Home Himachal दौलतपुर चौकः सड़क पर रेहड़ी लगाने वाले पर पर्चा

दौलतपुर चौकः सड़क पर रेहड़ी लगाने वाले पर पर्चा

0
दौलतपुर चौकः सड़क पर रेहड़ी लगाने वाले पर पर्चा
ऊना/ सुशील पंडित :बबेहड़ में सड़क को घेरकर रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध गगरेट थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 283 के विरुद्ध मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को जब दौलतपुर चौकी की एक टीम गश्त पर थी तब बबेहड़ गांव के मुख्य मार्ग पर दीपक पुत्र आशा राम निवासी भिण्ड मध्यप्रदेश ने अपनी रेहड़ी लगा रखी थी। रेहड़ी सड़क पर कब्जा करके लगाई गई थी जिससे आने जाने वाले वाहनों और पैदल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऊना पुलिस जगह जगह सड़कों पर जम चुकी रेहड़ियों को हटाने का अभियान चला रही है ताकि सड़क पर वाहनों का आवागमन सुरक्षित बनाया जा सके। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here