Blog

  • Businessman के घर के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने किए तीन फायर, देखें वीडियो

    Businessman के घर के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने किए तीन फायर, देखें वीडियो

    घर के बाहर तैनात थे पुलिसकर्मी, बावजूद आरोपी फायरिंग कर हुए फरार

    पंचकूलाः सेक्टर-21 स्थित बिजनेसमैन के घर के बाहर ताबड़तोड़ तीन हवाई फायर कर बदमाश मौके से फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि बिजनेस में घर के बाहर सुरक्षा में पुलिसकर्मी तैनात थे, बावजूद इसके आरोपी हवाई फायर कर मौके से फरार हो गए और पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाई। जानकारी के अनुसार, सेक्टर-21 निवासी बिसनेस मैन का बद्दी हिमाचल प्रदेश में दवाइयां का कारोबार है। उन्हें कुछ समय पहले धमकी मिली थी। जिसके बाद उनके घर के बाहर 10 अक्टूबर से 4 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात किए गए थे। वीरवार शाम करीब 6:45 बजे एक बाइक पर हेलमेट पहने दो बदमाश आए और घर के बाहर तीन हवाई फायर किए और फरार हो गए। मौके पर दो खोल मिले हैं। सूचना पाकर एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची है और घटनास्थल की जांच कर रही है। पुलिस घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है। मौके पर डीसीपी हिमाद्रि कौशिक व डीसीपी वरिंदर सागवान, एसीपी सुरिंदर और एएसपी मनप्रीत सूदन व क्राइम ब्रांच और सीआईए की सभी टीमें मौजूद थी। गोली चलने के बाद चारों तरफ पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर एरिया को सील कर दिया है।

    बदमाशों ने किए तीन फायर, देखें वीडियो

  • कैमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 2 अन्य फैक्ट्रियां जलकर राख, देखें वीडियो

    कैमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 2 अन्य फैक्ट्रियां जलकर राख, देखें वीडियो

    बहादुरगढ़: दिल्ली से सटे हरियाणा के शहर बहादुरगढ़ से एक बुरी खबर सामने आ रही है। यहां की एक कैमिकल फैक्ट्री में आग लग गई है। देखते ही देखते इस आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और एक के बाद एक लगातार तीन फैक्ट्रियां इस आग की चपेट में आ गईं। फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची है। बहादुरगढ़ के अलावा झज्जर, रोहतक और दिल्ली से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई हैं। हालांकि आग काफी भयानक है और इस पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड टीम को बेहद मशक्कर करनी पड़ रही है।

    यह मामला बहादुरगढ़ के HSIIDC सेक्टर 16 का है। प्लॉट नंबर 152 में मौजूद एक फैक्ट्री में कई तरह के कैमिकल बनाए जाते हैं। दोपहर करीब 12 बजे इस फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। फैक्ट्री में कई सारे ज्वलनशील पदार्थ मौजूद थे। देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई। वहीं आग इतनी भयानक थी कि कैमिकल फैक्ट्री के पास मौजूद 2 और फैक्ट्रियां भी इसकी चपेट में आ गईं। कैमिकल फैक्ट्री के पास स्थित गत्ता फैक्ट्री और जूता फैक्ट्री भी जलकर राख हो गई।

    सूत्रों के अनुसार आग की सूचना फौरन पुलिस को दी गई। दमकल कर्मियों की गाड़ी तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई। हालांकि फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाने के लिए घंटों कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मगर आग लगातार फैलती चली गई। फैक्ट्री के बाहर खड़ी 2 गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं। यही नहीं, आग की वजह से फैक्ट्री के बाहर लगे बिजली के तार और खंभों को भी भारी नुकसान हुआ है।

    फुटवियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नरेंद्र छिकारा का कहना है कि आग पहले कैमिकल फैक्ट्री में लगी थी और बाद में गत्ता फैक्ट्री के साथ-साथ जूता फैक्ट्री तक फैल गई। आग को विकराल लेते देख दमकल कर्मियों को मौके पर बुलाया गया। हालांकि कैमिकल फैक्ट्री में आग कैसे लगी? इसकी अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मगर फायर ब्रिगेड ने अब आग पर काबू पा लिया है।

  • घात लगाए बैठे चीते ने 14 वर्षीय बच्चे पर किया हमला, मचा कोहराम

    घात लगाए बैठे चीते ने 14 वर्षीय बच्चे पर किया हमला, मचा कोहराम

    उत्तराखंडः घात लगाए बैठा चीता घर के आंगन में खेल रहे 14 वर्षीय बच्चे को उठा ले गया। मामला उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर का है। बच्चे की चीख पुकार सुनकर पिता ने चीते का पीछा किया तो चीता बच्चे को घायल कर खेत के किनारे छोड़ कर भाग निकला।

    बच्चे को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना पर पहुंचे वन विभाग के आला अधिकारी समेत पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा ने मौके में पहुंचकर परिवार वालों से मुलाकात की। इसके अतिरिक्त पूर्व विधायक ने संबंधित अधिकारियों को गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चीते को पकड़ने के लिए निर्देशित किया है।

  • JEE Mains Exam Pattern में बदलाव, अब सभी सवालों को हल करना अनिवार्य

    JEE Mains Exam Pattern में बदलाव, अब सभी सवालों को हल करना अनिवार्य

    नई दिल्लीः नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) मेन्स 2025 के पैटर्न में बदलाव किया है। पेपर के सेक्शन बी में ऑप्शनल क्वेश्चन खत्म कर दिए हैं। अब सिर्फ पांच सवाल मिलेंगे, सभी को हल करना अनिवार्य होगा। पहले 10 सवाल मिलते थे, जिसमें से 5 क्वेश्चन हल करने होते थे।

    NTA ने कहा, कोविड-19 महामारी के दौरान स्टूडेंट्स पर दबाव कम करने के लिए एग्जाम में ऑप्शनल क्वेश्चन की शुरुआत की गई थी। यह 2021 में शुरू किया गया था और 2024 तक चला। अब अगले साल से इसके पैटर्न में बदलाव कर रहे हैं। NTA ने 17 अक्टूबर को एक ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया। NTA ने कहा कि JEE मेन्स 2025 के पहले फेज के लिए एप्लिकेशन प्रोसेस जल्द शुरू होगा। इसकी डिटेल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू होने के बाद एग्जाम पैटर्न के बारे में अधिक जानकारी दी जाएगी।

    इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन के लिए नेशनल लेवल पर एंट्रेंस एग्जाम JEE मेन्स में तीन पेपर होते हैं। इसमें फिजिक्स कैमिस्ट्री और मैथ्स होता है। तीन घंटे की परीक्षा में कुल 90 क्वेश्चन होते हैं। सभी के 30-30 सवाल होते हैं।

  • Jalandhar News: Festival Season को लेकर GST विभाग की व्यापारियों पर पैनी नज़र

    Jalandhar News: Festival Season को लेकर GST विभाग की व्यापारियों पर पैनी नज़र

    जालंधरः अक्तूबर के महीने में कई त्योहार आ रहै हैं, जिसके चलते लोग बाज़ारों में खरीदारी करने वालों की भीड़ देखी जा सकती है। इस त्योहारों के सीजन के चलते जीएसटी विभाग भी एक्शन में दिखाई दे रहा है। जीएसटी विभाग ने सैलून व कपड़ा व्यापारियों सहित अन्यों पर सर्च अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत टीमों का गठन करते हुए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। करवा चौथ सहित अन्य फेस्टिवल सीजन को लेकर शहर के बड़े सैलून लाखों का बिजनेस करते हैं लेकिन जीएसटी के नाम पर सरकार को टैक्स नहीं देते हैं। जिसकी जांच के लिए जीएसटी विभाग की टीमों ने अभियान चलाया है।

    जीएसटी अधिकारियों की टीम सलून से लेकर कपड़ा और बाकी कंज्यूमर गुड्स मार्केट में चेकिंग कर रहीं हैं। इस दौरान जो व्यापारी ग्राहकों को बिना बिना बिल सामाम दे रहा है, उनसे बिल कटवाए जा रहे हैं, ताकि बनता टैक्स जमा हो सके। वहीं, ग्राहकों को भी बिल लेने के लिए कहा जा रहा है।

  • Punjab News: बाप-बेटे ने किया भाई का कत्ल, एक घायल

    Punjab News: बाप-बेटे ने किया भाई का कत्ल, एक घायल

    होशियारपुरः जिले के अहिराना गांव में व्यक्ति की मौत होने की घटना सामने आई है। जहां पुरानी रंजिश के चलते बाप-बेटे ने रिश्तेदार में लगते भाई का चाकू मारकर कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान हरभजन सिंह उर्फ बग्गा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बाप-बेटे ने पुरानी रंजिश के चलते चाकू पर कर भाई पर घायल कर दिया गया था। घायल हरभजन सिंह को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

    बताया जा रहा है कि इस घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। घायल व्यक्ति की पहचान बिल्ला के रूप में हुई है, जिसका होशियारपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: डाकघर में से 29 बैटरियां चोरी, केस दर्ज

    Jalandhar News: डाकघर में से 29 बैटरियां चोरी, केस दर्ज

    जालंधर: महानगर में चोरी की वारदातों लगातार बढती जा रही है। जालंधर के मेन डाकघर में घुस कर यू.पी.एस. की 29 बैटरियां चोरी करने का मामला सामने आया है, जिसमें ई.पी.पी.बी. बैंक के कर्मचारी व उसके अज्ञात साथी पर थाना नई बारादरी की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

    पुलिस को दी शिकायत में डाकघर के स्टॉक क्लर्क ने बताया कि कुछ दिन पहले जब वह अपने दफ्तर में आया तो देखा कि सब अकाऊंट ऑफिस में रखी 38 यू.पी.एस. की बैटरियों में से 29 बैटरियां गायब थीं। जब डाकघर के सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज चैक की गई चो देखा गया कि साथ ही स्थित इंडिया पोस्ट पेयमेंट बैंक (ई.पी.पी.बी.) का कर्मचारी राकेश पुत्र सतीश निवासी ज्वाला नगर अपने अज्ञात साथी के साथ मिलकर बैटरियां चुरा रहा है। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने सी.सी.टी.वी. फुटेज और अतुल कुमार के बयानों पर राकेश कुमार व उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है जिसकी तलाश में रेड की जा रही है।

  • Punjab News: संस्कार पर जा रहे परिवार के साथ हुआ हादसा, महिला सहित 2 की मौत

    Punjab News: संस्कार पर जा रहे परिवार के साथ हुआ हादसा, महिला सहित 2 की मौत

    बरनालाः तपा-ताजो कैंचियां के बाहर बस स्टैंड पर बने ओवरब्रिज पर सड़क हादसे की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार डिवाइडर से कार टकराने से एक महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि इस घटना में 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    मृतकों की पहचान कुलविंदर कुमार और गुरदेव कौर के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल तपा में उपचाराधीन सलविंदर कुमार निवासी गंगानगर ने बताया कि वह अपने भाई कुलविंदर कुमार, भाभी गीता रानी और मां गुरदेव कौर के साथ अंतिम संस्कार के लिए ब्रेजा कार में सवार होकर गंगानगर से चंडीगढ़ जा रहे थे।

    इस दौरान जब वे बरनाला बठिंडा मुख्य मार्ग पर तपा ताजो कैंचियों पर बने ओवरब्रिज पर पहुंचे तो अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में कार चालक कुलविंदर कुमार और गुरदेव कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायलों को मिनी सहारा वेलफेयर क्लब और 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल तपा में भर्ती कराया गया।

  • Punjab News: झगड़े के बाद चली गोली में एक व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: झगड़े के बाद चली गोली में एक व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    बठिंडाः गांव जीवन सिंह वाला में झगड़े के बाद गोली चलने का मामला सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत होने की खबर सामने आई है। जानकारी अनुसार जख्मी व्यक्ति सुखजीवन सिंह वासी गांव कलालवाला जिला बठिंडा और उसकी बहन मनजीत कौर को इलाज के लिए सिविल अस्पताल तलवंडी साबो में दाखिल है। गोली लगने से सुखदीप कौर पत्नी जगतार सिंह वासी जीवन सिंह वाला की मौत हो गई है। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। दूसरी तरफ SHO सरबजीत कौर सिविल अस्पताल में तलवंडी साबो ने मौके पर पहुंचकर सुखजीवन सिंह के बयान दर्ज करके केस दर्ज किया है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते इनोवा कार समेत कुछ व्यक्तियों को काबू किया है। आज आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा। वहीं पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की 12 बोर की राइफल भी बरामद करेगी।

    चली गोली में एक व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

  • Jalandhar : 24 अक्तूबर तक Shatabdi और Shan-e-Punjab सहित कई ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित

    Jalandhar : 24 अक्तूबर तक Shatabdi और Shan-e-Punjab सहित कई ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित

    जालंधर,ENS : कैंट स्टेशन पर चल रहे डिवैल्पमैंट कार्यों के चलते 24 अक्तूबर तक 61 ट्रेनें का परिचालन प्रभावित रहेगा, जिसके चलते रेलवे द्वारा नया शैड्यूल जारी किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक शताब्दी, शान-ए-पंजाब सहित लोकल ट्रेनें जालंधर से संचालित नहीं होगी और कई लोकल ट्रेनों को रद्द भी किया गया है। कई ट्रेनों को लुधियना व अंबाला से परिचालित किया जाएगा जिसके चलते शताब्दी जैसी ट्रेनें जालंधर नहीं आएगी। इससे पहले भी रेलवे द्वारा डिवैल्पमैंट कार्य के चलते 9 अक्तूबर तक 62 ट्रेनों का शैड्यूल जारी करते हुए विभिन्न ट्रेनों को रद्द किया था, जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी। इस बार भी 1 सप्ताह तक परिचालन प्रभावित रहने वाला है, विभागीय सूची के मुताबिक आने वाली वीरवार के बाद ट्रेनों का परिचालन सामान्य होगा।

    इसके मुताबिक 16 ट्रेनें रद्द रहेगी, 10 ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट व शार्ट आर्गेनाइज्ड किया जाएगा जबकि 12 ट्रेनों का डायवर्ट रूटों के जरिए चलाया जाएगा।  23 ट्रेनें रिशड्यूल- रैगुलेशन में रहेगी। उक्त ट्रेनों के परिचालन प्रभावित होने के कारण कैंट स्टेशन से चलने वाली ट्रेनें जालंधर स्टेशन से परिचालित की जाएगी। शार्ट टर्मिनेट रहने वाली ट्रेनों में शताब्दी,  शान-ए- पंजाब लुधियाना से वापस भेज दी जाएगी। इसी तरह से अमृतसर जाने वाली ट्रेन को 20 अक्तूबर को चंडीगढ़ से शार्ट टर्मिनेट किया जाएगा। कानपूर से अमृतसर, दरभंगा से जालंधर अंबाला कैंट से संचालित होगी। इसके चलते जालंधर व अमृतसर के यात्रियों को लुधियाना, अंबाला से ट्रेन पकड़ने पड़ेगी। वापसी में भी लुधियाना से ट्रेन बदल कर वापिस जाना होगा। यह ट्रेनें होंगी प्रभावित इसके चलते लोकल ट्रेनों में अमृतसर से नंगल, अंबाला कैंट से लुधियाना, लुधियाना से छरहाटा , जालंधर से नकोदर, लोहियां से लुधियाना, लोहियां से फिल्लौर, फिरोजपुर से जालंधर सिटी शामिल है। इनका परिचालन 24 अक्तूबर तक बंद रहेगा। ट्रेनों के शैड्यूल के अलावा आज विभिन्न ट्रेनों ने घंटों की देरी के साथ प्रस्थान किया, जोकि यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बना। यात्रियों को परेशान होते देखा गया। वहीं कैंट में डिवैल्पर्मेंट कार्य पुनः शुरू होने के चलते यात्रियों को संबंधित ट्रेनों के बारे जानकारी लेकर ही निकलना चाहिए।