ऊना/ सुशील पंडित : पुलिस थाना चिंतपूर्णी के अंतर्गत आते गांव रेही के पास तीन लुटेरों ने स्कूटी सवार को रोकने की कोशिश की,जब वह नहीं रुका तो पीछे से उसके सिर पर डंडे से प्रहार किया जिससे वह खाई में जा गिरा। इसी उधेड़बुन में उस की स्कूटी लुटेरों ने उड़ा ली। पुलिस थाना चिंतपूर्णी में दी शिकायत में भरत यादव पुत्र रामानन्द निवासी गांव धुरिया कोट डा0 तमरखुही राज तह0 तमखुही राज जिला खुशीनगर यूपी ने बताया कि बीते रोज मैं स्कूटी संख्या (एचपी -36 एफ-3643) पर सवार होकर दुर्गा मैडिकल स्टोर के डाक्टर को उसके घर छोड़ने थनिकपुरा गया था।
जब यह डाक्टर को छोड़कर वापिस आ रहा था तो रास्ते में पड़ते गांव रेही (डूहल बंगवालां)के पास तीन लडके सडक पर खड़े थे जिन्होनें मुझे रोकने की कोशिश की, परंतु मैंने स्कूटी नही रोकी। इसी दौरान पीछे से मेरे सिर पर डण्डे से वार किया और मैं स्कूटी सहित अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे ढांक में गिर गया। उसके बाद इसे काफी देर बाद होश आया । जब मुझे होश आया तो मैंने देखा कि मेरी स्कूटी झाडियों में फंसी थी । यह स्कूटी को वही पर छोड़कर पैदल चिन्तपुर्णी की तरफ आ गया। जब यह वापिस घटना स्थल पर गया तो स्कूटी मौके पर नहीं थी I पुलिस ने शिकायत के आधार पर ना मालूम तीनों लड़को विरुद्ध धारा 126(2), 115(2), 117(2), 303(2), 3(5) भा0न0स0 के तहत थाना चिन्तपुर्णी में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।