Blog

  • आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने बेअदबी के आरोपियों को सजा देने वालों को के लिए की घोषणा

    आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने बेअदबी के आरोपियों को सजा देने वालों को के लिए की घोषणा

    चंडीगढ़: पंजाब के कोटकपूरा में कत्ल किए गए डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह के कत्ल के बाद एक बार फिर सिख फार जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने राज्य के युवाओं को पैसों का लालच दिया है। आतंकी पन्नू ने घोषणा कर दी है कि गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के आरोपियों को सजा देने वालों को SFJ की तरफ से 2.50 लाख रुपए दिए जाएंगे। आतंकी पन्नू ने प्रदीप सिंह की हत्या के अगले ही दिन इस वीडियो को रिलीज किया है। जिसमें वह पंजाब के युवाओं को पैसों की खातिर उकसाता हुआ दिख रहा है।

    आतंकी पन्नू ने घोषणा की है कि पंजाब में हुई बेअदबी की घटनाओं के आरोपियों को सजा देने वाले हर युवक को SFJ की तरफ से 2.50 लाख रुपए दिए जाएंगे, ताकि वे कानूनी लड़ाई लड़ सकें। पन्नू अपनी इस वीडियो में खालिस्तान की मांग उठा रहा है। पन्नू ने कहा कि पंजाब के लोग गुलामी में रह रहे हैं। इसका सिर्फ एक ही हल है, खालिस्तान । भारतीय सरकारें सिखों के हक में नहीं हैं । इन्होंने सिखों की नस्लकुशी की है। इस सिस्टम को जड़ से खत्म करना पड़ेगा और वे सिर्फ खालिस्तान से हो सकता है। पन्नू ने इस दौरान पंजाब में रह रहे हिंदुओं और हिंदू नेताओं को भारत सरकार या खालिस्तान में से एक को चुनने की सलाह दे दी है। पन्नू का कहना है कि जिस राज्य ने उन्हें पानी दिया, अन्न दिया, उसके साथ गद्दारी ना करें। अगले साल 2023 की रेफरेंडम वोटों में हिस्सा लें।

  • पंजाबः बैंक से करोड़ों रुपये गबन के मामले में CBI ने दो उद्योगपतियों को किया गिरफ्तार

    पंजाबः बैंक से करोड़ों रुपये गबन के मामले में CBI ने दो उद्योगपतियों को किया गिरफ्तार

    लुधियानाः बैंक के साथ करोड़ों रुपये गबन करने के मामले में फरार चल रहे लुधियाना के दो उद्योगपतियों को सीबीआई ने कठुआ (जम्मू) से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की पहचान लुधियाना शहर की भारत बाक्स फैक्ट्री लिमिटेड कंपनी के दो पूर्व डायरेक्टर प्रवीण अग्रवाल व अनिल कुमार के रूप में हुई है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने लुधियाना स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया के अधिकारियों से मिलीभगत करके 87.88 करोड़ के ऋण का घोटाला किया है, जो अब ब्याज समेत लगभग 121.13 करोड़ बन चुका है।

    सीबीआई प्रवक्ता अनुसार स्टेट बैंक की शाखा मैनेजर की शिकायत पर 2020 में भारत पेपर्स मिल और उसके प्रबंध निदेशक, निदेशकों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। दोनों को जम्मू की अदालत में पेश किया गया। जहां से सात दिन का रिमांड लेकर सीबीआई अधिकारी दोनों से कड़ी पूछताछ कर रहे हैं। 

  • पंजाबः दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर महिला से चैन छीन फरार लुटेरा, देखें वीडियो

    पंजाबः दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर महिला से चैन छीन फरार लुटेरा, देखें वीडियो

    तरनतारनः जिले में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ गया है। अब तो जिले में यह हाल हो गया है कि लुटेरे दिन दिहाड़े बंदूक की नोक पर लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही एक मामला आज सुबह सामने आया है। घर के बाहर एक्टिवा पर बैठी महिला से बंदूक की नोक पर गले से सोने की चेन लूट लेता है। घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है। 

    जिसमें आप देख सकते है कि कैसे बंदूक की नोक पर युवक महिला से चेन छीनने के लिए हाथापाई करता है। वहीं एक बुजुर्ग भी छुड़ाने के लिए आता है। लेकिन बंदूक दिखाकर वह उसे भी वहां से पीछे होने के लिए कहता है। उक्त महिला पासी मेडिकल स्टोर की पत्नी है। इस घटना के बाद पासी मेडिकल स्टोर के मालिक अमित पासी ने आरोपी की सूचना देने वाले के लिए ईनाम रखा है। इसके लिए मेडिकल स्टोर मालिक ने मोबाइल नंबर 7009874775 जारी की है।

  • 18 वर्षीय युवक ने जन्मदिन के दो दिन बाद की खुदकुशी

    18 वर्षीय युवक ने जन्मदिन के दो दिन बाद की खुदकुशी

    पानीपत: जिले में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब दोपहर को भाई-बहन घर लौटे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं पुलिस ने मृतक के फोन को कब्जे में लिया है। अनुमान है कि फोन से मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

    जानकारी के मुताबिक हरदवारी कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी के जिला बैरच के गांव दयाल पूरवाह का रहने वाला है। उससे छोटा उसका भाई व एक बहन है। अब वह परिवार के साथ पानीपत के सेक्टर 18 में किराये पर रहता है। मंझले भाई का नाम कृष्ण कुमार था, जोकि गर्मियों में आइस्क्रीम की रेहड़ी लगाता था। सीजन जाने के बाद कृष्ण कोई काम नहीं करता था। वह घर पर रहता था लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह गुमसुम रहता था।

    हरदवारी कुमार ने कहा कि उसकी बहन स्कूल चली गई और वह खुद भी फैक्ट्री के लिए चला गया जबकि मां भी किसी काम पर गई थी। घर पर अकेला कृष्ण था। कमरे में कृष्ण पंखे के हुक पर मां की चुन्नी से फंदा लगाकर लटका हुआ है। उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि 8 नवंबर को ही कृष्ण का जन्मदिन था। वह 18 साल का पूरा हुआ था।

  • आज का राशिफल, 11 नवंबर 2022

    आज का राशिफल, 11 नवंबर 2022

    मेष: मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय सताएगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। बुरे लोगों से दूर रहें। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शुभ समय। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा।

    वृष: घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ बढ़ेगा। दूर से सुखद सूचना मिल सकती है। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बड़ा काम करने का मन बनेगा।

    मिथुन: मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय बढ़ेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। नए मित्र बनेंगे। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बन सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी।

    कर्क: बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। आय बनी रहेगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। थकान महसूस होगी। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय भावना में बहकर न करें।

    सिंह: रुका हुआ पैसा मिलने का योग है। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रशंसा प्राप्त होगी। समय अनुकूल है। मित्रों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। परिवार तथा मित्रों के साथ कोई मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। आलस्य त्यागकर प्रयास करें।

    कन्या: योजना फलीभूत होगी। व्यापार में मनोनुकूल लाभ होगा। उत्साह व प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्‍य उत्तम रहेगा। शुभ समय। कारोबार में वृद्धि पर विचार हो सकता है। नौकरी में अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है।

    तुला: किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन सहायता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति में बाधाएं दूर होंगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की आयोजना हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय हो सकता है। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी।

    वृश्चिक: चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति से व्यर्थ विवाद हो सकता है। मानसिक क्लेश होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

    धनु: प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बाहर जाने की योजना बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग कार्य में आसानी देगा। नौकरी में चैन रहेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे तथा समस्या बढ़ सकती है। विरोध होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे।

    मकर: कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार ठीक चलेगा। लोगों से अधिक अपेक्षा न करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में कमी हो सकती है। भूमि, भवन, दुकान, शोरूम व फैक्टरी इत्यादि की खरीद-फरोख्त हो सकती है। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। कुसंगति से बचें।

    कुंभ: कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। शरीर कष्ट से बचें। बनते कामों में देरी होगी। दूसरे से अधिक अपेक्षा करेंगे। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा।

    मीन: कोई मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। जल्दबाजी से काम में बाधा उत्पन्न होगी। दौड़धूप अधिक रहेगी। बुरी सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

  • पंजाब: डेरा प्रेमी की हत्या का मामले में पुलिस की रेड

    पंजाब: डेरा प्रेमी की हत्या का मामले में पुलिस की रेड

    फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट जिले में शुक्रवार सुबह कुछ अज्ञात हमलावरों ने डेरा सच्चा सौदा के एक अनुयायी की गोली मारकर हत्या कर दी जो वर्ष 2015 की बेअदबी की घटना का आरोपी था। इसी मामले में अब शहर में शक्की नौजवानों के घरों पर पुलिस ने रेड की है। मिली जानकारी के मुताबिक सादिक रोड पर रहने वाले भूपिंदर सिंह गोल्डी और मनप्रीत सिंह मनी के घर पर पुलिस ने रेड की है। बताया जा रहा है कि दोनों ही नौजवान पिछले 5 दिनों से गायब हैं और नशा करने के आदी हैं, इनमें से गोल्डी के परिवार का दावा है कि वह चार-पांच दिन से घर में नहीं है और उनका लड़का मजदूरी का काम करता है।

    पुलिस हमें बेवजह परेशान ना करे अगर उसने कुछ गलत काम किया है तो उसको उसकी सजा जरूर मिले। पुलिस ने उनके घर से मोबाइल वगैरा साथ लेकर चली गई है। दूसरी ओर मनप्रीत सिंह उर्फ मनी की माता नसीब कौर ने कहा कि पुलिस हमारे घर में आई थी और हमने अपने लड़के को पहले से ही बेदखल कर रखा है, क्योंकि वह नशे करने का आदी है। मनप्रीत के पिता हॉट के पेशेंट है और उन्होंने कहा कि उनका लड़का चार-पांच दिन से घर में नहीं आया। बताया जा रहा है कि इस घटना में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले है और पुलिस को शूटर्स का लोकल कनेक्शन मिल चुका है।

  • पंजाब: जेल में बंद गैंगस्टरों और तस्करों को मोबाइल उपलब्ध करवाने वाला DSP गिरफ्तार

    पंजाब: जेल में बंद गैंगस्टरों और तस्करों को मोबाइल उपलब्ध करवाने वाला DSP गिरफ्तार

    फिरोजपुर: केंद्रीय जेल फिरोजपुर के डीएसपी गुरचरण सिंह धालीवाल (डिप्टी सुपरडेंट ) को जेल में बंद आंतकवादीयों, गैंगस्टरों और नशा तस्करों को कथित रूप में सिम कार्ड सहित मोबाइल फोन उपलब्ध करवाने और उसके बदले में भारी पैसे वसूलने के आरोप में एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर मोहित धवन के नेतृत्व में थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

    यह जानकारी देते हुए एसएसपी फिरोजपुर श्री सुरेंद्र लांबा ने बताया कि थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस जब एसएचओ इंस्पेक्टर मोहित धवन के नेतृत्व में गशत और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करते हुए बगदादी गेट फिरोजपुर शहर के एरिया में पहुंची तो उन्हें यह गुप्त सूचना मिली कि केंद्रीय जेल फिरोजपुर का डीएसपी गुरचरण सिंह धालीवाल जो केंद्रीय जेल डिप्टी सुपरडेंट के पद पर तैनात है।

    जेल में अपने स्टाफ के साथ मिलकर हवालातीयों और कैदियों को बड़े स्तर पर मोबाइल फोन, सिम और नशा उपलब्ध करवाता है और बाहर से नशा तस्करों से नशा मंगवा कर अपने स्टाफ द्वारा और खुद जेल के अंदर हवालातियों और कैदियों को सप्लाई करता है तथा अब भी केंद्रीय जेल फिरोजपुर में हवालातीयों और कैदियों द्वारा मोबाइल नंबर 96466 85719 और 9914187049 जेल के अंदर बरते जा रहे हैं ।

  • जालंधरः HL Restaurant में पुलिस की रेड…

    जालंधरः HL Restaurant में पुलिस की रेड…

    जालंधर (हर्ष कुमार)। मकसूदा चौक के पास एच एल रेस्टोरेंट बार में सीआईए स्टाफ की पुलिस ने रेड कर वहां से 6 लोगों को अपनी हिरासत में लिया है। आरोपियों की पहचान सुखदीप सिंह उर्फ सुख पुत्र तीर सिंह वासी मोती नगर, गुरप्रीत सिंह पुत्र तरलोचन सिंह वासी मोहल्ला उधम सिंह नगर, प्रदीप कुमार पुत्र संजीव कुमार वासी भगत सिंह नगर, पारस पुत्र विजय कुमार वासी आदर्श नगर, अमन पुत्र गिरधारी लाल वासी गांव पलिया यूपी, आरिज खान पुत्र अहमद खान वासी अली मोहल्ला के रूप में हुई है। 

    सीआईए प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान मकसूदा मौजूद थी। उन्हें गुप्त सूचना मिली की एच एल रेस्टोरेंट्स में बिना परमिट से ग्राहकों को शराब और हुक्का परोसा जा रहा है। पुलिस ने टीमें बनाकर वहां पर रेड की तो एच एल रेस्टोरेंट्स से ब्लेंडर प्राइड शराब और हुक्के की सामग्री बरामद हुई।

  • पंजाबः इस मामले में किसानों ने दी प्रशासन को चेतावनी, जाने कब करेंगे घेराव

    पंजाबः इस मामले में किसानों ने दी प्रशासन को चेतावनी, जाने कब करेंगे घेराव

    अमृतसरः जिले में बीते दिनों एनआरआई के शादी समारोह के दौरान 2 शराब तस्करों के बीच हुई गोली बारी की घटना के मामले ने एक बार फिर से तूल पकड़ ली है। एनआरआई परिवार के समर्थन में अब किसान जत्थेबंदी आ गई हैं। दरअसल, एनआरआई परिवार का आरोप है कि उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने उनके गेस्ट पर भी पर्चा कर दिया।

    इतना ही नहीं, इस पूरे घटनाक्रम को शराब तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ करार दे दिया है। एनआरआई परिवार के हक में आए किसान संगठनों ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान कई विदेशों में बसे एनआरआई परिवारों ने काफी मदद की थी, लेकिन अब जब उन्हें जरूरत है तो किसान उनके साथ ही हैं।

    उन्होंने जिला प्रशासन को इस मसले को सुलझाने के लिए सोमवार तक का समय दिया है। अन्यथा पंजाब के डीसी कार्यालयों का घेराव किया जाएगा। उन्होंने सही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। किसानों का कहना है कि पंजाब में गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है। किसी के शादी समारोह में इस तरह गुंडागर्दी करना निंदा योग्य है। इतना ही नहीं, पुलिस ने भी दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की जगह एनआरआई के परिवार व उनके मेहमानों के खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने मौजूदा एसएचओ व अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठाई है।

  • घर के बाहर गाड़ी खड़ी करने से पहले पढ़े ये ख़बर, ‘पेवमेंट्स आर फॉर पीपल’ के जरिए ट्रैफिक पुलिस दे रही चेतावनी

    घर के बाहर गाड़ी खड़ी करने से पहले पढ़े ये ख़बर, ‘पेवमेंट्स आर फॉर पीपल’ के जरिए ट्रैफिक पुलिस दे रही चेतावनी

    चंडीगढ़ः ट्रैफिक पुलिस लगातार घरों के आगे फुटपाथ और रोड साइड गाड़ियां खड़ी करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। पुलिसकर्मी सेक्टरों में विशेष जागरूकता मुहिम भी चला रहे हैं। इनमें सेक्टरों के रिहायशी इलाकों और मार्किट एरिया को भी कवर किया जा रहा है। माइक के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करते हुए चेतावनी दी जा रही है। पुलिस ‘पेवमेंट्स आर फॉर पीपल’ के नाम से जागरूकता मुहिम चला रही है। इसमें लोगों को बताया जा रहा है कि पेवमेंट में गाड़ी पार्क कर बाधा पैदा करना गैरकानूनी है।

    पुलिस लोगों को चेतावनी दे रही है कि मोटर व्हीकल रोड साइड पेडेस्ट्रियन पाथ/पेवमेंट तथा साइकिल/रिक्शा ट्रैक पर पार्क न करें। इसे मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों की उल्लंघना बताया गया है। पुलिस लोगों को चेतावनी दे रही है कि इस प्रकार मोटर व्हीकल की पार्किंग करने पर उन्हें टो कर जब्त कर लिया जाएगा और चालान भी किया जाएगा। पुलिस रॉन्ग पार्किंग में खड़े वाहनों का 500 रुपए का चालान कर रही है।

    पुलिस का कहना है कि सड़क किनारे और पेवमेंट्स पर गाड़ी पार्क करने से अन्य गाड़ियों के लिए सड़क पर जगह तंग हो जाती है। वहीं पैदल जा रहे व्यक्ति को भी पेडेस्ट्रियन पाथ/पेवमेंट्स की बजाय सड़क पर उतरना पड़ता है। इससे उनकी जान जाने और हादसों का खतरा बढ़ जाता है। बच्चों, बुजुर्गों, नेत्रहीनों आदि के लिए ज्यादा खतरा है। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस लोगों को जागरूक करते हुए बता रही है कि शहर भर में बनाए गए साइकिल ट्रैक्स पर भी मोटर व्हीकल चलाना गैरकानूनी है। इसमें 6 महीने तक की सजा हो सकती है। शहर के स्मार्ट कैमरे भी इस प्रकार की हरकतों को कैप्चर कर रहे हैं।

    शहर में कई ऐसे छोटे घर और तंग गलियां हैं जहां पर गाड़ी गेट के अंदर पार्क करना संभव नहीं है। ऐसे में उन्हें घरों के बाहर ही गाड़ियां पार्क करनी पड़ रही हैं। पुलिस ऐसे लोगों का भी चालान कर रही है। पुलिस का साफ कहना है कि या तो घरों में गाड़ी पार्क करें या डेजिग्नेटिड पार्किंग में गाड़ी लगाएं। चंडीगढ़ एस्टेट ऑफिस के नोटिस के बाद पुलिस यह सख्ती कर रही है।

    कुछ रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का कहना है कि चंडीगढ़ प्रशासन को कम्युनिटी पार्किंग शहर भर में शुरू किया जाना चाहिए था। इस प्रकार लोगों को तंग करना गलत है। वहीं लोगों का कहना है कि पार्किंग पॉलिसी को भी प्रशासन लागू नहीं करवा पाया है। एक जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ की आबादी 12 लाख के लगभग है और वही शहर में वाहनों की संख्या 14 लाख के लगभग है।