Home Himachal दो गुटों मे आपसी मारपीट पर क्रॉस मुकदमा दर्ज

दो गुटों मे आपसी मारपीट पर क्रॉस मुकदमा दर्ज

0
दो गुटों मे आपसी मारपीट पर क्रॉस मुकदमा दर्ज

ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्व के अंतर्गत आते गांव सूरी में दो पक्षों में मार-पीट होने पर मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस थाना अम्व में दी गई शिकायत में पहले पक्ष से कुलदीप सिंह प्रधान ग्राम पंचायत सूरी ने शिकायत दर्ज करवाई कि ज़ब यह अपने दो साथियों सहित पीर मंदिर मे उपस्थित था और गेट बन्द करके बैठे थे तब दो पुलिस अधिकारी इस के द्वारा दी गई शिकायत पर छानबीन करने आये, तो उनके लिए इन्होने गेट खोला, तब उनके पीछे से उसी वक्त मन्दिर के अन्दर आकर प्रताप सिंह पुत्र मेहर सिंह व अन्य करीब 10/12 लोगों ने आकर इसके साथ मारपीट की, इसे छुड़ाने आये इसकी पत्नी व बेटे से भी मारपीट की गई। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रताप व अन्य के विरुद्ध धारा 191(2), 190, 115(2), 351(2) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

वहीं पुलिस को दुसरे पक्ष से प्रताप सिंह पुत्र मेहर सिंह ग्राम पंचायत सूरी ने शिकायत दर्ज करवाई कि यह रोज लखदाता मंदिर जाता है। रोज की तरह आज भी ज़ब यह मंदिर गया तो अविनाश कुमार पुत्र रणजोद सिंह व अन्य करीब 12/13 लोगों ने इसे व इसके बेटे के साथ मारपीट की। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने अविनाश व अन्य के विरुद्ध धारा 191(2), 190, 115(2), 351(2) BNS के तहत थाना अम्व में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here