Home Himachal धमांदरीः रास्ता रोक मारपीट का आरोप

धमांदरीः रास्ता रोक मारपीट का आरोप

0
ऊना/सुशील पंडित : धमांदरी गांव में एक व्यक्ति ने अपने ही गांव के एक शख्स पर रास्ता रोकने, मारपीट और गाली गलौच के आरोप लगाए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर थाने में दी शिकायत में शेर सिंह पुत्र गुरदेव सिंह ने दावा किया है कि सोमवार रात को जब वह दिहाड़ी लगाकर घर वापस जा रहा था तब उसी के गांव के मनीष कुमार पुत्र बलवंत सिंह ने पहले उसका रास्ता रोका। फिर गाली गलौच और मारपीट की। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मनीष कुमार के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323,504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here