Blog

  • पंजाब : गाड़ी में आग लगने से जिंदा जले ACP और उनका गनमैन, देखें वीडियो

    लुधियाना: समराला के गांव दयालपुरा के पास चंडीगढ़ रोड मैन हाईवे पर शुक्रवार देर रात करीब एक बजे स्कॉर्पियो गाड़ी की टक्कर में बेकाबू हुई फॉर्च्यूनर में आग लग गई। इसमें लुधियाना पूर्वी से एसीपी संदीप सिंह और उनके गनमैन प्रभजोत सिंह जिंदा ही जल गए। गाड़ी का ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी है जिसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सूचना मिलने के बाद समराला पुलिस के उच्च अधिकारी और थाना समराला के पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा।

    पुलिस स्कॉर्पियो कर चालक का भी पता लगाने में जुट गई है। लुधियाना के पूर्वी सबडिवीजन में तैनात एसीपी संदीप सिंह अपने सरकारी गनमैन प्रभजोत सिंह और ड्राइवर के साथ फॉर्च्यूनर कार में चंडीगढ़ जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी समराला के गांव दयालपुरा के पास हाईवे पर पहुंची तो एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया। इससे फॉर्च्यूनर बेकाबू हो गई और कार में आग लग गई।

    कार में सवार एसीपी और उनके गनमैन दरवाजा खोलने की कोशिश में जुटे रहे, मगर कार का दरवाजा नहीं खुला। जिस कारण दोनों ही जिंदा जल गए। आसपास के लोगों ने कार में आग पर काबू पाया और कार के दरवाजे खोले। तब तक दोनों जल चुके थे। घायल ड्राइवर को लोगों ने ही अस्पताल में दाखिल करवाया। बताया जा रहा है कि कार पूरी तरह से जल गई है। थाना समराला पुलिस मामले की जांच में जुटी है

     

  • टाहलीवालः बर्थडे पार्टी का बिल नहीं भरा तो 420 का पर्चा

    ऊना/ सुशील पंडित : आनंदपुर साहिब के एक परिवार ने टाहलीवाल के एक होटल में बर्थडे पार्टी का बिल नहीं भरा तो ग्राहक पर धारा 420 का मामला दर्ज हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला पिछले साल जुलाई महीने का है। 28 जुलाई को आनंदपुर साहिब तहसील के जेओवाल गांव के वासी साहिल माथुर पुत्र नरेश माथुर ने धूमधाम से बर्थडे पार्टी की लेकिन अभी तक उस दिन का 8000 रुपए बकाया नहीं भरा है। यह शिकायत टाहलीवाल के मशहूर रॉयल गार्डन होटल के मैनेजर बलवन्त सिंह ने टाहलीवाल थाने में की है। मैनेजर का आरोप है कि होटल के गेस्ट साहिल माथुर ने बर्थडे पार्टी का बिल आजतक नहीं भरा है। कई बार उन्हें पेमेंट करने को कहा लेकिन वे नहीं माने। पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की 420 अर्थात धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है।
  • लोअर भंजालः कार से टकराई मोटरसाइकिल

    ऊना/ सुशील पंडित : लोअर भंजाल में वीरवार को सड़क पार कर रहे मोटरसाइकिल सवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। पुलिस को लोअर भंजाल वासी दिनेश ठाकुर पुत्र रक्षपाल ने शिकायत दी है कि मुबारिकपुर की ओर से तेज रफ्तार बेकाबू कार ने सड़क पार कर रहे एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। कार चालक का नियंत्रण वाहन पर नहीं था और लापरवाही अपनाते हुए उसने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह से घायल हो गया है। अम्ब पुलिस ने मुकेरियां कस्बे के रहने वाले मुकेश कुमार के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • वढेडा राजपूतां- कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

    वढेडा राजपूतां- कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

    ऊना/सुशील पंडित: वढेडा राजपूतां गांव के रहने वाले संदीप कुमार ने गगरेट पुलिस को दी एक शिकायत में दावा किया है कि बुधवार को रात के समय एक कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। शिकायत में संदीप ने लिखा है कि बुधवार की रात उसने देखा कि ऊना की ओर से एक तेज रफ्तार कार आई और उसने गगरेट की तरफ से आ रहे मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर से मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह से चोटिल हो गया। गगरेट पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कुठेड़ा जसवालां गांव के रहने वाले कार चालक राजीव कुमार के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। 
  • जालंधरः लूटपाट के मामले में तीन गिरफ्तार

    जालंधर (ENS): थाना भोगपुर की पुलिस ने लूटपाट के मामले में 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक बाइक और दो एक्टिवा बरामद किए हैं, जिनकी पहचान जगप्रीत सिंह उर्फ जग्गी निवासी गांव बड़ा थाना करतारपुर, अजय शर्मा उर्फ गोरा निवासी न्यू ज्वाला नगर जालंधर और अनिल कुमार उर्फ हनी निवासी सूर्य एन्क्लेव के रूप में हुई है।

    थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई परमजीत सिंह को गांव बनाना, जिला पानीपत हरियाणा के रहने वाले सुरिंदर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह ट्रक में सवार होकर जम्मू की तरफ जा रहा था कि भोगपुर के पास ढाबे पर ट्रक को रोककर सो गया। 

    इसी दौरान बिना नंबरी एक्टिवा पर तीन लुटेरे सवार होकर आए और उसके ट्रक का शीशा तोड़ उससे 24 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच कर उक्त आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

  • श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह:श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन श्रीकृष्ण-रुक्मणि विवाह

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना के बदोली गांव में पिछले 6 दिनों से चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का हुआ। भागवत कथा के व्यास पीठ पर वृंदावन से पधारे स्वामी भगवत शरण जी महाराज ने पंच अध्याय का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि महारास में पांच अध्याय हैं। उनमें गाए जाने वाले पंच गीत, भागवत के पंच प्राण हैं, जो भी ठाकुरजी के इन पांच गीतों को भाव से गाता है। वह भव पार हो जाता है। उसे वृंदावन की भक्ति सहज प्राप्त हो जाती हैं। महाराज ने कथा में भगवान का मथुरा प्रस्थान, कंस वध, महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण करना, उद्धव-गोपी संवाद, द्वारका की स्थापना, रुक्मणी विवाह के प्रसंग का संगीतमय भावपूर्ण पाठ किया।आस्था और विश्वास के साथ भगवत प्राप्ति आवश्यक हैं।

    भगवत प्राप्ति के लिए निश्चय और परिश्रम भी जरूरी हैं। भगवान श्रीकृष्ण रुक्मणी के विवाह की झांकी ने सभी को खूब आनंदित किया। कथा के दौरान भक्तिमय संगीत ने श्रोताओं को आनंद से परिपूर्ण किया। उन्होंने कहा कि जो भक्त प्रेमी कृष्ण रुक्मणी के विवाह उत्सव में शामिल होते हैं उनकी वैवाहिक समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है। कथा व्यास स्वामी भागवत शरण जी महाराज ने भागवत कथा के महत्व को बताते हुए कहा कि जो भक्त प्रेमी कृष्ण-रुक्मणी के विवाह उत्सव में शामिल होते हैं उनकी वैवाहिक समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाती हैं। कथा वाचक ने कहा कि जीव परमात्मा का अंश हैं। कथा मंडप में आज विशेष रूप से जनप्रतिनिधि देवेंद्र भुट्टो और विवेक शर्मा अपने परिकर सहित पधारे।
  • अलग-अलग मामलों में दो गिरफ्तार

    अलग-अलग मामलों में दो गिरफ्तार

    ऊना/सुशील पंडितः हरोली के अमराली गांव में पुलिस ने दड़ा सट्टा रैकेट चलाने वाले एक व्यक्ति को पकड़ने में सफलता हासिल की है। ऊना में दड़ा सट्टा कारोबार शुरू हुए दशकों बीत चुके हैं लेकिन पुलिस अभी तक उसे समाज से हटा नहीं पाई है। आए दिन छिटपुट पुलिस केस के अलावा धरातल पर दड़ा सट्टा बेरोकटोक फलफूल रहा है। वीरवार को पुलिस ने पालकवाह गांव के अविनाश कुमार नामक व्यक्ति के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    इसी तरह मैहतपुर पुलिस ने अफीम के फूलों से बनने वाले पाउडर भुक्की (चूरा पोस्त) के साथ एक व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार वीरवार को पुलिस ने ऊना संतोषगढ़ मार्ग पर स्थित पेखुबेला गांव में अमरीक सिंह निवासी जनकौर की तालाशी लेने पर 434.33 ग्रा भुक्की (चुरा पोस्त) बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के अधीन मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
  • सनोली,मजारा व संतोषगढ़ में स्वीप के तहत दिया जागरूकता संदेश

    ऊना/ सुशील पंडित : आईआरबीएन बनगढ़ के एकलव्य कलामंच के कलाकारों ने व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी(स्वीप) के तहत सनोली, मजारा व संतोषगढ़ में नुक्कड़-नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान उन्होंने सभी मतदाताओं को संदेश दिया कि हमें किसी भी प्रलोभन में न आते हुए अपने मताधिकार का उपयोग करना है, और चाहे वृद्ध हो या जवान सभी को मतदान अवश्य करना है। इस दौरान कानूनगो निर्वाचन हरजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    कृष्णा ग्राम संगठन ने भी दिया जागरूकता संदेश
    राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विकासखंड उन्ना की ग्राम पंचायत डटवाड़ा में कृष्णा ग्राम संगठन समूह ने लोगों को मतदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा लोकसभा चुनावों और विधानसभा उप चुनावों में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित बनाने का आग्रह किया।
  • डाक मतपत्र से वोट डाल सकेंगे आवश्यक सेवाओं में लगे मतदाता

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि आवश्यक सेवाओं में कार्यरत मतदाता अपना वोट डालने के लिए डाक मतपत्र का उपयोग कर सकते हैं। वे रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) को फॉर्म 12-डी जमा करके इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

    उन्होंने बताया कि आवश्यक सेवा अधिकारियों की इस श्रेणी में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर, पैरा-मेडिकल स्टाफ, एम्बुलेंस सेवा कर्मी, एचआरटीसी के ड्राइवर और कंडक्टर (स्थानीय रूट बस सेवाओं को छोड़कर), अग्निशमन सेवाएं, एचपी राज्य दुग्ध संघ और दुग्ध सहकारी

    सोसायटी की दूध आपूर्ति सेवा के कर्मचारी शामिल हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत स्थानीय मीडियाकर्मी, जल शक्ति विभाग में पंप ऑपरेटर और टर्नर और विद्युत बोर्ड के इलेक्ट्रीशियन और लाइनमैन तथा जेल स्टाफ, जिनके मतदाता सूची में नामांकित हैं, डाक मतपत्र के माध्यम से अपना वोट डाल सकते है।

    बता दें डाक मतदान, जिसे अनुपस्थित मतदान भी कहा जाता है, जिसमें मतदाता मतदान केंद्र पर भौतिक रूप से आने के बजाय मतपत्र के माध्यम से अपना मत डाल सकते हैं। यह विधि उन व्यक्तियों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है जो अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र से दूर होने, या चुनाव के दिन आवश्यक सेवाओं में लगे होने के कारण व्यक्तिगत रूप से मतदान करने में असमर्थ हैं। निर्वाचन आयोग ने ऐसे सभी मतदाताओं के लिए यह सुविधा प्रदान की है ।
  • मतदान के लिए साथ लाएं फोटोयुक्त पहचान पत्र

    वोटर कार्ड के अलावा 12 अन्य दस्तावेज भी मान्य

    ऊना/ सुशील पंडित : लोकसभा चुनाव और विधानसभा उप चुनावों को लेकर पहली जून को वोट डालने के लिए मतदाताओं को फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लाना होगा। वोटर कार्ड के अलावा चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित 12 अन्य दस्तावेजों में से किसी एक को पहचान पत्र के रूप में मतदान के समय प्रस्तुत किया जा सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि ऐसे मतदाता जो अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, उन्हें मतदान के लिए अपनी पहचान स्थापित करने को 12 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे लोकतंत्र के इस महाकुंभ में अपने मत का प्रयोग अवश्य करें।

    इनमें से कोई एक दस्तावेज लाएं साथ
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता 1 जून को को मतदान के लिए फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र या भारतीय पासपोर्ट, ड्राईविंग लाईसेंस, सेवा पहचान पत्र (केन्द्र, राज्य, सार्वजनिक उपक्रम एवं पब्लिक लिमिटिड कंपनियां), पासबुक (फोटो सहित बैंक, डाकघर द्वारा जारी), पैन कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड (श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी), एनपीआर के तहत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जाब कार्ड, पैंशन दस्तावेज (फोटो सहित), सरकारी पहचान पत्र (सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्यों को जारी) आधार कार्ड अथवा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी यूनिक डिसेबिलिटी आईडी कार्ड में से कोई एक दस्तावेज साथ लेकर आएं।