Home Himachal CM की अचानक बिगड़ी तबीयत, ईलाज के लिए IGMC अस्पताल पहुंचे

CM की अचानक बिगड़ी तबीयत, ईलाज के लिए IGMC अस्पताल पहुंचे

0
CM की अचानक बिगड़ी तबीयत, ईलाज के लिए IGMC अस्पताल पहुंचे

हिमाचल, शिमलाः मुख्यमंत्री की आज सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वास्थ्य जांच के लिए IGMC अस्पताल शिमला पहुंचे। IGMC में डॉक्टरों ने उनके सभी रूटीन टेस्ट किए। इसके बाद मुख्यमंत्री को घर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुक्खू को अचानक पेट में दर्द हुआ। जिसके चलते IGMC अस्तपाल में डॉक्टरों द्वारा उनका अल्ट्रासाउंड किया गया। स्वास्थ्य जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया है।

सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री शिमला, IGMC अस्पताल, स्वास्थ्य जांच, पेट का दर्द, शिमला स्वास्थ्य समाचार,
सुखविंदर सिंह सुक्खू

बात दें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह बीते साल भी सीएम सुक्खू बीमार पड़े थे। बीते साल 25 अक्टूबर की रात को जब उन्हें पेट में दर्द उठा तो उसके IGMC लाया गया। यहां से 2 दिन बाद बेहतर उपचार के लिए AIIMS दिल्ली में भर्ती किया गया। जहां पर एक सप्ताह तक भर्ती रखा गया। उस दौरान भी उनके पेट में दर्द उठा था।तब उनके पेट के साथ पैंक्रियाज में भी इन्फेक्शन मिला था।

IGMC के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि पेट में हल्का दर्द होने के बाद सीएम स्वास्थ्य जांच के लिए आईजीएमसी पहुंचे थे। अब उनकी तबीयत ठीक है और उन्हें घर भेज दिया गया है। उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है और वे ओक ओवर स्थित सरकारी आवास में आराम कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here