ऊना/सुशील पंडित: रक्षा पेंशन संवितरण अधिकारी ऊना अविनाश कुमार राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 से 15 जुलाई तक स्पर्श आउटरीच कैंप आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कैंप आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य केंद्रीय डिफेंस पेंशन धारकों को स्पर्श पोर्टल पर आने वाली समस्याओं को जानना तथा उनका निवारण करना है। उन्होंने कहा कि कैंप में स्पर्श प्रोग्राम के अंतर्गत पेंशन ले पेंशनरों को आ रही समस्यओं का निवारण किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने पेंशन ले रहे पेंशन धारकों से अपील की है कि वह अपनी ईमेल आईडी भी कार्यालय में जमा करवाएं।
Blog
-

स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर किया हवन यज्ञ
प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रधांजलि, किया आधुनिक हिमाचल के निर्माता को याद
युग युगांतर के बाद जमीन पर पैदा होते हैं राजा वीरभद्र सिंह जैसे नेता: चौ. राम कुमार
बद्दी/सचिन बैंसल: आधुनिक हिमाचल के निर्माता पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की पहली पुण्यतिथि पर दून ब्लॉक कांग्रेस ने पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी की उपस्थिति में हवन यज्ञ किया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस, जिला कांग्रेस, कांग्रेस महिला मोर्चा, यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हवन यज्ञ व पुष्प अर्पित करने के उपरांत पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक हिमाचल के निर्माण में स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह का सबसे अहम योगदान रहा है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। चौधरी ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह ने बिना किसी भेदभाव, बिना किसी जातिवाद, बिना क्षेत्रवाद सिर्फ और सिर्फ प्रदेश के विकास के लिए काम किया। उनकी समर्ण शक्ति इतनी थी कि वह एक बार जिस कार्यकर्ता से मिल लेते थे अगली बार उस कार्यकर्ता को उसके नाम से बुलाते थे। प्रदेश के जनता उन्हें दिल से प्यार करती थी करती है और हमेशा करती रहेगी।
राम कुमार चौधरी ने कहा कि उन जैसे राजनेता युगों युगांतर बाद जमीन पर जन्म लेते हैं और इतिहास के पन्नों में अमर हो जाते हैं। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष एंव नप के पूर्व चेयरमैन चौधरी मदन लाल व दून ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष कुलतार ठाकुर ने भी स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के किस्सों को कार्यकर्ताओं के साथ सांझा किया। उन्हांने कहा कि वह अपन रियासत के ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की जनता के लिए राजा थे और उन्होंने राजा के भांति ही प्रदेश की जनता के हित के लिए सारा जीवन समर्पित किया। इस मौके पर राम कुमार चौधरी के साथ चौधरी मदन लाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुलतार ठाकुर, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीना रघुवंशी, महिला जिला महासचिव अंकिता, बीडीसी राम रत्न चौधरी, हितेंद्र सोनू, राजेश गुरू, पार्षद सुरजीत चौधरी, पार्षद मोहन लाल, पार्षद तरसेम चौधरी, यूथ इंटक प्रदेशाध्यक्ष जसविंद्र चौधरी, चरणदास, अश्वनी तायल, एलवी यादव, बीबीएन इंटक अध्यक्ष संजीव कुमार संजू, राजेश, बिंदू गोरसी, उपप्रधान काला, दारा कडुवाणा, कुलदीप सिंह, सतपाल, काला जुड्डी, बक्शी राम, गुरदेव ठाकुर, प्रदीप धीमान, केवल चौधरी, पोलू चौधरी, प्रदीप कुमार टीनू, धर्म सिंह, राकेश कुमार, वरूण कालिया समेत भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
-

पंजाबः गैंगस्टर मलकीत नवाब अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार
अमृतसरः जिले की देहात पुलिस ने ए-कैटेगरी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक गैंगस्टर मलकीत सिंह उर्फ नवाब कई केसों में वांटेड है। पुलिस ने आरोपी से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि नवाब पिछली काफी समय से हत्या के प्रयास, फिरौती, धमकियां व लूटपाट आदि कई केसों में वांटेड था। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने विभिन्न मामलों में अवैध हथियारों के साथ 5 और अपराधी भी काबू किए हैं।
चैकिंग दौरान अवैध हथियारों सहित 5 और आरोपी काबू
एसएसपी रूरल स्वर्णदीप सिंह ने जानकारी देते हुए कि नवाब को मेहता थाने की पुलिस टीम ने काबू किया है। फिलहाल नवाब से पूछताछ जारी है और उसके द्वारा किए गए अपराधों की जानकारी ली जा रही है। अमृतसर रूरल पुलिस की तरफ से मुहिम चलाई गई थी, जिसके अंतर्गत 5 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।
नशा तस्करों के चलाई मुहिम में कई आरोपी गिरफ्तार
एसएसपी रूरल ने जानकारी दी कि रूरल पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बीते कुछ दिनों में 35 मामले दर्ज किए हैं और 46 के करीब दोषियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन आरोपियों से 236 ग्राम हेरोइन और 9498 नशीली गोलियां भी बरामद की जा चुकी हैं। शराब की तस्करी के भी 16 मामले दर्ज किए गए हैं।
एसएसपी रूरल ने पब्लिक से की सहयोग करने की अपील
एसएसपी रूरल ने बताया कि जुर्म को खत्म करने के लिए लोगों को आगे आना होगा। पब्लिक को भी पुलिस का सहयोग करना चाहिए। नशा या हथियारों की कोई भी सूचना हो, उसे पुलिस के साथ शेयर करना चाहिए। पुलिस की तरफ से सूचना देने वाले की जानकारी गुप्त रखी जाएगी।
-

पंजाबः कांग्रेस नेता डा. आशु बांगड़ गिरफ्तार
मोगाः फिरोजपुर से आम आदमी पार्टी की टिकट ठुकराकर कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले डा.आशु बांगड़ को मोगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डा. बागड़ की गिरफ्तारी की उनकी पत्नी ने पुष्टि की है, लेकिन अभी तक कोई भी पुलिस अधिकारी डा. बांगड़ की गिरफ्तारी को लेकर किसी प्रकार की प्रतिक्रिया देने को तैयार नहीं है।
आप पार्टी छोड़कर कांग्रेस में आए थे डा. बागड़
मोगा मेडिसिटी में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले डा. आशु बांगड़ को हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में आप की टिकट मिलने के बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे। बाद में कांग्रेस की टिकट पर ही चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए थे। डा. बांगड़ ने उस समय सनसनी फैला दी थी जब उन्होंने आरोप लगाया था कि आप की टिकट के एवज में मोगा से विधायक डा. अमनदीप कौर के पति डा. राकेश अरोड़ा ने उनसे टिकट दिलाने के एवज में 30 लाख रुपये की राशि ली है। राशि के संबंध में बातचीत का एक आडियो टेप भी उस समय वायरल हुआ था, लेकिन डा. अमनदीप कौर के चुनाव जीतने के बाद ये मामला दब गया था।
पुलिस ने डा. बांगड़ के घर मारा छापा
डा.आशु बांगड़ को हिरासत में लिए जाने के बाद थाना सिटी डिवीजन नं.1 पुलिस ने डा. बांगड़ के अमृतसर रोड दशमेश नगर टंकी वाली गली स्थित उनके निवास पर छापा मारकर पूरे आवास की तलाशी ली, पुलिस को मौके से कुछ भी बरामद नहीं हुआ, लेकिन दो घंटे तक पुलिस डा. बांगड़ के आवास पर जमी रही।
किस आरोप में पति को किया गिरफ्तार, नहीं बता रही पुलिसः बलजीत कौर
डा.बांगड़ की पत्नी बलजीत कौर ने बताया कि पुलिस ने अभी तक उन्हें ये नहीं बताया है कि आखिर उनके पति को किस आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बांगड़ की पत्नी बलजीत कौर अपने आवास से कुछ देर पहले निकली हैं, उनका कहना है कि पुलिस राजनीतिक कारणों से उनके पति को परेशान कर रही है, उन्हें कोई जानकारी नहीं दी जा रही है, इस नाइंसाफी के चलते वे एसएसपी ऑफिस के बाहर धरना देंगी।
-

पंजाबः पुलिस ने नशे के खिलाफ बस्ती में की छापामारी
बरनाला : पंजाब में नशे को खत्म करने के लिए जिला बरनाला की पुलिस ने आज सर्च अभियान चलाया। एसपी डी अनिल कुमार के नेतृत्व में सीआइए स्टाफ, तीन पुलिस स्टेशनों व दो पुलिस चौंकियों की पुलिस ने स्थानीय सैंसी बस्ती में छापामारी कर कई घरों की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में भी लिया। इस संबंध में एसपी डी अनिल कुमार ने कहा कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि सैंसी बस्ती के इर्द-गिर्द नशा बिक रहा है।
जिस आधार पर एसएसपी संदीप कुमार मलिक द्वारा एक टीम का गठन किया गया। इस टीम में उनके सहित डीएसपी बरनाला सतवीर सिंह, डीएसपी एच सवर्ण सिंह, सीआइए इंचार्ज बलजीत सिंह, थाना सिटी वन के इंचार्ज इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ढिल्लों, थाना सदर इंचार्ज गुरतार सिंह, थाना ठुल्लीवाल इंचार्ज गुरमेल सिंह, बस स्टैंड चौकी इंचार्ज चरणजीत सिंह, हंडिआया चौकी इंचार्ज तरसेम सिंह सहित बड़ी गिनती में पुलिस ने सैंसी बस्ती के चारों तरफ नाकाबंदी करके नशा बेचने वाले व खरीदने वाले व्यक्तियों की चेकिग की वहीं बस्ती के हर घर में घुसकर तलाशी ली।
इसी दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया। जिसमें खुलासे होने की भी संभावना है। उन्होंने सैंसी बस्ती निवासियों को सख्त आदेश दिए कि यदि कोई भी व्यक्ति नशा बेचता पाया गया तो उसे किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
-

जालंधरः सवा करोड़ की सरकारी गेहूं गायब
जालंधर, (वरुण) : महानगर के नकोदर से बड़ी ख़बर सामने आई है। नकोदर स्थित पनगरेन के गोदाम से 6043 क्विंटल सरकारी गेहूं गायब होने का मामला सामने आया है। सवा करोड़ रुपए का गेंहू गायब होने के मामले में फूड सप्लाई के दो इस्पेंक्टरों पर मामला दर्ज किया गया है। जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी हरवीन कौर की ओर से की गई चैकिंग के दौरान मामला सामने आया है।
2 रुपये प्रति किलो के सरकारी गेहूं के 14000 बोरे और भारत सरकार के 3450 बोरी गेहूं की कम पाई गई। जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी हरवीन कौर की सिफारिश पर ग्रामीण पुलिस ने खाद्य आपूर्ति निरीक्षक दलजीत सिंह और सुखजिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने इस मामले को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में दोषी पाए गए दोनों इंस्पेक्टरों से पूछताछ जारी है।
-

पंजाबः एनआरआई परिवार ने चढ़ाया एक किलो सोना
अमृतसरः सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में कनाडा के निवासी भक्त मेहर सिंह चांदना ने एक किलो सोना भेंट किया है। उन्होंने यह सोना 100-100 ग्राम के 10 सिक्कों के रूप में भेंट किया है। मेहर सिंह ने कहा कि यह उनके बेटे स्वर्गीय मनदीप सिंह चांदना की इच्छा थी, जिसे उन्होंने पूरा किया है। उन्होंने कहा कि श्री हरमंदिर साहिब से बड़ा कोई अन्य प्रवेश द्वार नहीं है जो आध्यात्मिक और मानसिक मार्गदर्शन प्रदान करता हो।
इस मौके पर सदस्य बीबी गुरप्रीत कौर, अपर सचिव प्रताप सिंह और प्रबंधक सुल्खन सिंह भंगाली ने स. मेहर सिंह और उनके परिवार को सिरोपा और श्री हरमंदिर साहिब की एक तस्वीर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शाहबाज सिंह, मलकीत सिंह बहिड़वाल, गुरप्रीत सिंह, निशान सिंह आदि उपस्थित थे। -

कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल हादसाः मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी
चंडीगढ़ः सेक्टर 9 में स्थित प्रसिद्ध कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में आज पेड़ गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। उन्होंने दुर्घटना की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। घटना के बाद चंडीगढ़ नगर निगम, फोरेस्ट डिपार्टमेंट, होट्रीकल्चर विंग के अधिकारियों की एक कमेटी का गठन किया गया है। यह टीम शहर के स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के पास लगे हेरिटेज पेड़ों की जांच करेंगे ताकि भविष्य में ऐसा कोई और हादसा न हो। जांच समिति को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देनी होगी।

जानें क्या है मामला
बता दें कि आज स्कूल में हुए इस दर्दनाक हादसे में हिराक्षी नामक बच्ची की मौत हुई है। कई बच्चियां घायल बताई जा रही है। जिन्हें उपचार के लिए सेक्टर 16 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि 10 से 15 स्कूली बच्चे घायल हुए हैं। हादसा उस समय हुआ जब स्कूल में लंच टाइम था और कई बच्चियां इस पेड़ के पास खेल रहे थी। तभी अचानक पेड़ बच्चियों के ऊपर गिर गया। घायल बच्चियों को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया गया है।
3 बच्चियों की हालत गंभीर
स्कूल परिसर के भीतर जो पेड़ गिरा है वह 200 साल पुराना पीपल का हेरिटेज ट्री है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही परिवार वाले भी स्कूल पहुंच गए हैं। गेट पर परिवार वाले हंगामा कर रहे हैं। बता दें कि गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के बाद एक जुलाई से दोबारा स्कूल शुरू हुए हैं। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक 3 बच्चियों की हालत गंभीर है, जिनका जीएमएसएच-16 में इलाज चल रहा है। वहीं स्कूल में राहत व बचाव का कार्य चल रहा है। पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
जायजा लेने पहुंचे डीआइजी दीपक पुरोहित
चंडीगढ़ पुलिस के डीआइजी दीपक पुरोहित और आइजी सहित एसपी सिटी श्रुति अरोड़ा और पुलिस टीम भी पहुंची। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी स्कूल पहुंचे हैं। आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष प्रेम गर्ग और एरिया पार्षद भी मौके पर पहुंचे हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारी भी जीएमएसएच 16 में घायल बच्चों की स्थिति का जायजा लेने के लिए पहुंचे हुए हैं।
-

पंजाबः कांग्रेस ने डिप्टी और सीनियर डिप्टी मेयर को पार्टी से किया बाहर
चंडीगढ़: पंजाब के मोहाली से कांग्रेस पार्टी को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। दरअसल, पंजाब प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग लगातार एक्शन मोड में हैं। राजा वड़िंग ने मोहाली नगर निगम के डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी और पार्षद अमरीक सिंह सोमल को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासन भंग के आरोप में 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

ज्ञात हो कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू के भाजपा में जाने के बाद भी कुलजीत सिंह बेदी और अमरीक सिंह सोमल पार्टी के खिलाफ जाकर उनके साथ मीटिंगें कर रहे थे। पार्टी अध्यक्ष ने उनकी शिकायतें मिलने के बाद यह फैसला किया।
-

पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल का ‘Rihai’ गाना youtube पर हुआ बैन
चंडीगढ़ः पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। कंवर ग्रेवाल का रिहाई गाना यू-ट्यूब चैनल की ओर से बैन कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक कंवर ग्रेवाल के गाने ‘रिहाई’ को भी भारत में बैन कर दिया गया है। कैदियों की रिहाई के बारे में सिंगर कंवर ग्रेवाल द्वारा गाए गए इस गाने को 2 जुलाई को रिलीज किया गया था, जिसे अब तक 7.5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
सिद्धू मूसेवाला का गाना SYL भी हुआ था बैन
बता दें कि हाल ही में सिद्धू मूसेवाला का SYL यू-ट्यूब चैनल की ओर हटा दिया गया था। यह गाना रिलीज होने के दो दिन बाद विवादों में आ गया था। इस गाने के रिलीज होने के 20 घंटे के अंदर इसे डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया था। हालांकि सिद्धू मूसेवाला के SYL गाने पर यू-ट्यूब पर लिखा आ रहा था कि भारत सरकार की शिकायत पर इसे भारत में साइट से हटाया गया था।
