पीड़ित लड़कियों द्वारा आरोपी की पिटाई का वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। स्थानीय पुलिस ने महिलाओं की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पिंजौर पुलिस ने पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर धारा 61, 71, 351(2), 354-सी, 120बी और 506 के तहत दो के खिलाफ केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी टॉयलेट सीट के सामने हार्पिक की बोतल में मोबाइल कैमरा रखकर टॉयलेट आने-जाने वाली लड़कियों के वीडियो बनाते थे।शर्मनाक घटनाः Bathroom में Mobile छिपाकर लड़कियों के बनाते थे आपत्तिजनक वीडियो, 2 काबू, देखें वीडियो#Salaar2 #TejasswiPrakash #VarunDhawan #KanganaRanaut pic.twitter.com/UYFbKpE3dI
— Encounter News (@Encounter_India) July 3, 2024
शर्मनाक घटनाः Bathroom में Mobile छिपाकर लड़कियों के बनाते थे आपत्तिजनक वीडियो, 2 काबू, देखें वीडियो

पिंजौरः हरियाणा के पंचकूला से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां पंचकूला के पिंजौर में एक प्रिंटिंग प्रेस के टॉयलेट में मोबाइल फोन रखकर लड़कियों की आपत्तिजनक वीडियो बनाई जाती थी। आरोपी टॉयलेट सीट के सामने टॉयलेट क्लीनर की बोतल में मोबाइल छिपाकर रखते थे और लड़कियों की वीडियो बनाते थे। दो अधेड़ उम्र के व्यक्तियों पर ऐसा कुकृत्य करने का आरोप है। इस तरह से छिपकर लड़कियों की आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले एक आरोपी की पीड़ित लड़कियों ने जमकर पिटाई भी कर दी।
Leave a Reply