Blog

  • DIC इंडस्ट्रियल एरिया में पानी की कमी से उद्यमी त्रस्त

    DIC इंडस्ट्रियल एरिया में पानी की कमी से उद्यमी त्रस्त

    पर्याप्त पानी न मिलने से कारखाने चलाने हो मुश्किल: राजीव कंसल लघु उद्योग संघ ने सौंपा उप-निदेशक बददी कार्यालय को ज्ञापन बददी/ सचिन बैंसल : जिला उद्योग केंद्र के इंडस्ट्रियल एरिया डीआईसी बददी में पानी की कमी का खामियाजा उद्यमियो को भुगतना पड़ रहा है। पिछले लगभग एक माह से गर्मियों के कारण व बारिश न होने के कारण इस एरिया में पानी की कमी चल रही है । लगातार पड़ रही गर्मी से हनुमान चौक पर बने बोरवैल में ग्राऊंड वाटर काफी नीचे चला गया है और पानी अब बहुत कम आ रहा है। लघु उद्योग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के महासचिव अनिल मलिक की अगुवाई में उद्यमियों के एक दल ने उद्योग विभाग के उप निदेशक कार्यालय को ज्ञापन सौंप कर पानी की कमी का मुददा उठाया। अनिल मलिक व जगदीप अरोड़ा ने बताया कि पानी की कमी की मार सबसे ज्यादा उन कारखानों पर पड़ रही है जिनका उत्पादन जल पर आधारित है। मलिक ने कहा कि हनुमान चौक पर जो बोरवैल है उसका भू जल का स्तर काफी नीचे चला गया है इसलिए वहां पर एक नए बोरवैल की जरुरत है। संगठन के चेयरमैन राजीव कंसल ने यह भी कहा कि अगर पानी की कमी दूर नहीं हो सकती तो उनको कलस्टर बेसिस पर निजी तौर पर बोरवैल करवाने की ईजाजत दी जाए। गांव वालों के कनेक्शन व टूल्लू पंप भी कारण पानी की कमी का एक कारण यह भी बताया गया कि उद्योग विभाग ने कुछ परिवारों को सामाजिक दायित्व के तहत तीन चार दशक पहले कनेकशन दिए थे। अब कुछ लोगों ने अपने किराएदार भी रख लिए हैं। न तो ग्रामीण बिल देते है न ही किराएदार जबकि उद्योग जगत पानी की कमी से जूझ रहा है। वहीं दूसरी ओर कुछ उद्यमियों ने टूल्लू पंप लगा रखे हैं जिससे दूसरे उद्यमियों को पानी नहीं मिलता। यथासंभव होगी कार्यवाही-उप निदेशक वहीं उप निदेशक योगेश गुप्ता ने बताया कि उद्यमियों की पानी की कमी की शिकायत आई थी। उस पर यथासंभव प्रयत्न करके पानी की कमी को दूर किया जाएगा।
  • Punjab : Guru Nanak Dev अस्पताल फिर विवादों में, देखें वीडियो

    Punjab : Guru Nanak Dev अस्पताल फिर विवादों में, देखें वीडियो

    अमृतसर : गुरु नानक देव अस्पताल आए दिन विवादों के कारण चर्चा का विषय बना रहता है। इस बार फिर गुरु नानक देव अस्पताल गुरु नानक देव अस्पताल में फैली गंदगी के कारण विवादों में घिरता नजर आ रहा है। जिसके चलते अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला की मां गुरमीत कौर ने गुरु नानक देव अस्पताल का निरीक्षण किया और वहां की गंदगी के हालात देखे और अस्पताल के अधिकारियों और डॉक्टरों को सुधार करने के बारे में कहा।

    वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए गुरजीत सिंह औजला की मां जागीर कौर ने कहा कि वह गुरु नानक देव अस्पताल पहु्ंचे है और यहां के हालात बहुत ज्यादा खराब है। उन्होंने कहा कि मरीज आए दिन यहां के हालातों की वजह से तंग परेशान दिखाई देते है। आज वह गुरु नानक देव अस्पताल पहुंचे है, यहां के हालात बहुत खराब है और जगह-जगह गंदगी फैली हुई है।

    उन्होंने कहा कि बाबा नानक के नाम पर बने इस अस्पताल के ऐसे हालात देखकर उन्हें खुद शर्म आ रही है। उन्होंने कहा कि आज डॉक्टरों को फटकार लगाई है, कि यहां के हालातों में सुधार लाया जाए और वे 10 से 15 दिनों के बाद फिर से अस्पताल का जायजा लेंगे।

  • Kedarnath Dham Yatra में फंसे यात्रियों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अभी भी मौसम खराब

    Kedarnath Dham Yatra में फंसे यात्रियों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अभी भी मौसम खराब

    रुद्रप्रयाग: जिले की केदारघाटी में अत्यधिक बारिश के कारण जगह -जगह अवरूद्ध हुए केदारनाथ यात्रा मार्ग में फंसे तीर्थयात्रियों को निकालने के लिए जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में रेस्क्यू टीमों और जिला प्रशासन द्वारा पूरी मुस्तैदी के साथ दूसरे दिन शुक्रवार को रेस्क्यू कार्य जारी है। बीती देर रात तक रेस्क्यू अभियान जारी रहा। शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे तक लिंचोली एवं भीमबली से एयर लिफ्ट कर लगभग 480 यात्रियों को रेस्क्यू कर लिया गया है।

    वहीं, गौरीकुंड- सोनप्रयाग के बीच लगभग 1500 यात्रियों को सफल रेस्क्यू किया जा चुका है। इसके साथ ही एनडीआरएफ एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा घायल तीर्थ यात्रियों का उपचार किया जा रहा है। अपर मुख्य अधिकारी केदारनाथ विकास प्राधिकरण योगेंद्र सिंह ने अवगत कराया कि केदारनाथ धाम में मौजूद तीर्थ यात्रियों को सुबह मुख्य हेलीपैड पर पहुंचा दिया गया है। यहीं से एमआई 17 से 15 तीर्थ यात्रियों को रेस्क्यू कर गौचर हैलीपैड ले आया गया है।

    योगेंद्र सिंह ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण एमआई और चिनूक हेलीकॉप्टर अभी उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। केदारनाथ में मौजूद करीब 450 तीर्थ यात्रियों को जिला प्रशासन की ओर से लगातार राहत सामग्री, फूड पैकेट्स और भोजन उपलब्ध करवाया गया। वहीं बीकेटीसी द्वारा तीर्थ यात्रियों को फल वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि मौसम ठीक होते ही केदारनाथ में मौजूद यात्रियों को रेस्क्यू किया जाएगा।

    उधर, जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे और मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती सहित अन्य संबंधित अधिकारी सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों में स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और अन्य सुरक्षा बलों की हौसलाअफजाई करते हुए सभी तीर्थ यात्रियों का कुशलता के साथ सुरक्षित रेस्क्यू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आपदा के चलते क्षेत्र में हुई क्षति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।

  • Jalandhar: पूर्व मंत्री Bharat Bhushan Ashu का रिमांड मिलने पर ED अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar: पूर्व मंत्री Bharat Bhushan Ashu का रिमांड मिलने पर ED अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु का ईडी की टीम को 5 दिनों का रिमांड मिला है। वहीं पूर्व मंत्री का रिमांड कोर्ट से मिलने के बाद ईडी अधिकारी मीडिया के सामने आए, जहां उन्होंने बताया कि उन्होंने कोर्ट में 7 दिनों के रिमांड की अपील की थी, लेकिन माननीय जज ने पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु का 5 दिन के रिमांड के आदेश दिए है। हालांकि पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी को लेकर आज भी ईडी के अधिकारी ने चुप्पी साधी रखी। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले के बारे में बता दिया जाएगा।

    वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने बताया कि कोर्ट में पूर्व मंत्री का चालान पेश किया गया। जिसमें 2 लाख का चालान पेश किया गया। परगट सिंह ने कहा कि वह चालान भी किसी तीसरे व्यक्ति के जरिए किया गया है। उन्होंने कांग्रेस को डैमेज करने के आरोप लगाए है। हालांकि जब मीडिया ने पूर्व मंत्री से कांग्रेस हाईकमान की दूरी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी नेता इस मामले में बातचीत करेंगे। परगट सिंह ने कहा कि इस मामले को लेकर कांग्रेस फाइट करेंगी और सच्चाई सबके सामने लेकर आएंगी।

  • गजबः पुलिस की मौजूदगी में चोर ने LIVE होकर गाड़ी चुराने का बताया फार्मूला, हर कोई देखकर हुआ हैरान, देखें वीडियो

    गजबः पुलिस की मौजूदगी में चोर ने LIVE होकर गाड़ी चुराने का बताया फार्मूला, हर कोई देखकर हुआ हैरान, देखें वीडियो

    आरोपियों पर 60 से अधिक मामले दर्ज, ऑन डिमांड 100 से ज्यादा लग्जरी कारें कर चुके है चोरी

    पंजाब सहित इन राज्यों में 40 % कम दामों में बेचते थे गाड़ियां

    नोएडाः कोतवाली सेक्टर-24 और सीआरटी की टीम ने गाड़ियां चोरी करने वाले शातिर गिरोह के 5 सदस्यों को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपियों से 17 गाड़ियां बरामद हुई है। DCP राम बदन सिंह ने बताया- CRT और थाना सेक्टर-24 पुलिस ने गिरोह के पांच लोगों को पकड़ा है। हैरानी की बात यह है कि उक्त चोर से डीसीपी रामबदन सिंह ने चोरी की वारदात को अंजाम देने का लाइव डैमो लिया। जिसे देखकर सभी अधिकारी खुद हैरान रह गए कि चोर ने बिना चाबी 4 मिनट में गाड़ी स्टार्ट कर दी। चोर ने पहले कार का शीशा खोला। उससे गेट खोला। इसके बाद की-प्रोग्रामिंग पैड के जरिए कार के ECM (इलेक्ट्रॉनिक कंटेंट मैनेजमेंट) को रि-प्रोग्राम किया। वाईफाई से कनेक्ट करके पेयर बनाया और नया की-कोड जनरेट करके कार स्टार्ट की। डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया- अगर प्रोग्रामिंग फेल हो जाए तो ये नकली चाबी और अन्य तरीकों से लॉक तोड़ते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान संत कबीर नगर निवासी अब्बास उर्फ इकराम, मथुरा निवासी कप्तान उर्फ भूरा, मेरठ निवासी आरिफ, आसिफ और राजस्थान निवासी अब्दुल रज्जाक शामिल है। इस गिरोह के बदमाश दिल्ली उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश से लेकर अन्य राज्यों में सक्रिय हैं और अंतरराज्यीय वाहन चोर हैं। जांच में सामने आया है कि दिल्ली, यूपी में इन पर 60 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। ये लोग ऑन डिमांड 100 से ज्यादा लग्जरी कारें चोरी कर चुके हैं। चोरों ने पुलिस के सामने कैमरे पर 4 मिनट का डेमो दिखाया कि कैसे लग्जरी कारों का गेट खोलकर 4 मिनट में स्टार्ट कर लेते थे। महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा में 40 और 50% कम दामों में बेचते थे। कस्टमर को फर्जी आरसी बनाकर देते थे। इनके पास से 17 लग्जरी कारें बरामद की गई, जिसे ये एक से दो सप्ताह में बेचने वाले थे। लग्जरी कारों की चोरी के बाद गिरोह 10 से 15 लाख में और सामान्य कारों को तीन से पांच लाख रुपए में बेच देता है। जिन गाड़ियों को बॉर्डर पार नहीं करा पाते थे, उनके पुरजे निकालकर बेच देते थे। बेचने के बाद मिली रकम का प्रयोग मौज मस्ती करने के लिए करते थे। गिरोह के सदस्य चोरी के वाहनों की नंबर प्लेट तुरंत बदल देते थे। बेचने से पहले ये कार को दो से तीन दिन के लिए पार्किंग में खड़ा करते थे। नंबर प्लेट होने से किसी को शक नहीं होता था। इसके बाद चोरी की गाड़ियों की फर्जी आरसी और नंबर प्लेट तैयार करने के बाद बॉर्डर पार कराते थे। इस दौरान यदि कहीं पुलिस चेकिंग हो जाए तो ये अपने आप को मैकेनिक बताकर वहां से निकल जाते थे। इनके पास कार से संबंधित सभी उपकरण होते थे। इसलिए इन पर ज्यादा शक नहीं होता था। हाईवे पर टोल बूथ पर भी ये चकमा देने में माहिर थे। इनके सर्विलांस के लिए एक कार आगे चलती थी। टोल आने पर ये काउंटर पर कैश देकर आगे बढ़ते थे। अचानक पुलिस के आने पर आरोपी कार के खराब होने का बहाना बनाकर गाड़ी के नीचे लेटकर ठीक करने की एक्टिंग करने लग जाते थे। आरोपी चोरी के वाहनों को पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, राजस्थान में बेचते हैं। पुलिस गिरोह के बाकी के सदस्यों की तलाश कर रही है।
  • Jalandhar: पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु का ED को इतने दिनों का मिला रिमांड

    Jalandhar: पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु का ED को इतने दिनों का मिला रिमांड

    जालंधर, ENS: कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को ईडी की टीम आज भारी फोर्स के साथ कोर्ट पहुंची। जहां माननीय अदालत में पूर्व मंत्री को पेश किया गया। मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम ने कोर्ट में 7 दिनों के रिमांड की अपील की थी। लेकिन माननीय जज ने पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु का 5 दिन के रिमांड के आदेश दिए है।

    इस मामले को लेकर बीते दिन ईडी के अधिकारी जेपी सिंह ने बताया था कि मनी लांड्रिंग टेंडर घोटाले के तहत भारत भूषण आशु को गिरफ्तार किया गया। कहा यह भी जा रहा है कि पूर्व मंत्री आशु की बढ़ी हुई संपत्ति और विदेशों में लेनदेन के बारे में पूछताछ की गई थी। हालांकि ईडी के अधिकारी खुलकर इस मामले को लेकर कुछ नहीं कह रहे है।

    वहीं पूर्व मंत्री को कोर्ट में पेश करने के दौरान भी पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और सासंद चरणजीत सिंह चन्नी नहीं पहुंचे। ऐसे में कहा जा रहा है कि हाईकमान ने इस मामले में पूर्व मंत्री आशु से दूरी बनाई हुई है, जबकि विधायक परगट सिंह, विधायक सुखविंदर कोटली और पूर्व विधायक राजिंदर बेरी आशु की गिरफ्तारी के दौरान भी मौजूद थे और आज कोर्ट में पेशी के दौरान भी मौजूद रहे।

  • Punjab: घर में घुसकर हत्या करने के मामले में 2 निहंग सिंह गिरफ्तार

    Punjab: घर में घुसकर हत्या करने के मामले में 2 निहंग सिंह गिरफ्तार

    तरनतारनः दुकानदार की घर में घुसकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 2 निहंग सिंहों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा हैकि पुलिस ने दोनों को करतारपुर के नजदीक से गिरफ्तार किया है। बता दें कि तरनतारन के पट्टी में 6 निहंगों सिंहों ने पट्टी के वार्ड नंबर 6 के एक घर में घुस कर व्यक्ति शम्मी की बेरहमी से हत्या कर दी थी जिसकी एक वीडियो भी सामने आई थी जिसमें निहंग सिंह कुछ लोगों से विवाद करते नजर आ रहे थे।

    इसी दौरान उन्होंने शम्मी का की हत्या कर दी थी और बेटे का भी गुट काट दिया था। वहीं इस मामले में पुलिस को सूचना मिली की निहंग सिंह इनोवा में जा रहे है। जिसके बाद पुलिस ने पीछा किया लेकिन उन्होंने पुलिस को देखकर गाड़ी कार भगा ली और फरार हो गए। काफी देर तक पीछा करने बाद पुलिस ने दो निहंग सिंहों को काबू कर लिया। पकड़े गए निहंग सिंहों की पहचान परमिंदर सिंह और राजन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस की ओर से अभी और गिरफ्तारियां बाकी हैं।

  • Punjab : E-Rickshaw चालक की पिटाई की वीडियो हुई वायरल

    Punjab : E-Rickshaw चालक की पिटाई की वीडियो हुई वायरल

    लुधियाना : सोशल मीडिया पर रोजाना तरहत तरह की वीडियो वायरल होती रहती है। ऐसा ही वीडियो लुधियाना से सामने आया है। वीडियो में एक युवक की पिटाई की जा रही है। ढाबा इलाके में एक ई-रिक्शा चालक की पिटाई की जा रही है।

    चालक पर आरोप है कि उसने 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ की है। जब इलाकानिवासियों को इसके बारे में पता लगा। गुस्साए इलाकानिवासियों के ई-रिक्शा चालक की जमकर पिटाई की। जिसके बाद युवक ने माफी मांग कर अपनी जान बचाई और वहां से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

  • Punjab: चोरों ने दुकानों को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    Punjab: चोरों ने दुकानों को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    जंडियाला गुरु : शहर में चोरियों के मामले लगातार सामने आ रहे है। पिछले कुछ दिनों में जंडियाला गुरु शहर में कई दुकानों के शटर तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया। जिनका अभी तक पता नहीं चल पाया है। बीती रात फिर जंडियाला गुरु के घास मंडी चौक में तीन चोरियां होने की खबर सामने आई है। तीनों चोरियों में चोर छत के रास्ते दुकानों में दाखिल हुए।

    चोरों ने प्रदीप मेडिकल हॉल, विनायक क्लॉथ हाउस, भगवान दास तिरलोक चंद एंड कंपनी दुकानों में वारदात को अंजाम दिया। कोमल कुमार ने बताया कि चोर छत के रास्ते से आए थे। चोरों ने 8-10 हजार रुपए की नगदी और 4 बैग सूट के लेकर फरार हो गए। इन चोरियों की वजह से शहरवासियों में डर का माहौल है। दुकानदारों का कहना है कि पूरे दिन ग्राहक दुकान पर नहीं आते है और कारोबार भी ठप्प है। उन्होंने बताया कि अगर थोड़े पैसे हो जाए तो चोर चोरी कर ले जाते हैं।

    उन्होंने कहा कि हम कहां जाएं, यह शर्म की बात है कि कैबिनेट मंत्री का गांव है और फिर भी चोरियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किये जा रहे है। जिसके चलते चोरों के हौसले बढ़ रहे है और वह बेखौफ हो कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। वहीं जब पुलिस अधिकारियों से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि हमारे वरिष्ठ अधिकारी हमसे बात करेंगे। हम इसका जवाब नहीं दे सकते।

  • Punjab: लंगर की सेवा करते Cylinder में लगी आग, चपेट में आए 5 स्कूली बच्चे, देखें वीडियो

    Punjab: लंगर की सेवा करते Cylinder में लगी आग, चपेट में आए 5 स्कूली बच्चे, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः लंगर हाल में सेवा के दौरान आग की चपेट में आने से 5 स्कूली बच्चों के झुलने का मामला सामने आया है। बताजा रहा है कि इस दौरान दो मुलाजिम भी इसकी चपेट में आए है। जिन्में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें डीएमसी ले जाया गया है। वहीं जख्मी 5 बच्चों को सिविल अस्पताल फिरोजपुर दाखिल करवाया गया है। जानकारी मुताबिक ऐतिहासिक गुरुद्वारा जामनी साहिब में लंगर सेवा के दौरान एक सिलेंडर फट गया। इस दौरान ग्रामीण स्कूल के 5 बच्चे वहां सेवा कर रहे थे वह आग की चपेट में आ गए। जिन्हें तुरंत फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डाक्टरों के मुताबिक बच्चे 50 से 70 फीसदी तक झुलस गए है। इनमें 2 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं अभी सिलेंडर कैसे फटा इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है।