कार पलटी

0
ऊना/सुशील पंडित: संतोषगढ़ पुल के ऊपर बुधवार को एक कार पलट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना पुलिस को मिली शिकायत में हरोली के हीरां थड़ा निवासी कर्ण प्रताप सिंह पुत्र अमरीक ने दावा किया है कि जिस समय वह मोटरसाइकिल पर अपनी मां के साथ देहलां से वापस घर जा रहा था तब एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार आई और उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद पलट गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here