Blog

  • Hello world!

    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!

  • पेट की समस्या दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 योग आसन

    Health: पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए योग बहुत ही प्रभावी और प्राकृतिक तरीका है। ये पाँच योग आसन पाचन शक्ति को बढ़ाने, गैस, कब्ज, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याओं में लाभकारी माने जाते हैं:
    1. पवनमुक्तासन (Pawanmuktasana): यह आसन पेट की गैस, कब्ज और पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए बहुत लाभकारी है। इसे करने के लिए आपको पीठ के बल लेटना होता है और घुटनों को मोड़कर छाती से लगाना होता है। हाथों से घुटनों को पकड़कर सिर को उठाकर घुटनों से मिलाने की कोशिश करनी होती है। यह आसन विशेष रूप से गैस और अपच को दूर करता है और पेट की आंतों की मालिश भी करता है जिससे पाचन प्रक्रिया बेहतर होती है। 2. भुजंगासन (Bhujangasana): भुजंगासन, जिसे “कोबरा पोज़” भी कहते हैं, पेट के बल लेटकर किया जाता है। इसमें हाथों की मदद से ऊपरी शरीर को ऊपर उठाया जाता है जिससे रीढ़ की हड्डी, पेट और छाती में खिंचाव आता है। यह आसन पाचन क्रिया को उत्तेजित करता है, लिवर और किडनी को सक्रिय करता है और तनाव कम करने में मदद करता है। यह पेट की चर्बी को कम करने और पाचन को बेहतर बनाने में भी सहायक होता है। 3. वज्रासन (Vajrasana): वज्रासन एकमात्र ऐसा आसन है जिसे भोजन के बाद भी किया जा सकता है। इसमें घुटनों को मोड़कर एड़ियों पर बैठा जाता है और हाथों को घुटनों पर रखा जाता है। यह आसान दिखने वाला लेकिन प्रभावशाली आसन पाचन शक्ति को तेज करता है, गैस और एसिडिटी की समस्या को दूर करता है और शरीर को शांत करता है। यह ध्यान और प्राणायाम के लिए भी उत्तम आसन माना जाता है। 4. धनुरासन (Dhanurasana): इस आसन में शरीर धनुष के आकार में आ जाता है, इसलिए इसे धनुरासन कहा जाता है। इसमें पेट के बल लेटकर घुटनों को मोड़कर टखनों को पकड़ा जाता है और शरीर को खींचकर ऊपर उठाया जाता है। यह आसन पेट की चर्बी को कम करने, पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और आंतों की गतिविधि को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह रीढ़ को लचीलापन भी देता है और ऊर्जा का संचार करता है। 5. अर्ध मत्स्येन्द्रासन (Ardha Matsyendrasana): यह एक बैठकर किया जाने वाला मरोड़ वाला योग आसन है। इसमें एक पैर को मोड़कर दूसरे पैर के ऊपर रखकर शरीर को मोड़ा जाता है। यह मरोड़ पाचन अंगों जैसे लीवर, पैंक्रियास और आँतों को उत्तेजना देता है जिससे पेट की समस्याओं जैसे कब्ज, गैस और अपच में राहत मिलती है। यह रीढ़ की लचीलता को भी बढ़ाता है और शरीर को संतुलित करता है।
  • नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा के लिए दौड़ा हरोली, उप मुख्यमंत्री ने  दिखाई हरी झंड़ी

    नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा के लिए दौड़ा हरोली, उप मुख्यमंत्री ने  दिखाई हरी झंड़ी

    ऊना/सुशील पंडित: राज्य स्तरीय हरोली उत्सव में सामाजिक जन जागरूकता को लेकर किए जा रहे विविध आयोजनों के क्रम में सोमवार को सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति जागरूकता मैराथन कराई गई। प्रदेश के परिवहन और खेल विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस मैराथन को उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। । हिमाचल प्रदेश के सबसे लंबे पुल – हरोली रामपुर पुल पर आयोजित इस दौड़ में लड़के – लड़कियों के जूनियर और सीनियर वर्गों में लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया। सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और नशा मुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित इस मैराथन में बच्चों और युवाओं में अद्भुत उत्साह देखने को मिला।उप मुख्यमंत्री ने इस मौके पर मीडिया से  बातचीत में कहा कि हम नशा मुक्त ऊना- नशा मुक्त हिमाचल  बनाने के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रहे हैं। राज्य सरकार नशे के खिलाफ सख्त कानून बनाए है और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि इस बार राज्य स्तरीय हरोली उत्सव का थीम ही नशा निवारण रखी गई है। हरोली की धरती से नशे के खिलाफ आंदोलन को गति मिली है। साल 2023 में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हरोली से ही नशे के खिलाफ एक बड़ी मुहिम शुरू की थी। इस बार भी उत्सव का शुभारम्भ करते हुए राज्यपाल ने इस मुहिम को बल दिया है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने मैराथन में हर श्रेणी में पहले 6 स्थानों पर रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार से नवाजा। उन्होंने 24 विजेताओं को करीब 25 हजार रुपए के नकद पुरस्कार प्रदान किए।

    ये रहे विजेता –

    लड़कों के जूनियर वर्ग में पहले स्थान पर कृष्ण, दूसरे पर रितिक, तीसरे स्थान पर पुनीत कुमार, चौथे पर लक्ष्य, पांचवें पर अभिषेक कुमार और जाहिद हुसैन छठे स्थान पर रहे। वहीं, लड़कियों के जूनियर वर्ग में दिव्या प्रथम, रितिका वर्मा द्वितीय, पलक तृतीय, वंशिका चौथे,बबीता पांचवें और आशिता छठे स्थान पर रहीं। इसके अलावा लड़कों के सीनियर वर्ग में पहला स्थान सरबजोत, दूसरा सौरभ, तीसरा अरुण, चौथा रिहान, पांचवां सावन, और छठा स्थान अनमोल ने हासिल किया। लड़कियों के सीनियर वर्ग में पहले स्थान पर ज्योति बाला, दूसरे पर रवीना, तीसरे पर निधि, चौथे पर नव्या, पांचवें पर वैशाली, और छठे पर नव्या रहीं। इस अवसर पर डॉ. आस्था अग्निहोत्री, उप मंडल अधिकारी विशाल शर्मा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अशोक कुमार कलसी, जिला खेल एवं युवा सेवाएं अधिकारी उत्तम डोड, स्थानीय पंचायतों के प्रतिनिधि सुभद्रा चौधरी, रमना देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
  • Punjab News: 7 अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    Punjab News: 7 अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    मोहाली: पंजाब प्रशासन द्वारा लगातार अधिकारियों के तबादलें किए जा रहे है। वहीं आज 7 अधिकारियों के तबादलें किए गए। जारी सूची के मुताबिक पंजाब सरकार ने लोक संपर्क विभाग में 7 अधिकारियों के तबादला किए है। जिसमें अधिकारी कमलजीत पाल आईपीआरओ, हरदेव सिंह आईपीआरओ, गुरदीप सिंह आईपीआरओ, अरुण चौधरी आईपीआरओ, भूपिंदर सिंह आईपीआरओ, सतिंदर पाल सिंह एपीआरओ, हरिंदर सिंह एपीआरओ के नाम शामिल हैं। देखें लिस्ट

  • Punjab News: थार, स्विफ्ट, 8 लाख की ड्रग मनी, हेरोइन और अवैध हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: थार, स्विफ्ट, 8 लाख की ड्रग मनी, हेरोइन और अवैध हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहालीः युद्ध नशे के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 3 अलग अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और दूसरे में मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 4 आरोपियों के कब्जे से हेरोइन, लाखों रुपए की ड्रग मनी और हथियार बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए मोहाली के एसएसपी दीपक पारिक ने बताया कि सीआईए स्टाफ को उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

    इस दौरान आरोपियों के कब्जे से 211 ग्राम हेरोइन, 8 लाख 10 हजार ड्रग मनी, 2 पिस्टल और 11 कारतूस बरामद किए गए। एसएसपी ने कहा कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर उनका पुलिस रिमांड हासिल लिया जाएगा। आरोपियों के पुलिस रिमांड के दौरान बड़े खुलासे होने की संभावना है। आरोपी सतनाम सिंह पर पहले पर्च दर्ज है, वहीं सोहेल पर भी पहले कई मामले दर्ज है। एसएसपी ने बताया कि सीआईए पुलिस ने दूसरे में मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करके एक थार गाड़ी और एक स्विफ्ट गाड़ी, अवैध 5 कारतूस बरामद की गई। आरोपीय की पहचान गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

    एसएसपी ने बताया कि पहले सतनाम सिंह, इंद्र सिंह और सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद आरोपियों से पूछताछ के बाद सोहेल को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी ने कहाकि आरोपियों से हथियार के बार में पूछताछ जारी है।

    तीसरे मामले में मनदीप सिंह नामक व्यक्ति की गाड़ी को आग लगाने की शिकायत पुलिस को मिली थी। इस केस का मास्टर माइंड पीड़ित का कजन भाई निकला, जोकि विदेश में रहता है। वहीं आशु और चंदन से बात करके आरोपी ने आग लगवाई थी। वहीं विदेश में रहते व्यक्ति सहित कपिल और कृपाल को नामजद कर लिया गया है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: पुलिस और आरोपी में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और आरोपी में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब पुलिस द्वारा लगातार गैंगस्टरों और बदमाशों में खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज पुलिस और आरोपी में मुठभेड़ की घटना सामने आई है। जहां कमिश्नरेट पुलिस द्वारा आरोपी का एनकाउंटर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस और आरोपी में वेरका बाईपास पर मुठभेड़ हुई है। जहां आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।

    इस मुठभेड़ में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को काबू करके उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। आरोपी की पहचान शिवम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना रणजीत एवेन्यू में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। जांच में पाया गया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी 4 मामलें दर्ज है।

  • Jalandhar News: Pakistan से आई लड़की ने रचाई शादी, 40 परिवारों को मिल चुकी भारतीय नागरिकता, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Pakistan से आई लड़की ने रचाई शादी, 40 परिवारों को मिल चुकी भारतीय नागरिकता, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 बड़े सख्त एक्शन लिए है। जिसमें पाकिस्तान को वतन वापसी के आदेश जारी किए गए है। पिछले 4 दिनों में 9 राजनयिकों और अधिकारियों समेत कम से कम 537 पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा सीमा चौकी के रास्ते भारत छोड़ पाकिस्तान जा चुके हैं। केंद्र सरकार की तरफ से जारी डेडलाइन के भीतर भारत छोड़ने में विफल रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, उन पर मुकदमा चलाया जा सकता है। उन्हें 3 साल तक की जेल या अधिकतम 3 लाख रुपये का जुर्माना या दोनों का सामना करना पड़ सकता है।

    दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) वीजा धारकों के लिए भारत छोड़ने की आखिरी तारीख 27 अप्रैल निर्धारित की गई है। वहीं, मेडिकल वीजा रखने वालों को 29 अप्रैल तक देश से जाने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान पाकिस्तान से पंजाब टूरिस्ट वीजे पर आए लोगों को लेकर एसीपी नरेश डोगरा का बयान सामने आया है। इस दौरान एसीपी ने कहाकि एक व्यक्ति टूरिस्ट वीजे पर पाकिस्तान से पंजाब आया था, लेकिन वह अब जारी आदेशों के बाद वतन वापिस जा चुका है। पाकिस्तान से हिंदू परिवार 219 आए हुए है। जिसमें 40 परिवारों को भारत की नागरिकता मिल चुकी है। एसीपी ने कहा कि 178 लोग भी भारत की नागरिकता ले चुके है। उनका रिकार्ड खंगाला गया है। जिसमें पाया गया कि कोई दर्जी का काम कर रहा है तो कोई सब्जी का काम कर रहा है।

    एसीपी ने कहा कि इन परिवारों में कितने बच्चे है और वह कौन-कौन से इलाकों में रह रहे है, इसकी गहनता से पूरी जांच की जा रही है। जांच में पाया गया है कि उनके अधिकतर हिंदू परिवार है, जिसका रिकार्ड दिल्ली भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जाचं में पाया गया है कि हिंदू परिवार को पाकिस्तान से वीजा मिला हुआ है। एसीपी ने कहा कि 40 परिवारों का रिकार्ड दिल्ली से बना हुआ है और उनके दस्तावेज जांच के लिए उनके आए हुए है। वहीं बस्ती बावाखेल हिंदू मुस्लिम जो़ड़े को लेकर एसीपी ने कहा कि दोनों उनके पास आए थे। जिसमें लड़की पाकिस्तान से है और लड़का हिन्दोस्तानी है। दोनों के दस्तावेज चैक किए गए उन्होंने वीजा अप्लाई किया हुआ है।

    लेकिन जांच में पाया गया कि लड़की के पास वीजा मौजूद है। उन्होंने कहा कि टूरिस्ट वीजा पर जो पाकिस्तान से आए है, उन्हें वतन वापिस भेजा जा रहा है। लेकिन जो शादी का केस दिल्ली गया है, वह अभी यहीं पर है और उनके दस्तावेज चैक किए जा रहे है। पाकिस्तान से आकर अगर वह अभी तक पुलिस के पास नहीं पहुंचे है और वह छिपकर रह रहे है, जांच में पकड़े जाने पर उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। वहीं वीजा बढ़ाए जाने के लिए उनके पास कुछ एप्लिकेशन आई है, जिसकी रिपोर्ट दिल्ली भेज दी गई है। दिल्ली से आदेश आने पर आगे का एक्शन लिया जाएगा।

  • राज्यपाल ने किया राज्य स्तरीय हरोली उत्सव का शुभारंभ

    राज्यपाल ने किया राज्य स्तरीय हरोली उत्सव का शुभारंभ

    हरोली को देश का मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिये प्रयासरत: मुकेश ऊना/सुशील पंडित: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल  ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की उपस्थिति में आज ऊना जिला के हरोली में राज्य स्तरीय हरोली उत्सव का शुभारंभ किया। राज्यपाल ने मंदिर न्यास माता चिंतपूर्णी जी की जोत की पूजा कर उत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर, राज्यपाल ने हरोली उत्सव की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उत्सव हमारी सांस्कृतिक परंपराओं, लोक जीवन और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति हमारी पहचान है। शुक्ल ने कहा, “हिमाचल प्रदेश अपनी समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों के लिए पूरे देश में विख्यात है। हरोली उत्सव जैसे आयोजनों से हम अपने लोकगीतों, नृत्यों, कलाओं और रीति-रिवाजों को जीवंत बनाए रखते हैं। संस्कृति का संरक्षण केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि हमारी अगली पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का माध्यम भी है।” राज्यपाल ने कहा कि जैसा कि इस वर्ष हरोली उत्सव की थीम ‘‘नशा निवारण’’ रखी गई है। ‘‘नशा मुक्त ऊना – नशा मुक्त हिमाचल’’ का यह संदेश केवल एक नारा नहीं है, बल्कि हमारे युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प है। उन्होंने कहा कि 2 वर्ष पूर्व उन्होंने इसी स्थान से नशा मुक्ति के कार्यक्रम मैं भाग लिया था और यह कार्यक्रम मुकेश अग्निहोत्री ने आयोजित किया था। उन्होंने कहा कि इन दो वर्षों में नशे के खिलाफ लोगों में व्यापक जागरूकता आई है। उन्होंने लोगों से मिलकर नशा मुक्त समाज के निर्माण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को सही दिशा देना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। शिक्षा, खेल, और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से हम अपने युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान कर सकते हैं। राज्यपाल ने कहा, “याद रखिए, जब युवा नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्यों की ओर अग्रसर होते हैं, तभी कोई राज्य, कोई देश वास्तव में प्रगति करता है।” उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह आयोजन नशा मुक्त समाज, समृद्ध संस्कृति और सुरक्षित राष्ट्र के संकल्प को साकार करने में सहायक सिद्ध होगा। राज्यपाल ने पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निर्दाेष नागरिकों की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं के प्रति गहरी श्रद्धांजलि अर्पित की।  उन्होंने कहा कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा शत्रु है। इस दानव के खिलाफ हमारी लड़ाई पूरी शक्ति और एकजुटता के साथ जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल के विकास के लिये वह हर संभव सहयोग करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रकार का प्रस्ताव आता है तो वह केंद्र सरकार से बात करेंगे। इससे पूर्व, राज्यपाल ने पारम्परिक पगड़ी बंधवाकर शोभायात्रा में भाग लिया। खुली जीप में राज्यपाल ने हरोली की जनता का अभिवादन स्वीकार किया। लेडी गवर्नर मती जानकी शुक्ला भी उनके साथ थीं। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकासात्मक प्रदर्शनी का भी उदघाटन किया। उन्होंने उत्सव समिति द्वारा प्रकाशित स्मारिका का भी विमोचन किया। राज्यपाल ने ऊना पुलिस प्रशासन के सहयोग से आयोजित खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए कहा कि काफी वर्षों के बाद यह उत्सव आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध उनकी प्रतिबद्धता है। दो साल पूर्व उन्होंने नशे के खिलाफ मैराथन आयोजित किया था, जिसमें राज्यपाल भी आये थे और इन दो वर्षों में उन्होंने नशे के खिलाफ क्षेत्रवमें व्यापक कार्यक्रम आयोजित किये हैं। उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना निंदनीय है। केंद्र जो भी कदम उठाएंगे, प्रदेश सरकार उसमें सहयोग करेगी। उन्हीने कहा कि हरोली उत्सव को इस बार  देशभक्ति को समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि हरोली विकास की धरती है। लोगों के सहयोग से वह इस विधानसभा क्षेत्र को देश के मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिये प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि  क्षेत्र में उन्होंने अनेक विकासात्मक परियोजनाएं आरम्भ किन हैं और विशेष प्रयासों से केंद्र से विकास के लिये धन की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि जो क्षेत्र कभी विकास के नाम पर पिछड़ा हुआ था वहां के बच्चे हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। ऊना के उपयुक्त एवं हरोली उत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष  जतिन लाल ने राज्यपाल और उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने 27 से 29 अप्रैल तक मनाये जा रहे उत्सव की विस्तृत जानकारी दी। विधायक सुदर्शन बबलू,राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
  • Punjab News: इस पुल पर किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन, रखी ये मांग, देखें वीडियो

    Punjab News: इस पुल पर किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन, रखी ये मांग, देखें वीडियो

    अमृतसरः श्रीनगर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का रोष पूरे देश में है। इसी के चलते आज कीर्ति किसान यूनियन द्वारा अमृतसर के भंडारी पुल पर रोष प्रदर्शन किया गया। किसान नेताओं ने कहा कि पहलगाम के सामूहिक हत्याकांड और फिरकापरस्त ताकतों के बहाने कश्मीरी लोगों के खिलाफ फैलाई जा रही नफरत के खिलाफ यह रोष प्रदर्शन किया जा रहा है।

    इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मांग की हैं कि पहलगाम हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच की जाए, ताकि सभी को इंसाफ मिल सके। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध के माहौल को समाप्त करके आपसी बातचीत शुरू की जा सके और बातचीत के माध्यम से इस मुद्दे का हल किया जा सके। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान द्वारा लगाई गई पाबंदियों को समाप्त कर आपसी व्यापार चालू किया जाना चाहिए।

    दरअसल, काफी लंबे समय से व्यापार बंद है, उसे चालू किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कश्मीर मामले का हल फौजी तरीके से नहीं बल्कि राजनीतिक तरीके से बातचीत करके करना चाहिए। फौज में भी हमारे किसानों के ही बच्चे हैं, अगर युद्ध होता है तो भी आम लोगों का ही नुकसान होगा। जिसको लेकर किसानों ने मांग की हैं कि इस मुद्दे का हल बातचीत के जरिए किया जाए और आपसी प्यार और भाईचारा बनाकर रखा जाए।

  • Yemen में America ने डिटेंशन सेंटर पर किया हमला, 68 की मौत

    Yemen में America ने डिटेंशन सेंटर पर किया हमला, 68 की मौत

    सानाः यमन के उत्तर में स्थित सादा प्रांत में सोमवार को हुए एक अमेरिकी हवाई हमले में एक प्रवासी डिटेंशन सेंटर को निशाना बनाया गया, जिसमें कई लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी यमन के हूती विद्रोहियों ने प्रवासी अफ्रीकी कैदियों वाली जेल पर कथित अमेरिकी हवाई हमले में 68 लोगों की मौत होने का दावा किया है। इससे पहले उन्होंने इन हमलों में कम से कम 30 लोगों की मौत होने का दावा किया था लेकिन मृतक संख्या को बाद में बढ़ा दिया गया। विद्रोहियों के नागरिक सुरक्षा संगठन ने अलग से बताया कि हमले में 47 अन्य लोग घायल हुए हैं।

    उन्होंने बताया कि इस जगह पर करीब 115 कैदी बंद थे। अमेरिकी सेना ने हूती विद्रोहियों के इस आरोप के बारे में पूछे गए सवालों का तत्काल जवाब नहीं दिया कि सादा प्रांत में हमला उन्होंने ही किया था। हूती विद्रोहियों के ‘अल-मसीरा’ उपग्रह समाचार चैनल द्वारा प्रसारित ग्राफिक फुटेज में कथित रूप से मृतकों के शवों और घायलों को पड़े दिखाया गया।अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमान ने रात को जारी एक बयान में कहा कि उसके ‘ऑपरेशन रफराइडर’ अभियान के तहत सैकड़ों हूती लड़ाकों और उनके कई नेताओं को मार गिराया गया है।

    इनमें वे लोग भी शामिल हैं जो हूतियों के मिसाइल और ड्रोन कार्यक्रम से जुड़े थे। हालांकि, सेना ने किसी भी नेता का नाम नहीं बताया। अमेरिका ने कहा है कि वह अपने हवाई हमले जारी रखेगा। ये हमले 15 मार्च से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में शुरू हुए थे। बयान में कहा गया, “ईरान निस्संदेह हूतियों को समर्थन दे रहा है। हूती हमारी सेनाओं पर हमले केवल ईरानी सरकार के समर्थन से ही कर पा रहे हैं।” सोमवार सुबह हूतियों ने एक फुटेज जारी किया जिसमें उन्होंने कहा कि अमेरिका ने सना के उत्तर में बानी अल हरीथ जिले को निशाना बनाया। फुटेज में मलबे के बीच खून के धब्बे और एक टूटा हुआ ट्रक देखा जा सकता है।