Blog

  • इस देश की PM को पार्टी में नाचना पड़ा भारी, Video Viral…

    इस देश की PM को पार्टी में नाचना पड़ा भारी, Video Viral…

    नई दिल्लीः बहुत से लोग बड़े-बड़े नेताओं और सेलेब्रिटीज को फॉलो करते हैं और उनके फोटोज और वीडियोज देखना भी पसंद करते हैं। लेकिन हाल ही में एक देश की प्रधानमंत्री का ऐसा वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है जिसमें वो नाचती हुई दिखाई दे रही हैं। आपको बता दें कि ये वीडियो फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन का है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो पब्लिक के लिए नहीं बल्कि सिर्फ उनके दोस्तों के लिए था।

    इस वीडियो के वायरल होने के बाद फिनलैंड की प्रधानमंत्री पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। जहां एक तरफ लोग उनके साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उनपर निशाना साधते और लापरवाही का आरोप लगाते दिखाई दिए। पहले आप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखें…

    वीडियो लीक होने के 36 घंटे बाद मरीन ने कहा कि उन्हें ड्रग टेस्ट लेने में कोई समस्या नहीं है। दरअसल इस वीडियो में फिनलैंड की प्रधानमंत्री को डांस में खोया हुआ देखा जा सकता है। मरीन का कहना है कि उन्हें इस बात का अंदाजा था कि ये वीडियो शूट किया जा रहा है लेकिन ये नहीं पता था कि वीडियो को इस तरह से पब्लिक कर दिया जाएगा। मरीन के मुताबिक वहां पर लोग शराब तो पी रहे थे लेकिन ड्रग्ज की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

    सोशल मीडिया पर फिनलैंड की पीएम का ये वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो को अब तक 8 मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। पीएम का दावा है कि उन्होंने पार्टी में सिर्फ डांस किया और ये होने वाले चुनाव के लिए कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं है।

  • पंजाबः इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष ने की आत्महत्या, लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

    पंजाबः इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष ने की आत्महत्या, लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

    मोगा: मोगा इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष योगेश गोयल ने खौफनाक कदम उठाया है। उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। खुदकुशी की खबर सुन इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची मोगा पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। अभी तक खुदकुशी के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

  • बांके बिहारी मंदिर में जन्‍माष्‍टमी पर हादसा, दम घुटने से 2 की मौत, कई की हालत खराब, देखें वीडियो

    बांके बिहारी मंदिर में जन्‍माष्‍टमी पर हादसा, दम घुटने से 2 की मौत, कई की हालत खराब, देखें वीडियो

    उत्तर प्रदेश: जन्माष्टमी पर एक तरफ जहां पूरा देश भगवान कृष्ण की अराधना में लगा हुआ था तो वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश मथुरा जिले से एक बुरी खबर सामने आई. वृंदावन में स्थित प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में देर रात दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ में दबकर 2 लोगों की मौत हो गई.

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भीड़ इतनी ज्यादा थी कि करीब 50 से ज्यादा लोग मंगला आरती के दौरान बेहोश होकर गिर पड़े. एसएसपी अभिषेक यादव ने आजतक को बताया कि भीड़ बढ़ने के कारण यह हादसा हुआ है. उन्होंने मृतकों की पहचान नोएडा निवासी निर्मला देवी और जबलपुर मूल के वृंदावन वासी राजकुमार के रूप में की है.

    मंदिर के सेवादारों का दावा है कि अधिकारियों ने वीआईपी के नाम पर अपना रुतबा दिखाया और परिजनों को विशेष सुविधाएं दीं. चश्मदीदों के मुताबिक पुलिस के एक बड़े अधिकारी अपनी मां को लाए थे. मथुरा रिफाइनरी के एक बड़े पुलिस अधिकारी 7 परिजनों के साथ मंगला आरती में मौजूद थे.सेवादारों के मुताबिक अधिकारियों के परिजन छत पर बनी बालकनी से दर्शन कर रहे थे. अधिकारियों ने अपने परिवार की सुरक्षा के लिए ऊपरी मंजिल के गेट बंद करा दिए थे. इससे लोगों को बचाने में दिक्कत हुई. 
    लोगों के मुताबिक डीएम, एसएसपी, एसपी, जिला न्यायपालिका के अधिकारी परिवार सहित वीआईपी दर्शन में व्यस्त रहे. रात दो बजे मंगला आरती शुरू होने से पहले ही भीड़ का दबाव बढ़ने लगा और लोग बेहोश होने लगे. पुलिस-प्रशासन ने पहले परिवारों को सुरक्षित निकलवाया.

    मथुरा SSP का बयान

    मथुरा के एसएसपी के मुताबिक, बांके बिहारी में मंगला आरती के दौरान मंदिर के निकास द्वार पर एक भक्त बेहोश हो गया, जिससे भक्तों की आवाजाही प्रतिबंधित हो गई. भीड़ ज्यादा थी इसलिए परिसर के अंदर सफोकेशन की वजह से कई लोगों का दम घुट गया और दो लोगों की जान चली गई. 

    प्रशासन ने नहीं की मीटिंग

    लोग आरोप लगा रहे हैं कि इस साल अति आत्म विश्वास से भरे प्रशासन ने मंदिर समिति के साथ जन्माष्टमी व्यवस्था पर कोई मीटिंग नहीं की. प्रशासन ने मंगला आरती के अवसर पर जुटने वाली भीड़ और उस मुताबिक एहतियाती इंतजाम को हल्के में लिया.

  • महंगाई का एक और झटका, इस कंपनी ने बढ़ाए दूध के दाम

    महंगाई का एक और झटका, इस कंपनी ने बढ़ाए दूध के दाम

    नई दिल्ली: लोगों के घर में हर दिन दूध का इस्तेमाल जरूर होता है. वहीं रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले दूध के अगर दाम बढ़ जाए तो लोगों की जेब पर काफी असर पड़ता है. वहीं अब लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है. हाल ही में अमूल और मदर डेयरी ने अपने दूध के दामों में इजाफा किया था. वहीं अब एक और कंपनी ने अपने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं. इस कंपनी ने अपने दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है. इसके बाद अब लोगों को एक्स्ट्रा रुपये देकर दूध खरीदना होगा.

    मध्य प्रदेश में सांची के दूध के दामों में इजाफा किया गया है. सांची के दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए गए हैं. 20 अगस्त से ही नई दरें लागू हो गई हैं. भोपाल सहकारी दुग्ध संघ ने सांची के फुल क्रीम गोल्ड, स्टैंडर्ड, टोंड, डबल टोंड, चाह और चाय स्पेशल दूध के दामों में दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है.

    सांची फुल क्रीम दूध (गोल्ड) का आधा लीटर पैकेट 29 की जगह अब 30 रुपये में मिलेगा, जबकि एक लीटर पैकेट के दाम 57 से बढ़ाकर 59 रुपये कर दिए गए है. आधा लीटर स्टैंडर्ड दूध (शक्ति) 27 के बजाय अब 28 रुपये में मिलेगा. वहीं टोंड दूध (ताजा) के रेट 24 से बढ़ाकर 25 रुपये कर दिए गए हैं. 

    डबल टोंड दूध (स्मार्ट) की कीमत 22 से बढ़कर 23 रुपये हो गई है. चाह दूध के 1 लीटर की कीमत 52 रुपये से बढ़कर 54 रुपये जबकी चाय स्पेशल दूध का एक लीटर का पैकेट 47 की जगह अब 49 रुपये में मिलेगा. बता दें कि इससे पहले अमूल और मदर डेयरी ने अपने दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की थी.

  • बारिश का कहरः हिमाचल को पंजाब से जोड़ने वाला चक्‍की रेलवे पुल टूटा….

    बारिश का कहरः हिमाचल को पंजाब से जोड़ने वाला चक्‍की रेलवे पुल टूटा….

    शिमला। पंजाब को हिमाचल से जोड़ने वाले कंडवाल स्थित चक्‍की खड्ड पर बना रेलवे पुल बह गया है। शनिवार सुबह पुल का पिलर व दो स्पेम एकाएक गिर गए। चक्की खड्ड का जलस्तर बढ़ने के कारण आसपास के लोग बहाव देखने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान एकदम से पुल टूट गया। पुल टूटने से कांगड़ा घाटी रेल का संपर्क भी पूरी तरह से कट गया है। हालांकि रेलवे विभाग ने बीते माह के दौरान ही पठानकोट से जोगेंद्रनगर ट्रैक पर चलने वाले रूट बरसात के चलते बंद कर दिए थे, क्योंकि रेलवे की टीम ने इस पुल काे असुरक्षित घोषित कर दिया था।

    जानकारी के मुताबिक इस रेलवे पुल के गिरने का मुख्य कारण ही अवैध खनन है। खनन माफिया ने पुल के आगे पीछे दोनों और अवैध खनन कर करके चक्की खड्ड के बहाव को ही सिकोड़ दिया है। जो चक्की खड्ड पहले मीटरों फैलकर बहती थी वह अब सिकुड़ चुकी है। पुल के पास तो यह स्थिति है कि यहां चक्की खड्ड का बहाव मात्र 12-15 मीटर ही रह गया है। इसी के चलते यह हादसा हुआ है।

    हालांकि कांगड़ा घाटी रेल का लाभ उठाने वाले लोगों को पहले उम्मीद थी कि बरसात थमने के बाद रेल सेवा शुरू हो जाएगी और वह लोग सस्ती रेल यात्रा कर पाएंगे। लेकिन अब इस पुल के गिर जाने से बरसात के बाद भी कांगड़ा घाटी रेल बहाल नहीं हो पाएगी। यहां बता दें कि दो-तीन वर्ष पूर्व यहां रेलवे पुल गिरा था।

  • मुंबई में फिर होगा 26/11 जैसा अटैक!, आया धमकी भरा फोन

    मुंबई में फिर होगा 26/11 जैसा अटैक!, आया धमकी भरा फोन

    मुंबई: देश की राजधानी मुंबई से बड़ी खबर सामने आ रही है. मुंबई में आतंकी हमले की धमकी दी गई है. मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम में धमकी भरा फोन आया, जिसमें कहा गया कि मुंबई में 26/ 11 जैसा एक दूसरा हमला होगा. ये फोन विदेश से आया. इसके साथ ही व्हाट्स आप के जरिए धमकी भरे संदेश मिले.

    धमकी भरे इस मैसेज को किसी विदेशी नंबर से भेजा गया है. मैसेज में लिखा है ‘मुबारक हो मुंबई में हमला होने वाला है. ये 26/11 की नई ताजी याद दिलाएगा. इस मैसेज में बताया गया है कि 6 लोग हैं जो भारत में जो इस काम को अंजाम देंगे. धमकी देने वाले ने आगे लिखा है कि मुंबई को उड़ाने की तैयारी कर रहे हैं. मैं पाकिस्तान से हूं. अगर लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश करोगे को बाहर का दिखाएगा. हम लोगों का कोई ठिकाना नहीं है.

    धमकी देने वाले ने कुछ नंबर भी शेयर किए हैं. उसने लिखा है कि इसलिए मैनें पहले ही आपको इंडिया के नंबर दे दिए हैं. मैसेज में आगे कहा गया है कि उदयपुर जैसा सर तन से जुदा वाला कांड भी हो सकता है. फिलहाल मुंबई पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. साथ ही दूसरी एजेंसियों को भी इसकी जानकारी दी गई है.

  • आज का राशिफल, 20 अगस्त 2022

    आज का राशिफल, 20 अगस्त 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए आनंद दिलाने वाला रहेगा। रचनात्मक और कलात्मक कार्य का विकास होगा। कारोबार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा,लेकिन वह किसी बड़े निवेश के चक्कर में लगे रहेंगे। माताजी से आप किसी पुरानी की हुई गलती के लिए माफी मांग सकते हैं। किसी व्यक्ति की सलाह व सहयोग से आपको फायदा होगा। मित्रों के साथ आप पार्टी कर सकते हैं या फिर पिकनिक पर जाने की योजना बनाएंगे। परिवार और मित्रों के साथ से आपको फायदा मिलेगा किसी भी वाद विवाद में आपको संयम बनाएं रखना होगा। 

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे,उन्हें भी किसी मुकाम पर पहुंचने का मौका मिलेगा। परिवार के सदस्य किसी बात पर वाद विवाद में पड़ सकते हैं,जिन्हे देखकर आपको हैरानी होगी, लेकिन भाई बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी,तो उसे आप किसी परिजन की मदद से सुलझाने में कामयाब रहेंगे। आपकी किसी मकान को खरीदने की इच्छा पूरी होगी।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। कमाई भी अच्छी रहेगी और लोग भी आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे। आपके साथ कोई धोखा भी हो सकता है वह आपको कोई किसी गलत काम में फंसाने की कोशिश करेगा,उनसे आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको किसी से अपने मन में चल रही उलझनों को बताने से बचना होगा,नहीं तो वह बाद में आपकी बातों का मजाक बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको एक के बाद एक काम मिलने से प्रसन्न रहेंगे और मन मुताबिक लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कुछ नरम गरम रहेगा। आपको कुछ मौसमी बीमारियां भी अपनी चपेट में ले सकती हैं,जिनको लेकर आप परेशान भी रहेंगे। आप आज माता पिता की सेवा में लगाएंगे। काम की अधिकता होने के कारण व्यस्तता बनी रहेगी,लेकिन फिर भी आप अपने जरूरी कामों को समय से पूरा करने में सफल रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को आप पूरा करेंगे। बिजनेस में आपको तरक्की मिलने के पूरे योग बनते दिख रहे हैं।

    सिंह राशिफल। नौकरी में कार्यरत लोगों को कुछ नई उपलब्धियां हासिल करने का मौका मिलेगा। आपको कोई किसी संपत्ति में हाथ डालने से पहले परिवार के सदस्यों से बातचीत करनी होगी,नहीं तो आप फंस सकते हैं। आपको अपनी सेहत के प्रति सावधान रहना होगा। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट है,तो उसमें आज भ्रम की स्थिति बनी रहेगी, जिसके कारण आप परेशान हो सकते हैं। आपका कोई संपत्ति से संबंधित मामला सुलझेगा। कार्यक्षेत्र में आप अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे और वह आपके काम की प्रशंसा करते नजर आएंगे।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ घूमने जा सकते हैं। सरकारी क्षेत्रों से संबंधित कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी और आपको उसमें सफलता मिलती दिख रही है। आपका कोई परिचित आपसे मिलने आ सकता है,जिसके कारण आपके चेहरे का रंग खिल उठेगा। आप आज किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे,जहां आपका किसी ज्ञानी व्यक्ति से मिलकर मन प्रसन्न होगा।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपको जोखिम वाले कार्यों को हाथ डालने से बचना होगा। यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं,तो उसे स्थगित कर दें,क्योंकि किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है,तो आपका वह रोग फिर से उभर सकते हैं। आपको किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है,जो आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंचा सकता है। अपनी कीमती वस्तुओं को संभालकर रखें,नहीं तो उनके खोने व चोरी होने की संभावना बनती दिख रही है। आपका कोई परिजन आपसे मदद मांग सकता है।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। नौकरी कर रहे लोग कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे,जिसका आपको लाभ मिलेगा। आपकी किसी पुराने मित्र या साथी से मुलाकात हो सकती है,जिससे आपके खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको धन से संबंधित मामलों में सावधान रहना होगा। संतान के बढ़ते हुए खर्चों को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे। कारोबार या बिजनेस कर रहे लोगों को अपेक्षित लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए उलझन भरा रहेगा। आपके मन में उलझनों की स्थिति बनी रहेगी और आपको समझ नहीं आएगा कि किस काम को करूं या ना करूं। ऐसे में आपको कोई बड़ा जोखिम उठाना नुकसानदायक रहेगा,लेकिन आपके ऊपर भगवान की कृपा बनी रहेगी,जिसके कारण आपको अपनी मेहनत के अनुसार उचित परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में किसी की दी गई सलाह पर चलने से पहले सोच विचार अवश्य करें। आर्थिक मामलों में दिन आपके लिए अच्छा रहेगा,क्योंकि आपको आपका रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए सावधानी और सर्तकता बरतने के लिए रहेगा। आपको अपने आसपास नकारात्मक सोच वाले लोगों से बचने की कोशिश करनी होगी,नहीं तो आपका मन भी वैसा ही होगा। आपको खर्चा अधिक करना होगा,लेकिन उसके लिए आप एक बचत प्लान करके चले,तो बेहतर रहेगा और अपने गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण लगाना आवश्यक है। आपको बुद्धि व विवेक से कार्य करने होंगे नहीं तो आप कुछ भी गलत काम के लिए हां कर सकते हैं। कोई आपको अपनी मीठी बातों में फंसाने की कोशिश कर सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी के साथ बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने काम पर ध्यान लगाएं।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहेगा,क्योंकि उनका लंबे समय से चल रहा लड़ाई झगड़ा समाप्त होगा। राज्यकीय क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं,उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है,नहीं तो उनके साथी उनकी चुगली लगा सकते हैं। आपको लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे,जिन पर चलकर आप लाभ भी आसानी से कमा पाएंगे,लेकिन जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर संतान के करियर से संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

    मीन राशिफल। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन करने पर विचार कर सकते हैं,जो आपके लिए अच्छा रहेगा,लेकिन शेयर मार्केट व म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों को अच्छे काम के लिए अपने अधिकारियों शाबाशी मिलेगी,जिससे उनका मनोबल और ऊंचा होगा,जो लोग सामाजिक क्षेत्र में कार्य करते हैं,उन्हे कोई सम्मान प्राप्त हो सकता है। आय में वृद्धि होने से आप अपने परिवार के सदस्यों की पूर्ति करने में सफल रहेंगे।

  • मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की मौत की खबर फैलाने वालों पर भाई ने निकाली भड़ास, देखें वीडियो

    मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की मौत की खबर फैलाने वालों पर भाई ने निकाली भड़ास, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः एम्स अस्पताल में  जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के भाई दीपू श्रीवास्तव ने एक वीडियो जारी कर भाई का हेल्थ अपडेट दिया है साथ ही कॉमेडियन के बारे में अफवाह फैलाने वालों को आड़े हाथों लिया है। राजू श्रीवास्तव का हेल्थ अपडेट देते हुए और वेबसाइट्स के ज़रिए उनकी मौत की झूठी खबरें फैलाने वालों को आड़े हाथों  लेते हुए दीपू ने ऐसे सभी लोगों को ‘बेशर्म’ कहा।

    दीपू ने  फेसबुक पर शेयर किए इस वीडियो में कहा कि लोग तथ्यों की पड़ताल किए बगैर और परिवार वालों से बात किए बगैर क्लिक्स बढ़ाने के चक्कर में ऐसी हरकतें कर रहे हैं, जो कि बेहद शर्मनाक है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट के ज़रिए डाले गए इस वीडियो में दीपू श्रीवास्तव ने कहा कि एम्स और देश के बेस्ट डॉक्टर्स राजू श्रीवास्तव के इलाज में लगे हुए हैं और उन्हें उम्मीद है कि राजू जल्द ही ठीक होकर एक बार फिर से अपनी कॉमेडी की दुकान खोलेंगे।
    उन्होंने आम लोगों और राजू श्रीवास्तव को चाहने वाले तमाम फैंस को उनकी तबीयत को लेकर बेहूदा किस्म की अफवाहों पर कतई ध्यान नहीं देने और धैर्य से काम लेने की सलाह दी। दीपू ने कहा कि राजू ट्रीटमेंट के दौरान रेस्पॉन्ड कर रहे हैं और उम्मीद है कि उन्हें लेकर जल्द ही एक खुशखबरी मिलेगी। दीपू से पहले राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव ने ईटाइम्स के दिए इंटरव्यू में बताया था कि राजू श्रीवास्तव की तबीयत स्थिर है और वो जल्द ठीक होकर वापस आएंगे। पत्नी ने भी लोगों से अपील की थी वो राजू श्रीवास्तव को लेकर झूठी खबरें ना फैलाएं। बता दें कि 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को जिम में हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। राजू पिछले 9 दिनों से एम्स अस्पताल में अपने जीवन के लिए फाइट कर रहे हैं।

  • जालंधरः फिर बढ़ना शुरू हुआ कोरोना वायरस से मरीजों की मौतों का आंकड़ा, जानें कितने केस आए पॉजिटिव

    जालंधरः फिर बढ़ना शुरू हुआ कोरोना वायरस से मरीजों की मौतों का आंकड़ा, जानें कितने केस आए पॉजिटिव

    जालंधरः महानगर में कोरोना वायरस का कहर एक बार फिर से बढ़ना शुरु हो गया है। जिलें में एक बार फिर से कोरोना वायरस से हो रही मरीजों की मौतों का आंकड़ा बढ़ना शुरू हो गया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 34 लोगों की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 1 मरीज ने दम तोड़ दिया है। गौर हो कि बीते दिन जिलें में 53 लोगों की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई और एक मरीज की मौत हुई थी।

  • इनरव्हील उमंग क्लब ने राधे-राधे मंडली के साथ मनाई कृष्ण जन्माष्टमी

    इनरव्हील उमंग क्लब ने राधे-राधे मंडली के साथ मनाई कृष्ण जन्माष्टमी

    ऊना/सुशील पंडित: इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने क्लब की अध्यक्षा मैडम अनुराधा वर्मा के घर राधे-राधे मंडली के साथ धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी मनाई। इस धार्मिक समागम में ऊना के विधायक सतपाल रायजादा की धर्मपत्नी अंजू रायजादा विशेष रूप से उपस्थित थी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने और राधा राधा मंडली ने उत्साह के साथ श्री कृष्ण लीलाओं का गुणगान किया। रात्रि 12 बजे कृष्ण जन्म के अवसर पर भक्तजनों ने श्रद्धा का परिचय देते हुए नवजन्मे कान्हा के समक्ष नतमस्तक हुए। इस मौके क्लब की अध्यक्ष मैडम अनुराधा वर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से भक्तों को यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि जीवन में सभी सदैव सत्य मार्ग पर चलें, अधर्म अन्याय के मार्गों पर चलने वालों का कभी भला नहीं होता। उन्होंने कहा कि वेद ग्रंथों के उपदेशों का सारांश यही है कि हम सभी को जीवन में निस्वार्थ सहयोग देकर समाज में सेवा व सम्मान की भावना को बढ़ाना होगा, दूसरों के हित को ही अपना हित समझकर निस्वार्थ सहयोग देना होगा। धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन अधिक से अधिक करने होंगे तभी हम समाज को समृद्ध तथा संस्कारवान बना सकते हैं। 

    इस मौके राधा राधा मंडल के सभी सदस्य और क्लब की सेक्रेटरी दीपिका सांची बस्सी, डॉ मीनाक्षी नाथ, परमिंदर, श्रुति जुनेजा, प्रियंका मदान, साधना चड्ढा, रेणुका चौधरी, कमलेश वर्मा, एकता जैतक, सोनू शर्मा, नरेश कुमारी, मधु अरोड़ा, शशि कंवर, सुकेली जसवाल, सोनिका शर्मा, अनुपमा शर्मा, सोनिया शर्मा, वैशाली धवन, रूपिंदर कौर, जसलीन कौर, परमिंदर कौर, रूपगणा, दीपिका ब्राह्मी, सुषमा लठ, चारवी, अंजू शर्मा, पूनम ठाकुर, वीनू कंवल, शिवानी साहनी आदि मौजूद रहीं।