Blog

  • ठंड से पत्नी की हुई मौत, भीख मांगकर करना पड़ा अंतिम संस्कार

    ठंड से पत्नी की हुई मौत, भीख मांगकर करना पड़ा अंतिम संस्कार

    शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है जहां ठंड से हुई मौत का हैरान करने देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला की कथित तौर पर ठंड से मौत के बाद पति ने भीख मांगकर उसका अंति संस्कार किया। हालांकि पति अपनी पत्नी की मौत ठंड की वजह बता रहा है, वहीं प्रशासन मौत की वजह ठंड न मानकर कुछ और ही कारण बता रहा है।

    दरअसल, थाना बंडा क्षेत्र के ढुकरी बुजुर्ग गांव के रहने वाले गंगाराम नामक शख्स की 48 वर्षीय पत्नी गीता देवी की कथित तौर पर ठंड लगने से मौत हो गई। गंगाराम की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है। गंगाराम की स्थिति इतनी खराब है कि वह अपने मकान में टिन शेड डालकर रहता है। उसके घर में न रजाई और न ही बिस्तर है। जमीन पर पुआल बिछाकर गंगाराम और उसकी पत्नी सोते थे। कई बार गंगाराम ने सरकारी मदद के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाए, मगर उसे कोई भी मदद नहीं मिल सकी। गंगाराम का कहना है कि वह बहुत गरीब है। उसके पास न राशन कार्ड है, न ही बर्तन और न ही बिस्तर. उसको किसी प्रकार की सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला है। उसकी पत्नी मानसिक रूप से कमजोर थी। उसकी मौत होने पर उसने गांव के लोगों से चंदा मांग कर उसका अंतिम संस्कार किया। 

    वहीं, इस मामले पर एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने कहा, “हमने नायब तहसीलदार को वहां पर भेजा था तो उन्होंने बताया कि उनकी मौत ठंड की वजह से नहीं बल्कि खाना न खाने की वजह से हुई है। गंगाराम की आपदा प्रबंधन योजना के तहत हर संभव मदद की जाएगी और उनका राशन कार्ड लिए आवेदन करा दिया गया है। उनका आवास और उनके खाने पीने की व्यवस्था भी की जाएगी।

  • पूर्व राज्यपाल का निधन, लंबे समय से थे बीमार

    पूर्व राज्यपाल का निधन, लंबे समय से थे बीमार

    नई दिल्ली। पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन हो गया है। शनिवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। रविवार की सुबह उन्होंने घर पर ही अंतिम सांस ली। परिजन आज उन्होंने लखनऊ पीजीआई ले जाने वाले थे।

    दो दिन पूर्व ही पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को प्रयागराज स्थित एक्यूरा क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल से घर लाया गया था। वहां चिकित्सक उनपर नजर रखे हुए थे। उन्हें ऑक्सीजन के साथ ही पेय पदार्थ भी नली की मदद से दिया जा रहा था।

    शनिवार को दिक्कत बढ़ने के बाद चिकित्सकों ने लखनऊ ले जाने की सलाह दी थी। परिवार केे सदस्यों ने बताया कि आज उन्हें पीजीआई लखनऊ ले जाने की तैयारी थी। लेकिन उससे पहले ही उनका निधन हो गया।

  • FD हो या बचत खाता, इन बैंकों में मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज…

    FD हो या बचत खाता, इन बैंकों में मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज…

    नई दिल्ली: हर ग्राहक जो बैंकों में एफडी और बचत खाता खुलवाना चाहता है उसे अपनी जमा पूंजी पर ज्यादा ब्याज मिलने की उम्मीद होती है, इसलिए हर आदमी यह जानने की कोशिश करता है कि देश में कौन-सा ऐसा बैंक है जो एफडी और अन्य खाताों पर सबसे ज्यादा ब्याज देता है। अगर आप भी ऐसे बैंक की तलाश में हैं तो हम आपकी इस खोज आसान कर रहे हैं। RBI द्वारा रेपो रेट में लगातार बढ़ोतरी से ब्याज दरें भी बढ़ी हैं और इसीलिए कई सरकारी और प्राइवेट बैंक एफडी और अन्य बचत योजनाओं पर ज्यादा इंटरेस्ट ऑफर कर रहे हैं।

    पिछले कुछ महीनों में देश के कई बड़े और छोटे बैंकों ने फिक्सड डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं और एफडी पर मिलने वाला सालाना इंटरेस्ट अब 8 से ऊपर तक पहुंच गया है। कुछ बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 9 फीसदी तक इंटरेस्ट ऑफर कर रहे हैं। आइये जानते हैं उन बैंकों के बारे में जो बचत योजनाओं पर ग्राहकों को सबसे ज्यादा ब्याज दे रहे हैं। ग्राहकों को एफडी समेत अन्य बचत योजनाओं पर सबसे ज्यादा ब्याज देने के मामले में स्मॉल फाइनेंस बैंक सबसे आगे हैं। इसी लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक का, जो सबसे एफडी पर 8.51% प्रति वर्ष की दर से सबसे ज्यादा इंटरेस्ट देता है, जबकि दूसरी नंबर पर यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक 8.50% प्रति वर्ष के रेट से इंटरेस्ट ऑफर करता है. वहीं, शेड्यूल प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में DCB बैंक 7.85% की दर से सबसे ज्यादा ब्याज देता है। 

    इसके अलावा एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.75% इंटरेस्ट देते हैं.आरबीएल बैंक 7.55%, यस बैंक 7.50%, बंधन बैंक 7.50%, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक 7.50%, शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.50%, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 7.30%, पंजाब नेशनल बैंक 7.25% और इंडसइंड बैंक 7.25% ब्याज देते हैं. हालांकि, ब्याज की ये दरें 2 करोड़ से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट और अलग-अलग अवधियों पर लागू है. वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 फीसदी से ज्यादा ब्याज ऑफर किया जाता है इसलिए एफडी पर मिलने वाला इंटरेस्ट 9 फीसदी तक हो जाता है।

  • अवैध हथियार रखने के आरोप में पूर्व विधायक गिरफ्तार

    अवैध हथियार रखने के आरोप में पूर्व विधायक गिरफ्तार

    गुवाहाटी : असम पुलिस ने कोकराझार जिले में बसुमतारी के घर से हथियार और गोला-बारूद बरामद करने के बाद एक पूर्व विधायक हितेश बसुमतारी और दो अन्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान एक एके सीरीज राइफल, एक एम-16 राइफल और 126 राउंड गोला बारूद बरामद किया।

    बासुमतरी (52) इससे पहले बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के टिकट पर चपागुरी विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुई थीं।

    बासुमतारी बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल के एक कार्यकारी सदस्य भी थे, जिसे बाद में बोडोलैंड टेरिटोरियल रीजन (बीटीआर) नाम दिया गया था।

    पुलिस को संदेह है कि वह प्रतिबंधित चरमपंथी संगठन बोडो लिबरेशन टाइगर्स (बीएलटी) से जुड़ा था।

    जनवरी 2020 में प्रतिबंधित नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) के सभी गुटों सहित केंद्र, असम सरकार और बोडो संगठनों के बीच त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद बीटीआर में उग्रवाद पर काबू पा लिया गया था।

  • पंजाब: किसान नेता के बेटे का गोलियां मारकर कत्ल

    पंजाब: किसान नेता के बेटे का गोलियां मारकर कत्ल

    जीरा: शहर के गांव बल्ल से बड़ी खबर सामने आई है। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता पूर्ण सिंह सेखों के जवान बेटे भोलू सेखों का मनीला में गोलियां मार कर कत्ल कर दिया गया। गौरतलब है कि कुछ साल पहले भी इस गांव के एक युवक भगवंत सिंह का मनीला में कत्ल कर दिया गया था, जोकि भोलू सेखों का करीबी था। मिली जानकारी के अनुसार भोलू 4 साल पहले मनीला गया था। मृतक का एक भाई भी मनीला में है। दोनों भाई फाइनांस का काम करते थे। मिली जानकारी के अनुसार मृतक भोलू गत रात खाना लेने के लिए बाजार गया था, जहां उसका गोलियां मार कर कत्ल कर दिया गया। भोलू ने अपने करीबी भगवंत सिंह का टैटू अपनी बाजू पर बनवाया हुआ था। उसे ख्याल भी नहीं होगा कि उसका भी भगवंत सिंह की तरह कत्ल हो जाएगा। इस संबंधी जानकारी देते कांग्रेसी नेता राजविंदर सिंह कड़ाहे वाला ने कहा कि मनीला में युवकों के कत्ल हो रहे हैं। वहां के प्रशासन को इस संबंधी ठोस कदम उठाने की जरूरत है, ताकि पंजाबी युवकों के कत्ल रोके जा सकें।

  • UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर..

    UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर..

    नई दिल्ली: अब हम सभी पैसे के लेन-देन के लिए कई आनलाइन माध्यम का इस्तेमाल करते हैं। हम सभी यूपीआई का इस्तेमाल बहुत करते हैं। कई बार तो एक दिन में काफी सारी ट्रांजेक्शन हो जाती हैं। देखा जाए तो वर्तमान में डिजिटलाइजेशन काफी व्यापक हो गया है। डिजिटल पेमेंट ज्यादातर GPay,  PayTm और Phone Pe जैसी ऐप्स के जरिए की जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप एक दिन कितना पैसा UPI के जरिए सेंड कर सकते हैं। दरअसल, यह सीमा NPCI ने ही तय की है। बता दें कि NPCI ने UPI पेमेंट्स के लिए लिमिट तय किए हैं। NPCI का कहना है कि हर यूजर UPI के जरिए एक दिन में सिर्फ 1 लाख रुपये तक ही पेमेंट कर सकता है। इससे ज्यादा आप पेमेंट नहीं कर पाएंगे। 

    अगर आप GPay का इस्तेमाल अगर आप करते हैं तो आपको ध्यान देना होगा कि एक दिन में आप UPI के जरिए 1 लाख रुपये तक ही भेज पाएंगे। इससे ज्यादा आप पेमेंट नहीं कर पाएंगे।अगर आप Paytm तो यहां से भी आप 1 लाख रुपये तक भेज पाएंगे। Paytm एक घंटे में 20,000 रुपये तक की ट्रांजेक्शन करने की अनुमति देता है। हर घंटे मिनिमम 5 ट्रांजेक्शन और मैक्सिमम 20 ट्रांजेक्शन की अनुमति है। इसके इलावा PhonePe यूजर्स को भी एक दिन में 1 लाख तक का लेन-देन करने की अनुमति देता है। यह उस बैंक अकाउंट पर भी निर्भर करता है जिससे व्यक्ति पैसे ट्रांसफर कर रहा है।

  • इन शहरों में शुरू हुई 5G सर्विस, मिली धांसू स्पीड

    इन शहरों में शुरू हुई 5G सर्विस, मिली धांसू स्पीड

    नई दिल्ली: भारत में 5G लॉन्च के साथ ही टेलीकॉम कंपनी ने भारत के कई शहरों मे 5G सर्विस शुरू की है। भारत में मुख्य रूप से 3 प्राइवेट टेलीकॉम आपरेटर्स हैं, जिनमें रिलायंस जियो, एयरटेल भारती और वोडाफोन आइडिया शामिल है। 1 अक्टूबर 2022 को भारत में 5G लॉन्च होने के साथ ही इनमें से दो कंपनियों Airtel और jio ने भी भारत के कई शहरों में अपनी 5G सर्विस शरू की थी । Jio और Airtel ने 2024 तक भारत के हर कोने में 5G को शुरू करने  लक्ष्य बनाया था, जिसे पूरा करने के सिलसिले को जारी रखते हुए कंपनी ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 5G सर्विस शुरू की है। 5 जनवरी से जियो और एयरटेल ने अपनी 5G सर्विस को भुवनेश्वर ने शुरू कर दिया है।केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस शहर मे एक कार्यक्रम में दोनों कंपनियों की 5G सेवाओं का अनावरण किया। 

    बता दें कि हाल ही में वैष्णव ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने 2022-23 में ओडिशा में टेलीकॉम सेवाओं के लिए कुल 5,600 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं । इसके अलावा विश्व स्तर की संचार सुविधाओं के लिए पूरे राज्य में 5,000 मोबाइल टावर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही वैष्णव ने 26 जनवरी से पहले राज्य में 5G सेवाएं शुरू करने का वादा किया है। दूरसंचार सचिव के राजारमन ने कहा कि सरकार ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में 4G सेवाओं के लिए 100 टावर भी डेडिकेट किए हैं। उन्होंने Jio के सहयोग से शिक्षा ओ अनुसंधान (SOA) विश्वविद्यालय में 5G अनुसंधान प्रयोगशाला स्थापित करने की घोषणा की।

  • पंजाबः इस जिले की युवती की हांगकांग में मौत, 5 महीने पहले गई थी विदेश…

    पंजाबः इस जिले की युवती की हांगकांग में मौत, 5 महीने पहले गई थी विदेश…

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना की 22 वर्षीय युवती की हांगकांग में मौत हो गई। युवती मॉल में नौकरी करती थी। वह बिना सेफ्टी बेल्ट लगाए मॉल के शीशे साफ कर रही थी कि अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह 22वीं मंजिल से नीचे आ गिरी।

    युवती के नीचे गिरते ही तुरंत लोगों ने पुलिस को बुलाया और उसे अस्पताल भेजा, लेकिन युवती ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मरने वाली युवती का नाम किरनजोत कौर है, वह जगराओं के गांव भम्मीपुरा की रहने वाली थी।

    लाडली बेटी किरनजोत कौर की मौत की खबर सुन पूरे गांव में शोक है। वहीं परिवार शव भारत लाने के लिए लगातार जद्दोजहद कर रहा है। परिवार की ओर से प्रशासन से अपील की गई है कि उनकी मदद की जाए, ताकि बेटी का शव भारत आ सके।

    युवती के परिवार मुताबिक पंजाब में रोजगार न मिलने के कारण किरनजोत बेहतर भविष्य के लिए विदेश गई थी। किरनजोत को अभी 5 महीने ही विदेश गए हुए थे। ड्यूटी पर जाने से पहले युवती ने फोन पर परिवार से बातचीत की थी।

    मॉल प्रबंधकों ने उसकी ड्यूटी शीशे साफ करने को लगा दी। हादसे से पहले तीन घंटे उसे शीशे साफ करते हो गए थे। मॉल के प्रबंधकों ने फोन करके परिवार को बेटी के मौत की सूचना दी।

  • हिमाचल में कैबिनेट का विस्तार, इन मंत्रियों ने ली शपथ

    हिमाचल में कैबिनेट का विस्तार, इन मंत्रियों ने ली शपथ

    शिमला: हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार हो गया है. हिमाचल प्रदेश में 7 मंत्री बनाए गए हैं. राजभवन में आज जगत सिंह नेगी, चंद्र कुमार, हर्षवर्धन चौहान, रोहित ठाकुर, विक्रमादित्य सिंह, धनीराम शांडिल और अनिरुद्ध सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई. सुक्खू कैबिनेट में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को भी शामिल किया गया है. उनको सरकार में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है.

    बता दें कि हिमाचल प्रदेश में सोलन (सुरक्षित) सीट से तीन बार के विधायक धनीराम शांडिल को भी मंत्री बनाया गया है. वहीं, पूर्व डिप्टी स्पीकर जगत सिंह नेगी, विधायक हर्षवर्धन चौहान और विधायक रोहित ठाकुर को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है.

    जान लें कि हिमाचल प्रदेश के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन में आज सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के 7 मंत्रियों को शपथ दिलाई. इस शपथ ग्रहण समारोह में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री भी मौजूद रहे.

    गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली में कैबिनेट विस्तार के मुद्दे पर पार्टी आलाकमान और वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया था. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के जीतने के बाद आज से करीब एक महीने पहले सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री ने सीएम और डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी.

  • आज का राशिफल, 08 राशिफल 2023

    आज का राशिफल, 08 राशिफल 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आप अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाकर भविष्य के लिए कोई धन संचय करने की योजना बना सकते हैं, लेकिन वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय आप वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपनी दिनचर्या में योग व व्यायाम को अपनाकर स्वस्थ रहेंगे। आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने कामों से कार्यक्षेत्र में अधिकारियों को प्रसन्न करेंगे, जिससे आपको कोई नया पद भी मिल सकता है। व्यवसाय में परिवर्तन की योजना कर रहे लोग आज वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करें। आपको किसी संपत्ति का सौदा करते समय उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका ध्यान आज अपने से ज्यादा दूसरों के कामों पर रहेगा, जो आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में खुशियां लेकर आएगा। संतान के विवाह संबंधित यदि कोई वाद विवाद लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो आप उसे किसी परिजन के मदद से दूर करने में कामयाब रहेंगे। यदि आप नौकरी के साथ-साथ किसी छोटे-मोटे पार्ट टाइम काम की योजना बना रहे हैं, तो वह आज पूरी हो सकती है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपको अपनी किसी बात को लेकर आपने साथियों से बातचीत करनी होगी।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपका अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो आप किसी बड़ी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आईटी और बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को आज करियर में कोई बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है, लेकिन उन्हें  गृहस्थ जीवन में चल रही इसी समस्या को नजरअंदाज करने से बचना होगा, नहीं तो वह कोई बड़ा वाद-विवाद करा सकती है। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदार देंगे, तो वह उसे समय रहते पूरी करेंगी।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए आर्थिक सुख सुविधाओं में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को सफलता मिल सकती है, क्योंकि उन्हें किसी बड़े नेता से मिलकर कोई बड़ा पद मिल सकता है, लेकिन आपको किसी व्यक्ति से अपने मन में चल रही बातों को शेयर करने से बचना होगा, नहीं तो वह उनका फायदा उठा सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को लाभ के अवसरों को भी पकड़ लेना होगा, नहीं तो किसी बड़े लाभ के चक्कर में उनके हाथ से निकल सकते हैं। आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। आपको किसी वाहन को चलाते समय बहुत ही सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। यदि आप साझेदारी में किसी व्यवसाय को करने की योजना बना रहे हैं, तो बिल्कुल ना बनाएं, नहीं तो वह पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। जीवनसाथी की किसी गलत बात के लिए यदि आपने हां की तो बाद में आपको इसके लिए पछतावा होगा। आपको किसी काम को लेकर चिंता बनी रहेगी, लेकिन वह चिंता व्यर्थ की होगी।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको आज व्यवसाय में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा व कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ा सकते हैं। परिवार में छोटे बच्चे आपसे किसी वस्तु की फरमाइशें कर सकते हैं, लेकिन आप किसी बात को लेकर क्रोधित ना हो, नहीं तो आपके साथी इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे और भविष्य की योजनाओं में भी लगा सकते हैं।

    वृश्चिक राशिफल। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा व व्यर्थ के वाद विवाद में ना पड़े, लेकिन यदि स्वास्थ्य में कुछ गड़बड़ चल रही है, तो उसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें, नहीं तो वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने जूनियर्स का पूरा साथ मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जो लोग किसी काम को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह पूरा हो सकता है।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए धन संबन्धित मामलों में अच्छा रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे और वह किसी की परवाह नहीं करेंगे। आपको नौकरी में तरक्की मिलने से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा और छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह धन भी आपको वापस मिल सकता है। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने की योजना बना रहे थे, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

    मकर राशिफल। आज के दिन नौकरी में कार्यरत लोग यदि अपनी जॉब में कोई परिवर्तन की सोच रहे हैं, तो उन्हें कोई बड़ा ऑफर आ सकता है। आप अपने माता पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जाएंगे, जिससे उन्हें खुशी मिलेगी। बैकिग क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज किसी बड़े निवेश की योजना को बना सकते हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले अपने माता-पिता से आशीर्वाद लेकर जाएं। आप आस-पड़ोस में हो रहे किसी वाद विवाद में ना पड़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए कुछ मुश्किलों भरा रहने वाला है, उनकी कुछ चलती हुई योजनाओं पर विराम लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आपका कोई कानून संबंधित मामला और लंबा लटक सकता है, लेकिन आप स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो उनसे आपको काफी हद तक निजात मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आप अपने निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ उठाएंगे। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

    मीन राशिफल। राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए दिन अच्छा लाभ लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी आपके कामों से प्रसन्न रहेंगे, जिसके कारण आपको तरक्की भी मिल सकती हैं, जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, वह आज किसी दूसरी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। आपकी सुख समृद्धि में वृद्धि होने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस कर रहे लोग अपने बिजनेस में कुछ नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। आपकी पारिवारिक रिश्तों में यदि कुछ अनबन चल रही है, तो उसमें दोनों पक्षों को सुनकर ही मामले को सुलझाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।