Home Himachal हरोली के परिवार पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

हरोली के परिवार पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

0
हरोली के परिवार पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज
ऊना/सुशील पंडित : हरोली के चांदपुर गांव के एक परिवार के 6 सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा। पहले मानसिक और बाद में शारीरिक यातनाएं भी दी गईं। हरोली पुलिस ने शिकायत मिलने पर चांदपुर के मुनीष कुमार और उनके परिवार के 5 अन्य सदस्यों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 498 (क) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here