Blog

  • प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने बरसाई गोलीयां, दागे Tear Gas के गोले

    प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने बरसाई गोलीयां, दागे Tear Gas के गोले

    नई दिल्लीः नाइजीरिया में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस के द्वारा गोलीयां चलाए जाने का मामल सामने आया है। यहा हालात लगातार बिगड़ते ही जा रहे है। आर्थिकता से भी इस देश को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच नाइजीरिया में आर्थिक संकट के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए गोलियां चलाईं और आंसू गैस के गोले फैंके गए। इस घटना में 2 लोगों के मरने की खबर भी सामने आई है।

    मिली जानकारी के अनुसार मौतें उत्तरी नाइजर राज्य में हुई हैं। दरअसल, यहा प्रदर्शनकारियों द्वारा एक प्रमुख सड़क को बंद करने के बाद सुरक्षा बलों के साथ उनकी झड़प हुई। प्रदर्शनकारी बढ़ते आर्थिक संकट को दूर करने की मांग कर रहे हैं, जिसके चलते अफ्रीका के शीर्ष तेल उत्पादक देश के लोग सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं।

  • Road हादसे में Accountant की मौत, 3 की मौत

    Road हादसे में Accountant की मौत, 3 की मौत

    बेगूसराय : गत रात सड़क हादसे में होटल के अकाउंटेंट की मौत हो गई। घटना NH-31 फोरलेन पर हर-हर महादेव चौक के पास की है। मृतक की पहचान नगर मो. जावेद पुत्र मो.इकबाल निवासी थाना क्षेत्र के हर्रख वार्ड नंबर-13 के तौर पर हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने ठोकर मारने वाले कार पर सवार 3 युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

    पुलिस उनसे पूछताछ और शव का पोस्टमॉर्टम करवाने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। सदर अस्पताल में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई है। बेगूसराय में गुरुवार की रात सड़क हादसे में JDU विधायक राजकुमार सिंह के होटल के अकाउंटेंट की मौत हो गई। घटना NH-31 फोरलेन पर हर-हर महादेव चौक के पास की है। मृतक की पहचान नगर मो. जावेद पुत्र मो.इकबाल निवासी थाना क्षेत्र के हर्रख वार्ड नंबर-13 के तौर पर हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने ठोकर मारने वाले कार पर सवार 3 युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

     घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जावेद हर दिन 11-12 बजे रात में घर लौटता था। रात में भी वह करीब 10:30 बजे होटल से निकला। इसके बाद दूसरे होटल में अकाउंटेंट का काम करने गया। काम कर अपने स्कूटी से घर वापस लौटने के दौरान केडीएम होटल के सामने ही रॉन्ग साइड से तेज गति से आ रहे ऑल्टो कार ने जावेद को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जावेद स्कूटी से उछल कर 50 मीटर दूर खड़े ट्रैक्टर पर जा गिरा। जानकारी के अनुसार कार से उतर कर भाग रहे नशे में धूत 4 में से 3 युवकों को पकड़ लिया।

    लोगों ने इसकी सूचना जावेद के परिजनों और नगर थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने शव और पकड़े गए तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया है।नगर थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है।

  • Class में टीचर ने किया यह काम, छिपकर बनाया वीडियो

    Class में टीचर ने किया यह काम, छिपकर बनाया वीडियो

    नई दिल्लीः एक शिक्षक का काम बच्चों को शिक्षा देना, उन्हें पढ़ाना और उन्हें समाज के लिए उपयोगी बनाना है। लेकिन कई बार शिक्षक अपना काम अच्चे से नहीं करते जिसका खामियाज़ा उन्हैं भुगतना पड़ता है। एसा ही एक मामला अलवर ज़िले से सामने आया है। जहां विद्यालय में पढ़ाने वाली एक टीचर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें टीचर स्कूल की क्लास में सो रही है। वीडियो को देखने के बाद स्कूल के प्रिंसिपल को जब जांच के लिए क्लास में भेजा गया तो मामला सही पाया गया। इसके तुरंत बाद ही टीचर पर एक्शन लेते हुए उसे सस्पेंड कर दिया गया।

    वहीं इस मामले में सस्पेंड होने के बाद टीचर ने देते हुए कि उसके ऊपर लगे सभी आरोप गलत है। वीडियो को लेकर उसने बताया कि उसकी तबियत ठीक नहीं थी जिसके कारण वो थोड़ी देर के लिए लेट गई जिस दोरान उसका छिपकर वीडियो बना लिया और गलत तरीके से शेयर कर दिया।

  • बारिश से सब्जियों की कीमतों में उछाल, बिगड़ा रसोई का बजट

    बारिश से सब्जियों की कीमतों में उछाल, बिगड़ा रसोई का बजट

    शिमलाः बारिश होती ही सब्जियों के दाम बढ़ने शुरू हो जाते है। जिससे अक्सर देखा गया है कि आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ जाता है। हाल ही में हिमाचल में हुई भारी बारिश और बाढ़ से फसलों को काफी नुक्सान पहुंचा है। जिससे सड़कें और परिवहन व्यवस्था बाधित हो गई है, जिससे सब्जियों के बाजार में पहुंचने में देरी हो रही है। इसके चलते सब्जियों के भाव में बढ़ौतरी देखी गई है, जिससे आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ गया है। इसके चलते आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    कांगड़ा जिला के धर्मशाला बाजार में टमाटर 80 रुपए प्रति किलो, भिंडी 40 रुपए प्रति किलो, बैंगन 40 रुपए प्रति किलो, अरबी 60 रुपए प्रति किलो, बंदगोभी 40 रुपए प्रतिकिलो और फ्रांसबीन 100 रुपए प्रतिकिलो के हिसाब से बिक रहे हैं। वहीं कांगड़ा बाजार में प्याज 40 रुपए प्रति किलो, भिंडी 40 रुपए प्रति किलो, घीया 50 रुपए प्रति किलो, टमाटर 60 रुपए प्रति किलो, आलू 40 रुपए प्रति किलो, मटर 120 से 140 रुपए प्रति किलो और शिमला मिर्च 80 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है।

    मंडी जिला में टमाटर 60 रुपए प्रति किलो, फूलगोभी 70 रुपए प्रति किलो, फ्रांसबीन 50 और 60 रुपए प्रति किलो, शिमला मिर्च 60 रुपए प्रति किलो, बंदगोभी 40 रुपए प्रति किलो, मटर 120 रुपए प्रति किलो, भिंडी 40 रुपए प्रति किलो, खीरा 50 रुपए प्रति किलो, आलू 40 रुपए प्रति किलो और प्याज 50 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है।

    शिमला जिला में टमाटर 50 रुपए प्रति किलो, फूलगोभी 60 रुपए प्रति किलो, फ्रांसबीन 40 रुपए प्रति किलो, शिमला मिर्च 40 रुपए प्रति किलो, बंदगोभी 50 रुपए प्रति किलो, मटर 100 रुपए प्रति किलो, भिंडी 40 रुपए प्रति किलो, प्याज 45 और आलू 40 रुपए प्रति किलो, रामतौरी 50 रुपए प्रतिकिलो, खीरा 30 रुपए, मूली 40 और बैंगन 20 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रहे हैं।

  • Jalandhar के SSP Ankur Gupta सहित Punjab के 28 अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    Jalandhar के SSP Ankur Gupta सहित Punjab के 28 अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS: पंजाब में पुलिस अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादलें हुए है। जिसमें जालंधर के अंकुर गुप्ता सहित 14 एसएसपी के तबादलें किए गए है। जबकि जारी लिस्ट में कुल 28 अधिकारियों के तबादलें हुए है। 19 आईपीएस अधिकारियों और 4 पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग की ओर से 14 जिलों के एसएसपी के तबादला निर्देश जारी किए गए हैं । लोकसभा चुनाव के बाद यह अब तक के सबसे बड़े तबादले हुए हैं।

    जारी आदेशों में जिन जिलों के एसएसपी बदले हैं उन में मोहाली, पटियाला, बठिंडा, फाजिल्का, मानसा, मोगा, मालेकोटला, पठानकोट, मुक्तसर, फरीदकोट, तरनतारन, बटाला, अमृतसर रूरल और जालंधर रूरल शामिल हैं। वहीं सिमरत कौर एआईजी सीआईआई पटियाला, अश्वनी गोडियाल एआईजी एचआरडी पंजाब, दर्पण आहुल वालिया स्टाफ अफसर डीजीपी पंजाब लगाया गया है। आइपीएस संदीप कुमार गर्ग को एआईजी इंटेलिजेंस पंजाब, वरुण शर्मा एआईजी प्रोविजनिंग पंजाब के साथ ही सड़क सुरक्षा फोर्स की जिम्मेदारी दी गई है। देखें लिस्ट

  • पत्नी-बेटी के कत्ल मामले में शख्स को आजीवन कारावास की सजा

    पत्नी-बेटी के कत्ल मामले में शख्स को आजीवन कारावास की सजा

    सीवानः पत्नी एवं बेटी की हत्या करने के एक मामले में सीवान जिले की अदालत ने एक व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दोषी पर 15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने 30 जुलाई को सुनवाई पूरी कर आरोपी शशिकांत यादव उर्फ राजू को इस दोहरे हत्याकांड में दोषी करार दिया था।

    न्यायालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तडवां निवासी शशिकांत यादव उर्फ राजू पुत्र नहीं होने से अपनी पत्नी रीना देवी से नाराज चल रहा था। नाराजगी इस कदर थी कि 15 फरवरी 2021 की रात 11:30 बजे शशिकांत उर्फ राजू लोहे की रॉड से पत्नी रीना देवी को पीट रहा था। मारपीट की आवाज सुनकर घर में सो रही शशिकांत की दोनों बेटियां चिल्लाने लगी और मां को बचाने के लिए आगे बढ़ी। गुस्से में पिता ने बेटी निक्की और सोनी कुमारी की भी पिटाई कर दी। घटना में मां रीना देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल दोनों बेटियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

  • Jalandhar: पूर्व कांग्रेस मंत्री की कोर्ट पेशी दौरान भी दूर रहे दिग्गज Congress नेता, देखें वीडियो

    Jalandhar: पूर्व कांग्रेस मंत्री की कोर्ट पेशी दौरान भी दूर रहे दिग्गज Congress नेता, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को ईडी की टीम आज भारी फोर्स के साथ कोर्ट पहुंची है। जहां पूर्व मंत्री का ईडी की टीम रिमांड हासिल करेंगी। लेकिन दूसरी और पूर्व मंत्री की कोर्ट में पेशी के दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता आज फिर से दूर रहे। बता देंकि बीते दिन सिविल अस्पताल में भारत भूषण का मेडिकल करवाने पहुंचे ईडी के अधिकारी जेपी सिंह ने बताया था कि मनी लांड्रिंग टेंडर घोटाले के तहत भारत भूषण आशू को गिरफ्तार किया गया है।


    उनका कहना हैकि बीते दिन पूछताछ के दौरान वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए, जिस कारण उनकी गिरफ्तारी की गई है। हालांकि दूसरी ओर कहा जा रहा है कि विदेश में हुई फडिंग को लेकर पूछताछ की गई थी। बता दें कि बीते दिन ईडी ने 9 घंटे पूछताछ भारत भूषण आशु से पूछताछ की। जिसके बाद टीम ने आशु को गिरफ्तार कर लिया।

  • ‘Amrit Vrishti’ स्कीम पर इस Bank से मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज

    ‘Amrit Vrishti’ स्कीम पर इस Bank से मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज

    बिजनेसः स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने ‘अमृत वृष्टि’ नाम से नई डिपॉजिट स्कीम शुरू की है। स्कीम के तहत 444 दिनों के लिए FD कराने पर 7.25% सालाना ब्याज दिया जाएगा। वहीं सीनियर सिटीजन को सालाना 7.75% के हिसाब से ब्याज दिया जाएगा। स्कीम में निवेश करने के लिए आप बैंक की ब्रांच में जाकर भी निवेश कर सकते है।

    वहीं नेट बैंकिंग और SBI YONO एप के जरिए भी इसमें निवेश किया जा सकता है। इस स्कीम में 31 मार्च 2025 तक निवेश कर सकेंगे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) भी स्पेशल फिक्स डिपॉजिट (FD) स्कीम अमृत कलश चला रहा है। स्कीम के तहत सीनियर सिटिजन्स को FD पर 7.60% और अन्य को 7.10% सालाना ब्याज दिया जा रहा है।

    इस फिक्स डिपॉजिट स्कीम में 400 दिन के लिए निवेश करना होता है। इसमें अधिकतम 2 करोड़ रुपए की FD करा सकते हैं। स्कीम के तहत आपको ब्याज का भुगतान प्रति महीना, प्रति तिमाही और हर छमाही पर किया जाता है। इसके साथ SBI ने एक अन्य स्पेशल टर्म डिपॉजिट (FD) स्कीम ‘वीकेयर’ भी चला रहा है। इस स्कीम में सीनियर सिटीजन को 5 साल या उससे ज्यादा की अवधि के डिपॉजिट (FD) पर 50 बेसिस पॉइंट्स का एक्स्ट्रा ब्याज मिलेगा। सीनियर सिटिजन को 5 साल से कम के रिटेल टर्म डिपॉजिट पर आम पब्लिक के मुकाबले 0.50% ज्यादा ब्याज मिलता है।

  • Punjab : छत गिरने से 6 घायल, सारा सामान हुआ क्षतिग्रस्त

    Punjab : छत गिरने से 6 घायल, सारा सामान हुआ क्षतिग्रस्त

    मलोट : शुक्रवार की सुबह सुंदर नगर बस्ती में मकान की छत गिर जाने से 6 लोग घायल हुए है। जानकारी के अनुसार सुंदर नगर बस्ती निवासी मुख्तियार सिंह के मकान की छत सुबह करीब छह बजे अचानक से भरभराकर गिर गई। जिस समय हादसा हुआ उस समय परिवार के 6 सदस्य सो रहे थे।

    पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि मुख्तयार सिंह की विवाहित बेटी गुरप्रीत कौर (27) और हरप्रीत कौर (29) अपने माता-पिता को दवाई दिलाने के लिए कल शाम गुरुवार की शाम अपने अपने बच्चों लवप्रीत सिंह, अरमान, शिवजोत, अमनदीप के साथ आई हुई थी। उन्हें सुबह अपने माता-पिता को दवाई दिलाने के लिए फरीदकोट जाना था।

    जिस कमरे में दोनों बेटियां अपने बच्चों के साथ सो रही थी, उस कमरे की छत सुबह अचानक से नीचे गिर गई। इस हादसे में सभी गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

  • बारिश और बाढ़ के बाद अब लगे भूकंप के झटके

    बारिश और बाढ़ के बाद अब लगे भूकंप के झटके

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में बारिश, क्लाइड ब्रस्ट और बाढ़ के बीच धरती डोली है। प्रदेश के लाहौल स्पीति में एक बार फिर से भूकंप के हल्के झटके लगे हैं। शुक्रवार सुबह ये झटके महसूस किए गए हैं। बीते 48 घंटे में दूसरी बार लाहौल स्पीति की धरती में हलचल हुई है। हालांकि, किसी भी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। मौसम विज्ञान के शिमला केंद्र ने भूकंप की पुष्टि की है।

    जानकारी के अनुसार, लाहौल स्पीति में शुक्रवार सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर अर्थक्वेक के हल्के झटके महसूस किए गए है। रिक्टर स्केल पर 3.2 भूकंप की तीव्रता मापी गई है। जमीन से 5 किमी नीचे इसका केंद्र रहा है। लाहौल घाटी में बुधवार रात को भी हल्के भकूंप के झटके महसूस किए गए थे। रात एक बजकर 11 मिनट पर यहां धरती डोली थी। हालांकि, रात को सभी लोग सोए हुए थे।