Blog

  • ऊना जिले में 13 से 17 अक्तूबर तक मनाया जाएगा सीपीआर जागरूकता सप्ताह

    ऊना जिले में 13 से 17 अक्तूबर तक मनाया जाएगा सीपीआर जागरूकता सप्ताह

    जिला रेडक्रॉस सोसाइटी कॉलेजों में लगाएगी प्रशिक्षण शिविर

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिले में 13 से 17 अक्तूबर तक सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ऊना द्वारा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तत्वावधान में, हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी के निर्देशानुसार पूरे जिले में आयोजित किया जा रहा है।

    जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव एवं सीपीओ संजय संख्यान ने बताया कि इस अवधि के दौरान जिले के विभिन्न सरकारी महाविद्यालयों में सीपीआर प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें प्रतिभागियों को जीवनरक्षक तकनीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने में सक्षम बनाना है।

    उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना, डॉ. एस.के. वर्मा ने सीपीआर प्रशिक्षण के लिए चिकित्सकों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 अक्तूबर को राजकीय डिग्री कॉलेज ऊना में डॉ. चेतन मोदगिल, 14 अक्तूबर को ए.बी.वी. राजकीय डिग्री कॉलेज बंगाणा में डॉ. अशोक कुमार, 15 अक्तूबर को डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय डिग्री कॉलेज हरोली में डॉ. इंगित परमार, 16 अक्तूबर को महाराणा प्रताप राजकीय डिग्री कॉलेज अंब में डॉ. रूपिंदर शर्मा तथा 17 अक्तूबर को राजकीय डिग्री कॉलेज दौलतपुर चौक में डॉ. विनय कुमार सीपीआर प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

    जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव ने सभी संबंधित कॉलेज प्राचार्यों से अपने-अपने संस्थानों में इन प्रशिक्षण शिविरों का सफल आयोजन सुनिश्चित करने और प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत प्रतिभागियों की रिपोर्ट कार्यालय को भेजने का आग्रह किया है।

  • दुबई पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार में टेका माथा

    दुबई पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार में टेका माथा

    चंडीगढ़ः हरियाणा के केंद्रिय मंत्री मनोहर लाल दुबई के दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार, जैबेल अली, दुबई में माथा टेका। इस अवसर पर सतीश कौशिक, काउंसलेट जनरल उनके साथ मौजूद रहे। गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार सरदार सुरिंदर सिंह कंधारी और प्रबंधक सेवक एसपी सिंह ओबेरॉय ने उन्हें सिरोपा और सम्मान चिन्ह भेंट कर विशेष सम्मान दिया।

  • हिमाचल के सीएम का अहम ऐलान, अगले सत्र से प्रदेश में शुरु होंगे 100 CBSE School

    हिमाचल के सीएम का अहम ऐलान, अगले सत्र से प्रदेश में शुरु होंगे 100 CBSE School

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिक्षा विभाग की एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र से प्रथम चरण में प्रदेश भर में 100 स्कूलों को सीबीएसई पाठ्यक्रम पर संचालित किया जाएगा। उन्होंने शिक्षा विभाग को इस संबंध में सभी तैयारियां समय सीमा के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीबीएसई पैटर्न आधारित स्कूलों का अलग रंग होगा और यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों की अलग रंग की वर्दी होगी। इन स्कूलों में स्मार्ट कक्षाओं के साथ-साथ मैस का प्रबंध भी किया जाएगा और विद्यार्थियों को पौष्टिक भोजन प्रदान किया जाएगा।

    शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि प्रदेश में सीबीएसई के मापदंड पूरा करने वाले अब तक 86 स्कूलों की पहचान की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शेष स्कूलों में सीबीएसई के मापदंड जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

    सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के प्रयास कर रही है और इसके लिए धन की कोई कमी नहीं है। शिक्षा विभाग में खाली पड़े अध्यापकों के पदों को भरा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश गुणात्मक शिक्षा में 21वें स्थान से 5वें स्थान पर पहुंच गया है और राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले बच्चों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है।

    मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल बनाने की समीक्षा भी की और अधिकारियों को इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में एक अच्छा कैम्पस तैयार होना चाहिए, जहां खेलकूद गतिविधियों के लिए भी पर्याप्त जगह हो। शिक्षा क्षेत्र में सुधार लाने में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल मील का पत्थर सिद्ध होंगे।

    सुक्खू ने कहा कि हर जिला में स्टेट ऑफ आर्ट कॉलेज बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है, जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ सभी प्रकार की गतिविधियां उपलब्ध होंगी ताकि इनका सर्वांगीण विकास हो सके। बैठक में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, निदेशक उच्च शिक्षा अमरजीत शर्मा सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

  • Punjab News: Roadways, Punbus और PRTC कर्मियों ने किया बड़ा ऐलान

    Punjab News: Roadways, Punbus और PRTC कर्मियों ने किया बड़ा ऐलान

    तरनतारन: पंजाब रोडवेेज, पनबस और PRTC कॉट्रेक्ट यूनियन ने सियासी रैलियों को लेकर ऐलान किया है। उनका कहना है कि वे सरकारी बसों को राजनीतिक रैलियों के लिए उपलब्ध नहीं कराएंगे। यूनियन ने अपने पत्र में पिछले दिन तरनतारन रैली के दौरान गोली चलाने वाले ड्राइवर का हवाला देते हुए यह निर्णय लिया है। यूनियन ने कहा कि प्रशासन द्वारा की गई पहले रखी गई मांगों को लटकाया जा रहा है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਰੋਡਵੇਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਦਾ ਸਖ਼ਤ ਐਲਾਨ: ਸਿਆਸੀ ਰੈਲੀਆਂ ਲਈ ਸਰਕਾਰੀ ਬੱਸਾਂ ਨਹੀਂ ਚਲਾਈਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ

    इस कारण ड्राइवर और कंडक्टर स्वंय रैलियों के दौरान असुरक्षित महसूस करते हैं। इसलिए, वे सिर्फ नियमित रूट ड्यूटी पर ही काम करेंगे। उन्होंने किसी भी राजनीतिक आयोजन में बस चलाने से इनकार किया है। यूनियन के अधिकारियों ने बताया कि 14 सितंबर को भी पनबस और PRTC कर्मचारियों ने 2 घंटे के लिए बस अड्डों पर विरोध प्रदर्शन किया था।

    इसके अलावा, अधिकारीयों के साथ 15 से 16 बार बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक कोई स्थायी हल नहीं निकल पाया है। यूनियन ने प्रशासन से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की भर्ती पर प्रतिबंध के बावजूद हो रही भर्ती को भी चुनौती दी है। उनका मानना है कि यह कर्मचारियों के लिए न्यायसंगत और सुरक्षित काम का माहौल प्रभावित करता है।

  • संत Premanand Maharaj से मिलने पहुंचे गुरु शरणानंद, गद्दी पर बिठाकर धोए पैर, देखें वीडियो

    संत Premanand Maharaj से मिलने पहुंचे गुरु शरणानंद, गद्दी पर बिठाकर धोए पैर, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: संत प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं है। अब इसी बीच रमणरेती महावन के महाराज गुरु शरणानंद उनसे मिलने के लिए केली कुंज आश्रम में पहुंचे। दोनों संतों का यह मिलन देखकर सभी भावुक हो गए हैं। गुरु शरणानंद महाराज को देखते ही बाबा प्रेमानंद जी ने उन्हें साष्टांग दंडवत प्रणाम किया और अपनी गद्दी पर बिठाया।

    गुरु जी के चरण धोए

    प्रेमानंद ने बहुत ही विनम्रता के साथ गुरु शरणानंद जी को अपने आसन पर बिठाया। इसके बाद उनकी चरण वंदना करते हुए उनकी आरती उतारी। प्रेमानंद ने अपने अपने हाथों से गुरु जी के चरण धोए और फिर उसको अपने दुपट्टे से साफ किया। इससे जुड़ी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आई है। इस दृष्य को देखकर सभी संत भावुक हो गए हैं।
    दोनों संतों के इस मुलाकात के बाद सभी भावुक हो घए हैं। मुलाकात के दौरान दोनों की आंखों में आंसू थे और वह काफी देर तक एक-दूसरे के गले मिलते रहे। इस अवसर पर संत गुरु शरणानंद जी ने आश्रम में मौजूद सभी संतों को काजू, किश्मिश और बादाज का प्रसाद बांटा। प्रेमानंद महाराज से पहली बार किसी अन्य संत को अपनी गद्दी पर बिठाया है। यह सम्मान रमणरेती आश्रण के महंत कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज को दिया गया है। इस घटना ने संत समाज और सभी भक्तों को एक गहरा संदेश दिया है।

    किडनी दान करने का रखा प्रस्ताव

    बता दें कि पिछले कुछ दिनों से प्रेमानंद महाराज अस्वस्थ चल रहे हैं। ऐसे में उनका हालचाल जानने के लिए ही गुरु शरणानंद महाराज उनसे मिलने पहुंचे थे। प्रेमानंद महाराज ने खुद उठकर गुरु शरणानंद महाराज को अपनी गद्दी पर बिठाया है। यह पहला अवसर था जब कोई अन्य संत प्रेमानंद की गद्दी पर बैठा हो। इस दौरान गुरु शरणानंद महाराज ने बाबा प्रेमानंद को यह भी कहा कि उनका एक भक्त अपनी किडनी उन्हें दान करना चाहता है परंतु इस प्रस्ताव पर बाबा प्रेमानंद ने विनम्रतापूर्वक जवाब दे दिया। उन्होंने कहा कि – जब तक राधा रानी जी की कृपा है वह अपनी मौजूदा किडनी से ही जीवन जिएंगे  
  • Punjab News: 2500 युवाओं को मिलेगा रोजगार, टाटा स्टील 2600 करोड़ करेंगी निवेश

    Punjab News: 2500 युवाओं को मिलेगा रोजगार, टाटा स्टील 2600 करोड़ करेंगी निवेश

    लुधियानाः पंजाब सरकार और टाटा स्टील ने मिलकर लुधियाना में 2,600 करोड़ की बड़ी निवेश परियोजना शुरू की है, जो राज्य के लिए आर्थिक और सामाजिक प्रगति का नया आधार बनेगी। इस प्रोजेक्ट के ग्राउंडब्रेकिंग समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मुख्य भूमिका निभाई। यह परियोजना भारत में टाटा स्टील का पहला लो-कार्बन ग्रीन स्टील प्लांट है, जो पर्यावरण के अनुकूल तकनीक इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस (EAF) का इस्तेमाल करके स्टील बनाएगा। यह प्लांट 0.75 मिलियन टन प्रति वर्ष क्षमता के साथ कडियाना खुर्द, लुधियाना में स्थापित किया जा रहा है। यह परियोजना पंजाब के युवाओं के लिए रोजगार के सुनहरे अवसर लेकर आई है।

    यहां लगभग 500 सीधे रोजगार और 2,000 अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। राज्य सरकार ने विशेष रूप से स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने और कौशल विकास के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं, ताकि वे इस परियोजना में शामिल होकर अपने करियर को मजबूत बना सकें। यह उनके लिए आत्मनिर्भर बनने का एक महत्वपूर्ण रास्ता होगा। पंजाब सरकार ने इस परियोजना के लिए ठोस सहयोग दिया है। मुख्यमंत्री मान ने अगस्त 2022 में टाटा स्टील को 115 एकड़ जमीन का औपचारिक आवंटन किया।

    इसके अलावा, राज्य सरकार ने संयंत्र तक सड़क कनेक्टिविटी की घोषणा की और सभी जरूरी सरकारी मंजूरी समय पर और सरल बनाने की व्यवस्था की। इन पहलों ने परियोजना को जल्दी से शुरू करने और विकसित करने में मदद की। औद्योगिक नीति के तहत, सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए कई वित्तीय प्रोत्साहन भी दिए हैं। इनमें कर में छूट, निवेश के आधार पर सहायता, और अन्य अनेक सुविधाएं शामिल हैं। इससे पंजाब में निवेश का वातावरण और बेहतर हुआ है और बड़े उद्योगों को राज्य में आने के लिए प्रोत्साहन मिला है। यही कारण है कि टाटा स्टील जैसे बड़े उद्योगों ने पंजाब को अपनी पहली लो-कार्बन ग्रीन स्टील परियोजना के लिए चुना।

    यह प्लांट पर्यावरण की रक्षा को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस तकनीक पारंपरिक स्टील बनाने की तुलना में बहुत कम कार्बन उत्सर्जन करती है। यह पूरी तरह से रिसाइकल किए गए स्टील स्क्रैप से स्टील तैयार करेगी, जिससे ऊर्जा की बचत होगी और प्रदूषण कम होगा। पंजाब सरकार के हरित विकास के लक्ष्य को यह परियोजना मजबूती देगी और राज्य को स्वच्छ और टिकाऊ औद्योगिक केंद्र बनाएगी। पंजाब की अर्थव्यवस्था को इस प्रोजेक्ट से बहुत लाभ होगा। 2,600 करोड़ की इस भारी पूंजी निवेश से स्थानीय व्यापारियों, निर्माण, परिवहन और अन्य क्षेत्रों को फायदा पहुंचेगा। इससे उद्योग क्षेत्र में नई गतिविधियां बढ़ेंगी, जिससे राज्य के राजस्व में वृद्धि होगी और आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

    यह परियोजना पंजाब को एक औद्योगिक हब के रूप में स्थापित करेगी। इस प्रोजेक्ट के साथ-साथ, 12 मार्च 2024 को लुधियाना में टाटा स्टील ने एक पूरी तरह से स्वचालित निर्माण सेवा केंद्र का भी उद्घाटन किया है। यह केंद्र निर्माण उद्योग को कस्टमाइज़्ड टिस्कॉन TMT रिबार और बोर पाइल केज प्रदान करेगा, जिसकी क्षमता प्रति माह 1,500 टन है। यह केंद्र न केवल उत्पादन बढ़ाएगा, बल्कि निर्माण क्षेत्र की गुणवत्ता और दक्षता में भी सुधार लाएगा। इस तरह, पंजाब सरकार का यह निवेश युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और राज्य के लिए आर्थिक संपन्नता की नई राह खोल रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब ने उद्योगों को बढ़ावा देने और पर्यावरण की रक्षा के बीच संतुलन बनाते हुए, हरित और टिकाऊ विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। यह परियोजना पंजाब के भविष्य की समृद्धि और युवाओं के उज्जवल कल की गारंटी है।

  • इस इलाके में हुआ Triple Murder, 9 वर्षीय बच्चे सहित दपंति का किया बेहरमी से कत्ल

    इस इलाके में हुआ Triple Murder, 9 वर्षीय बच्चे सहित दपंति का किया बेहरमी से कत्ल

    लोहरदगा: जिले के पेशरार थाना क्षेत्र के केकरांग बरटोली में पति-पत्नी और 9 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना देर रात की बताई जा रही है। आरोपियों ने फावड़े से वार कर तीनों की हत्या कर दी। घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही किस्को एसडीपीओ वेदांत शंकर, थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    हालांकि घटना के पीछ की क्या वजह है, अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। एसडीपीओ वेदांत शंकर ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग हत्या के पीछे डायन-बिसाही और अंधविश्वास का कारण बता रहे हैं। हालांकि पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

    बताया जाता है कि घटना के समय घर में कुल चार सदस्य मौजूद थे, जिसमें से 3 की हत्या कर दी गई है। जबकि एक महिला जिस कमरे में थी, उस कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया गया था। पुलिस तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतकों में जिले के पेशरार थाना क्षेत्र अंतर्गत केकरांग निवासी 47 वर्षीय लक्ष्मण नगेसिया, उसकी पत्नी 45 वर्षीय बिफनी नगेसिया और 9 वर्षीय पुत्र रामविलास नगेसिया शामिल हैं। एसडीपीओ वेदांत शंकर ने इस घटना की पुष्टि की है। हालांकि डायन-बिसाही मामले की पुष्टि नहीं की गई है।

  • Punjab News: सरकारी जमीन पर परिवार ने किया कब्जा, नगर निगम ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: सरकारी जमीन पर परिवार ने किया कब्जा, नगर निगम ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    अमृतसरः थाना गेट हकीमा के अधीन आने वाले अनगड़ क्षेत्र में सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जे के खिलाफ नगर निगम अधिकारियों ने एक्शन लेते हुए धवस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर स्वयं मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस की ओर से नगर निगम की टीम के साथ मकान को धवस्त करवाया गया। कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने कहा कि पुलिस विभाग की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुसार “ड्रग मनी” से बनी संपत्तियों या गैरकानूनी ढांचों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    कमिश्नर ने बताया कि यह नगर निगम की ओर से 14वीं डेमोलिशन कार्रवाई थी, जिसके लिए पुलिस फोर्स की मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि तोड़ा गया घर चंद सिंह पुत्र लाभ सिंह का था, जिसके खिलाफ 7 फौजदारी मुकदमे दर्ज हैं और वह अनगड़ क्षेत्र थाना हकीमा का निवासी है। उन्होंने बताया कि आरोपी का भाई जसबीर सिंह जेल में बंद है। उसके खिलाफ भी विभिन्न धाराओं के तहत 37 मामले दर्ज हैं।

    पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक यह परिवार लंबे समय से नशीली तस्करी से जुड़ा हुआ है। कमिश्नर ने बताया कि 1 जनवरी 2025 से अब तक अमृतसर पुलिस ने 247 किलो हेरोइन समेत कई तरह की फार्मा ड्रग्स जब्त की हैं। उन्होंने कहा कि इंटरस्टेट स्तर पर भी (यूपी, गुजरात और मध्य प्रदेश में) नशे की बरामदगी की गई है। भुल्लर ने बताया कि बहुत सारी प्रॉपर्टियों को “फ्रीज” करवाने के लिए दिल्ली की कंपटेंट अथॉरिटी के माध्यम से प्रक्रिया चल रही है, जिसके बाद उन्हें कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू होगी।

  • CM Sukhu ने विश्व बैंक टीम के साथ की HP-READY परियोजना की समीक्षा

    CM Sukhu ने विश्व बैंक टीम के साथ की HP-READY परियोजना की समीक्षा

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हिमाचल प्रदेश रेजिलिएंट एक्शन फॉर डवेल्पमेंट एंड डिजास्टर रिकवरी (एचपी-रेडी) परियोजना की समीक्षा की। यह परियोजना जनवरी 2026 से शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभाव निरंतर बढ़ रहे हैं जिससे मानव जीवन और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को क्षति पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि बार-बार प्राकृतिक आपदा के कारण प्रदेश सरकार को क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की मुरम्मत पर भारी संसाधन लगाना पड़ रहा हैं।

    सुक्खू ने कहा कि विश्व बैंक के साथ रणनीतिक सहयोग से राज्य सरकार इस बड़ी परियोजना को लागू कर रही है, जिसमें विभिन्न परियोजनाओं का प्राथमिकता के आधार पर चुनाव किया जा चुका है। इसकी कुल लागत 2,687 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि यह मिशन न सिर्फ वर्ष 2023 और 2025 में प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा बल्कि भविष्य में आपदाओं का सामना करने के लिए राज्य के बुनियादी ढांचे की मजबूती और पुनर्निर्माण कार्य में भी सहायता मिलेगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि एचपी-रेडी परियोजना का उद्देश्य जलवायु-संवेदनशील प्रारम्भिक चेतावनी को मजबूत बनाना, आपदाग्रस्त सड़कों, पुलों और भवनों की मुरम्मत करने के अलावा नालों का तटीकरण करना है। यह परियोजना सशक्त सार्वजनिक सेवाओं के विकास, ग्रीन पंचायतों के जरिए से रोजगार के अवसर सृजित करने और जोखिम आधारित सामाजिक सुरक्षा व बीमा तंत्र को मजबूत करने पर भी ध्यान केन्द्रित करेगी।

    सुक्खू ने किसानों और बागवानों की सुविधा के लिए बुनियादी ढांचे के निर्माण पर विशेष बल दिया ताकि आपदा के दौरान उनकी आजीविका प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के अंतर्गत राज्य के दस स्थानों पर सीए स्टोर बनाए जाएंगे जिससे किसानों की उपज सुरक्षित रहेगी और आपदा के समय नुकसान से बचा जा सकेगा।

    अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व के.के. पंत, विशेष सचिव डी.सी. राणा, परियोजना के लिए विश्व बैंक टीम प्रमुख अनूप करंथ तथा आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ विजय और शीना अरोड़ा भी बैठक में उपस्थित थे।

  • Punjab News: अवैध हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: अवैध हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत एक आरोपी को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किय है। आरोपी की पहचान आकाश दीप निवासी गांव दौलतपुरा के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे एक पिस्टल 30 बोर, पिस्टल 32 बोर. 2 मैगजीन और 2 कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मनोयोग अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी आकाश दीप पर पहले भी 10 मामले दर्ज है, जिनमें 7 मामले एनडीपीसी एक्ट के दर्ज है।

    डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गुप्तचर ने सूचना दी थी कि आरोपी सदा सिंह वाला गांव में असलहा लेकर बैठा है। ऐसे में हो सकता है कि वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हो। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कारवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और उसके कब्जे से 1 पिस्टल 30 बोर, 1 पिस्टल 32 बोर, 2 मैगजीन और 2 कारतूस किए बरामद किए। वहीं आकाश दीप को रिमांड पर लेकर अगली जांच की जा रही है।