Home Himachal वशिष्ट पब्लिक स्कूल की छात्रा डॉक्टर नीतिका राणा भारतीय सेना में कैप्टन पद पर नियुक्त

वशिष्ट पब्लिक स्कूल की छात्रा डॉक्टर नीतिका राणा भारतीय सेना में कैप्टन पद पर नियुक्त

0
वशिष्ट पब्लिक स्कूल की  छात्रा डॉक्टर नीतिका राणा भारतीय सेना में कैप्टन पद पर नियुक्त

ऊना/ सुशील पंडित: डॉक्टर  नीतिका ने आर्मी मेडिकल कॉप्स बेैच- 2024 की परीक्षा उच्च श्रेणी में पास की।डॉक्टर नीतिका ने अपने आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर इस सफलता को हासिल किया है। डॉ नीतिका ने यह साबित किया है कि कठिन परिश्रम और अनुशासन से किसी भी मुश्किल को पार किया जा सकता है।वह बचपन से ही बुद्धिमान और संवेदनशील छात्रा रही है। डॉक्टर नीतिका का बचपन से ही सपना था कि वह पढ़ -लिखकर भारतीय सेना में अपनी सेवाएं प्रदान करें।डॉक्टर नीतिका  ने 12वीं की परीक्षा वशिष्ट पब्लिक स्कूल से उत्तीण की। इसके उपरांत उन्होंने  नीट की परीक्षा पास की तथा गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज टांडा से एमबीबीएस की पढ़ाई की।

डॉक्टर नीतिका की  माताजी रजनी बाला एक कुशल गृहणी होने के साथ-साथ गांँव बुढार की पूर्व प्रधान भी रह चुकी है और उनके पिताजी होशियार सिंह ‘ऑर्डिनरी सूबेदार मेजर’भारतीय सेना से रिटायर्ड है। उन्होंने कहा कि बेटी की उपलब्धि पर उनके परिवार व  क्षेत्र  में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने बताया कि नीतिका शुरू से ही होनहार और लक्ष्य उन्मुख विद्यार्थी रही हैं। इसमें उनके विद्यालय के शिक्षकों का भरपूर योगदान रहा है। प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि नीतिका का भारतीय सेना में कैप्टन के रूप में चयन विद्यालय और उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने  उनकी सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं और आशा करते हैं कि वह भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देकर देश का नाम और भी ऊंँचा करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here