Blog

  • Jalandhar: स्वामी बोधानंद महाराज बने सार शब्द मिशन के नए अध्यक्ष

    Jalandhar: स्वामी बोधानंद महाराज बने सार शब्द मिशन के नए अध्यक्ष

    जालंधर, ENS: श्री नंगली साहिब, जिला मेरठ उत्तर प्रदेश सार शब्द मिशन द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वामी सार बोधनंद को सार शब्द मिशन का नया परमाअध्यक्ष मनोनीत किया गया। जानकारी देते हुए प्रवक्ता रमेश ने बताया कि परम अध्यक्ष श्री स्वामी धर्मानंद जोकि 21 जून 2022 को अपना पार्थिव शरीर छोड़ गए थे। जिसके उपरांत ये स्थान खाली पड़ा था।

    उन्होंने कहा कि उनके द्वितीय वार्षिक भंडारे के उपलक्ष्य में हजारों की संख्या में भक्तजन सम्मिलित हुए। इस भंडारे में स्वामी सार बोधनंद को मिशन का परम अध्यक्ष मनोनीत किया गया। स्वामी सार बोधा नंद श्री अद्वैत स्वरूपआश्रम जालंधर के अध्यक्ष भी हैं। जोकि सार शब्द मिशन की एक शाखा है।

    प्रवक्ता रमेश ने बताया कि सार शब्द मिशन श्री नंगली तीरथ ट्रस्ट,जिला मेरठ से संबंधित है। इस मिशन की दिल्ली, जालन्धर,कानपुर, तिब्बर जिला गुरदासपुर, कठुआ जिला जम्मू एंड कश्मीर, टीकमगढ़ मध्य प्रदेश इत्यादि शहरों में शाखाएं स्थित है। लाखों की संख्या में सनातन धर्म को मानने वाले भक्तजन इस संस्था से जुड़े हुए हैं। सार शब्द मिशन के मुख्यालय श्री नांगली साहब में वर्ष भर में 50 लाख से ज्यादा श्रद्धालु माथा टेकने आते हैं। इसके अतिरिक्त अन्य अनेक मिशन भी श्री नांगली साहब ट्रस्ट से जुड़े हुए हैं, जो समाज में धार्मिक कार्यों में संलग्न रहते हैं।

  • Punjab: Factory में करंट लगने से कर्मी की मौत, देखें वीडियो

    Punjab: Factory में करंट लगने से कर्मी की मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः डाबा रोड स्थित गत्ता फैक्ट्री में काम करने वाला एक कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कि कर्मी जनरेटर चलाने के लिए फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर गया और वहां पर उसे करंट लग गया। काफी समय तक जब वह वापिस नहीं लौटा तो साथियों ने छत पर जाकर देखा तो वह जमीन पर गिरा पड़ा था। जिसके बाद कर्मी उसे उठाकर निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में परिवार के सदस्यों ने कहा कि 22 वर्षीय व्यक्ति 2 छोटी लड़कियां हैं और उन्होंने फैक्ट्री मालिक से परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना की जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। मृतक की मां ने रोते हुए कहा कि आज सुबह बेटा फैक्ट्री में काम करने गया था और जब उसे सूचना मिली तो वह तुरंत अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं इस मामले में फैक्ट्री मालिक से बात करनी चाही तो मालिक ने मीडिया से दूरी बनाई रखी और कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

  • Punjab: जानें क्यों अस्पतालों से सरकारी डॉक्टर छोड़ रहे नौकरी, देखें वीडियो

    Punjab: जानें क्यों अस्पतालों से सरकारी डॉक्टर छोड़ रहे नौकरी, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में अस्पतालों में सरकारी डॉक्टरों द्वारा नौकरी छोड़ने के मामले लगातार बढ़ रहे है। डॉक्टरों का कहना है कि 2020 से लेकर 2024 तक अस्पतालों में डॉक्टरों की कोई नई भर्ती नहीं हुई है। उनका आरोप है कि उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टर्स का कहना है कि वह डबल ड्यूटी करने को मजबूर हो रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस रवैये से दुखी होकर डॉक्टर सरकारी नौकरी छोड़ रहे है। उन्होंने कहा बताया कि पिछले 3 माह में अब तक 8 के करीबी डॉक्टर नौकरी छोड़ चुके है। बताया जा रहा है कि जिले में 258 डॉक्टर हैं, जिनमें से 125 डॉक्टरों के पद अभी भी खाली हैं।

    कहा जा रहा है कि सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की भर्ती न होने के कारण डॉक्टरों पर बोझ के चलते पिछले एक-दो माह में बठिंडा में डॉक्टरों ने अपनी सरकारी नौकरी छोड़ दी है। जिसके चलते आज सरकारी अस्पताल बठिंडा तैनात के डॉ. जगरूप सिंह सहित अन्य डॉक्टर ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली है। डॉक्टर ने कहा कि अस्पताल में मरीज आ रहे हैं, लेकिन डॉक्टरों की कमी के चलते मरीज और उनके परिजन परेशान हो हैं और डॉक्टर भी परेशान हो रहे हैं। उन्होंने पंजाब सरकार से अपील है कि जल्द से जल्द पंजाब के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की भर्ती की जाए।

  • Punjab: अब स्कूलों में बच्चों को Teachers नहीं करेंगे Physically टॉर्चर, देखें वीडियो

    Punjab: अब स्कूलों में बच्चों को Teachers नहीं करेंगे Physically टॉर्चर, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में स्कूली बच्चों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा सभी स्कूलों को आदेश जारी किए गए है कि अब स्कूल में बच्चों को अध्यापक फिजिकल टॉर्चर नहीं कर सकेंगे और ना ही अध्यापकों के हाथों में डंडे दिखाई देंगे। वहीं कमजोर बच्चो का स्कूलों में अध्यापक पूरा ध्यान रखेंगे और अगर बच्चे पढ़ाई नहीं करते तो अध्यापक पेरेंट्स मीटिंग में उनको स्कूल में बुलाकर बच्चों के बारे में माता-पिता को सूचित करेंगे। वहीं इस आदेश के बाद जब हमारी टीम ने प्रिंसिपल से बात की तो उन्होंने कहा की पहले से ही यह आदेश उनके स्कूल में लागू है।

    उन्होंने कहा कि अब स्कूलों में बच्चों को फिजिकल टॉर्चर नहीं किया जा रहा। प्रिंसीपल ने बताया कि ना ही अब अध्यापक बच्चो को डंडे मारते है, बल्कि बहुत ही प्यार से टीचर बच्चों को पढ़ाई करवा रहे है। उन्होंने कहा कि कमजोर बच्चो को लेकर टीचर द्वारा पेरेंट्स मीटिंग में बच्चों के उनके माता-पिता को सारी जानकारी दी जा रही है ताकि माता पिता को बच्चे के बारे में पूरा पता हो कि उनका बच्चा पढ़ाई में कैसा चल रहा है।

  • Jalandhar: BJP को बड़ा झटका, एक और नेता AAP Party में हुआ शामिल

    Jalandhar: BJP को बड़ा झटका, एक और नेता AAP Party में हुआ शामिल

    एक माह पहले पूर्व सीएम विजय रुपाणी ने किया था पार्टी में शामिल

    जालंधर, ENS: पंजाब के सीएम भगवंत मान द्वारा लगातार विपक्ष को झटके दिए जा रहे है। पिछले कुछ दिनों से सीएम मान ने भाजपा को झटका देते हुए कई नेताओं को पार्टी में शामिल करवाया है। वहीं आज जालंधर कैंट के दीप नगर इलाके से भाजपा नेता को आप पार्टी में शामिल करवाते हुए सीएम मान ने फिर से विपक्ष को झटका दिया है। सीएम मान ने अमित बत्रा को आप पार्टी में शामिल करवाया है। बता दें कि अमित बत्रा को लोकसभा चुनावों के दौरान गुजरात के भाजपा के पूर्व सीएम विजय रुपाणी ने पार्टी में शामिल करवाया था। उससे पहले अमित बत्रा आप पार्टी में शामिल थे। लेकिन आज एक बार फिर से अमित बत्रा की सीएम मान ने दोबारा वापसी करवाई है।
  • बस ने बाइक पर जा रहे जोड़े को मारी टक्कर,मौत, देखें वीडियो

    बस ने बाइक पर जा रहे जोड़े को मारी टक्कर,मौत, देखें वीडियो

    राजस्थान: जयपुर में सिटी ट्रांसपोर्ट के तौर पर इस्तेमाल होने वाली एक बस ने बाइक सवार दंपत्ति को कुचल दिया। महिला बस के पहिए के नीचे कुचली गई और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उसी समय उसका पति और उसका डेढ़ साल का बच्चा उछल कर गिर गये। इस घटना के बाद बस के ड्राइवर ने भागने की कोशिश की। लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। यह घटना दोपहर करीब 1 बजे की है। इस शहर में गोनेर स्ट्रीट पर बाइक पर सवार एक दंपत्ति अपने बच्चे के साथ घर से निकले थे तभी बाबाजी गेट के पास एक बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद पति और बच्चा तो दूर गिरे, लेकिन बस चालक तेज रफ्तार में महिला को मोटरसाइकिल संग काफी दूर तक घसीटता ले गया। इस घटना में 28 वर्षीय रिजवाना की मौत हो गई। इस महिला के पति 32 वर्षीय निसार आलम और उनका डेढ़ साल का बेटा अल-सफा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सवाई मान सिंह अस्पताल पहुंचाया तथा महिला के शव को मोर्चरी में रखवाया। वहीं, हादसे के बाद मौके से भागने की कोशिश कर रहे बस चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और बस को जब्त कर लिया।
  • शर्मनाक घटनाः Bathroom में Mobile छिपाकर लड़कियों के बनाते थे आपत्तिजनक वीडियो, 2 काबू, देखें वीडियो

    शर्मनाक घटनाः Bathroom में Mobile छिपाकर लड़कियों के बनाते थे आपत्तिजनक वीडियो, 2 काबू, देखें वीडियो

    पिंजौरः हरियाणा के पंचकूला से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां पंचकूला के पिंजौर में एक प्रिंटिंग प्रेस के टॉयलेट में मोबाइल फोन रखकर लड़कियों की आपत्तिजनक वीडियो बनाई जाती थी। आरोपी टॉयलेट सीट के सामने टॉयलेट क्लीनर की बोतल में मोबाइल छिपाकर रखते थे और लड़कियों की वीडियो बनाते थे। दो अधेड़ उम्र के व्यक्तियों पर ऐसा कुकृत्य करने का आरोप है। इस तरह से छिपकर लड़कियों की आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले एक आरोपी की पीड़ित लड़कियों ने जमकर पिटाई भी कर दी। पीड़ित लड़कियों द्वारा आरोपी की पिटाई का वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। स्थानीय पुलिस ने महिलाओं की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पिंजौर पुलिस ने पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर धारा 61, 71, 351(2), 354-सी, 120बी और 506 के तहत दो के खिलाफ केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी टॉयलेट सीट के सामने हार्पिक की बोतल में मोबाइल कैमरा रखकर टॉयलेट आने-जाने वाली लड़कियों के वीडियो बनाते थे।

    ये है पूरी घटना

    पुलिस के मुताबिक 25 साल की एक युवती ने उन्हें शिकायत दी कि वह अपनी चार लड़कियों के साथ एक वकील के दफ्तर में काम करती है। ऑफिस के मालिक ने उन सबी को ऑफिस के सामने प्रिंटिंग प्रेस के टॉयलेट का इस्तेमाल करने को कहा था। पीड़ित युवती जब अपनी दोस्त के साथ टॉयलेट गई तो उन्होंने टॉयलेट सीट के सामने हार्पिक की बोतल रखी देखी। बोतल में छेद हो रखा था, तो शक होने पर उन्होंने बोतल उठाकर चेक किया। बोतल के अंदर उन्हें एक मोबाइल रखा मिला, जिसमें वीडियो रिकॉर्डिंग चल रही थी।

    बॉस पर वीडियो डिलीट करने का लगा आरोप

    पीड़ित लड़कियां मोबाइल लेकर अपने बॉस के पास पहुंच गई। इस दौरान आरोप है कि बॉस ने भी पुलिस में शिकायत देने की बजाए, उन्हें ही डांटा और मोबाइल में रिकॉर्ड वीडियो डिलीट कर दिए। यही नहीं पीड़ित युवती ने टॉयलेट में रखे हार्पिक की बोतल की जो फोटो उन्होंने ली थी, उसे भी डिलीट कर दिया।

    लड़कियों का आरोप

    लड़कियों का आरोप है कि ऑफिस संचालक ने पीड़िता को धमकाते हुए किसी से भी इस घटना का जिक्र न करने की बात कही। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन पूरे गांव के लोगों के साथ पिंजौर पुलिस थाने पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस को दी।

    आरोपियों की कोर्ट में पेशी

    पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज करके दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से वह मोबाइल भी पुलिस ने रिकवर कर लिया, जिसमें वीडियो बनाए जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों से वह मोबाइल भी ले लिया जिससे वीडियो बनाई जा रही थी। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
  • एनजीजी पॉवर टेक इंडिया प्रा. लि.पोलियां बीत में भरे जाएंगे 28 पद

    एनजीजी पॉवर टेक इंडिया प्रा. लि.पोलियां बीत में भरे जाएंगे 28 पद

    साक्षात्कार 5 जुलाई को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में

    ऊना/ सुशील पंडित : मैसर्ज़ एनजीजी पॉवर टेक इंडिया प्राईवेट लिमिटेड झोलन माजरा, पोलियां बीत में विभिन्न श्रेणियों में 28 पद भरे जाएंगे। इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 5 जुलाई को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन पदों में सहायक कोर असैम्बलर, सहायक कॉयल असैम्बलर, सहायक एचटी बाइडंर और सहायक एलटी बाइडंर के 5-5, सहायक डिज़ाईनर का एक पद, इंजीनियर प्रोडक्शन के दो पद और सहायक वेल्डर के 5 पद शामिल हैं।

    उन्होंने बताया कि सहायक कोर असैम्बलर, सहायक कॉयल असैम्बलर, सहायक एचटी बाइडंर और सहायक एलटी बाइडंर के पदों हेतू ट्रांसफॉर्मर निर्माण लाईन में पांच साल का अनुभव, सहायक डिज़ाईनर पद के लिए बीटेक के साथ ऑटोकैड और ट्रांसफॉर्मर निर्माण लाईन में पांच साल का अनुभव, इंजीनियर प्रोडक्शन के पदों के लिए बीटैक इलैक्ट्रिशियन, मकैनिकल, सिविल के साथ-साथ ट्रांसफॉर्मर निर्माण लाईन में पांच साल का अनुभव होना आवश्यक है।

    उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं, आईटीआई, बीटैक इलैक्ट्रिशियन, मकैनिकल, सिविल और वेल्डर में होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए प्रतिमाह 15 हज़ार से 50 हज़ार रूपये वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त 20 से 45 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है।

    उन्होंने बताया कि इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी अपने योगयता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, बायोडाटा, मूल प्रमाण पत्र व अनुभव प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9988434323 मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • Punjab: Golden Temple माथा टेकने जा रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    Punjab: Golden Temple माथा टेकने जा रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    गुरदासपुर : बटाला में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि आज सुबह परिजनों को बच्चे के मृत होने की सूचना मिली। वहीं घटना की जानकारी देते हुए पुलिस चौकी सिंबल बटाला के प्रभारी एएसआई सुखराज सिंह ने बताया कि जसपिंदर कौर पत्नी सुरिंदर सिंह निवासी अमृतसर रोड बाईपास बटाला ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में लिखवाया कि उसके बेटे साहिलप्रीत सिंह को गत दिन उसका दोस्त जसविंदर सिंह निवासी शांती नगर काहनूवाल रोड बटाला श्री दरबार साहिब माथा टेकने जाने के लिए घर से ले गया था। लेकिन आज सुबह उन्हें फोन आया कि उनके बेटे की तबीयत खराब हो गई है।

    उन्होंने कहा कि जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि उनका बेटा मृत हालत में पड़ा था। जसपिंदर कौर ने पुलिस को दी शिकायत में लिखवाया कि उसे शक है कि उसके बेटे साहिलप्रीत को उसके दोस्त ने कोई जहरीली दवा दी है, जिस कारण उसके बेटे की मौत हो गई है। वहीं चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक की मां के बयान पर जसविंदर सिंह के खिलाफ धारा 105बी.एनएस के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाइन में केस दर्ज कर दिया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला रखवा दिया है।

  • सदिंग्ध परिस्थितियों में 10 वीं कक्षा के छात्र की मौत, देखें वीडियो

    सदिंग्ध परिस्थितियों में 10 वीं कक्षा के छात्र की मौत, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर-20 में 10 वीं कक्षा के छात्र के द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।

    पंचकूला के सेक्टर-20 में दसवीं कक्षा के छात्र के द्वारा अपने ही फ्लैट के कमरे में खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर 20 के जीएच-92 में 15 साल के नाबालिक जो दसवीं कक्षा का छात्र है के द्वारा खुदकुशी कर ली गई है। पुलिस और फोरेंसिक की टीम घटनास्थल पर पहुंची और पुलिस द्वारा इस मामले को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।