सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और नशा मुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित इस मैराथन में बच्चों और युवाओं में अद्भुत उत्साह देखने को मिला।उप मुख्यमंत्री ने इस मौके पर मीडिया से बातचीत में कहा कि हम नशा मुक्त ऊना- नशा मुक्त हिमाचल बनाने के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रहे हैं। राज्य सरकार नशे के खिलाफ सख्त कानून बनाए है और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चला रही है।
उन्होंने कहा कि इस बार राज्य स्तरीय हरोली उत्सव का थीम ही नशा निवारण रखी गई है। हरोली की धरती से नशे के खिलाफ आंदोलन को गति मिली है। साल 2023 में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हरोली से ही नशे के खिलाफ एक बड़ी मुहिम शुरू की थी। इस बार भी उत्सव का शुभारम्भ करते हुए राज्यपाल ने इस मुहिम को बल दिया है।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने मैराथन में हर श्रेणी में पहले 6 स्थानों पर रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार से नवाजा। उन्होंने 24 विजेताओं को करीब 25 हजार रुपए के नकद पुरस्कार प्रदान किए।
नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा के लिए दौड़ा हरोली, उप मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंड़ी

ऊना/सुशील पंडित: राज्य स्तरीय हरोली उत्सव में सामाजिक जन जागरूकता को लेकर किए जा रहे विविध आयोजनों के क्रम में सोमवार को सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति जागरूकता मैराथन कराई गई। प्रदेश के परिवहन और खेल विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस मैराथन को उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ।
हिमाचल प्रदेश के सबसे लंबे पुल – हरोली रामपुर पुल पर आयोजित इस दौड़ में लड़के – लड़कियों के जूनियर और सीनियर वर्गों में लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया।

Leave a Reply