Home Himachal महाशिवरात्रि पर प्राचीन ध्यूंसर महादेव सदाशिव मंदिर तलमेहड़ा में उमड़े श्रद्धालु

महाशिवरात्रि पर प्राचीन ध्यूंसर महादेव सदाशिव मंदिर तलमेहड़ा में उमड़े श्रद्धालु

0
ऊना/ सुशील पंडित : महाशिवरात्रि के मौके पर ऊना जिला भी भगवान भोले की भक्ति के रंग में रंगा हुआ है। प्राचीन ध्यूंसर महादेव,सदाशिव मंदिर तलमेहड़ा सुबह से ही हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। शिव मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। महाशिवरात्रि पर्व पर भक्त ब्रह्म मुहूर्त में ही शिव मंदिर में पहुंचने लगे थे और फिर बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर बेलपत्र अर्पित किए।

वहीं क्षेत्र के अन्य सभी शिव मंदिरों में लोगों ने पूजा-अर्चना की। सदाशिव मंदिर के प्रधान प्रवीण शर्मा ने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस मौके पर मंदिर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने क्षेत्र और प्रदेश की उन्नति और की सुख-समृद्धि की कामना भी की ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here