Home Himachal आग लगाने के आरोप में महिला की शिकायत से दो पर मामला दर्ज

आग लगाने के आरोप में महिला की शिकायत से दो पर मामला दर्ज

0
ऊना/ सुशील पंडित: व्यक्ति द्वारा अपने खेत में आग लगाने से साथ लगते महिला के खेत में लगे पेड़ जल गए जिस पर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार नम्नीश कौर  पत्नी नरिंदर सिंह निवासी गोंदपुर जयचंद, तह0 हरोली,  जिला ऊना ने अपनी शिकायत  में दर्ज करवाया कि सुरिन्द्र सिंह व अमरीक सिंह निवासी गोंदपुर जयचंद ने अपने खेत में आग लगाई थी और आग फैलकर इनके खेत में भी पहुंच गई, जिस आग से इन के द्वारा लगाये हुए सफेदा पेड़ के सारे पौधे जल गए । जिस पर पुलिस ने धारा 435,34 भा0द0स0 के तहत थाना टाहलीवाल में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here