Blog

  • Punjab: करोड़ो की हैरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: करोड़ो की हैरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः थाना रमदास की पुलिस ने 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 1 किलो हेरोइन पकड़ी है। आरोपियों को अजनाला कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने 3 दिन का रिमांड दिया है, आरोपी ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाते थे।

    इस संबंधी जानकारी देते थाना रमदास के प्रभारी अवतार सिंह संधू ने बताया कि पुलिस ने विशेष नाकाबंदी कर दो युवकों को 1 किलो हेरोइन के सहित गिरफ्तार किया है। अतीत में ओर भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। आरोपियों के पास से 2 मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं, जिनसे बड़े खुलासे की संभावना है कि ये हेरोइन आगे कहां डिलीवरी करनी थी। ये हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाई गई थी।

  • CM की बड़ी घोषणा: गरीबों को मिलेगा घर बनाने के लिए मुफ्त रेत

    CM की बड़ी घोषणा: गरीबों को मिलेगा घर बनाने के लिए मुफ्त रेत

    झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आर्थिक रूप से वंचित लोगों को घर बनाने में मदद के लिए मुफ्त रेत मुहैया कराने की एक नई योजना का ऐलान किया है। इस पहल की घोषणा झारखंड विधानसभा के सत्र के दौरान की गई। सरकार का मानना है कि इस निर्णय से राज्य में रेत की कीमतें कम होंगी और इसकी आपूर्ति को स्थिर किया जा सकेगा।

    मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि सरकार को इस बात की जानकारी है कि राज्य में रेत की कमी और उसकी बढ़ती कीमतें गरीबों के लिए बड़ी समस्या बन गई हैं। विशेष रूप से, ‘अबुआ आवास योजना’ के तहत गरीबों को घर मुहैया कराने की प्रक्रिया में रेत की कमी देखी जा रही है।

    उन्होंने यह भी कहा कि रेत की ऊंची कीमतें और आपूर्ति में कमी एक गंभीर चिंता का विषय हैं, और सरकार इस मुद्दे को हल करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री का यह ऐलान ऐसे समय में आया है जब राज्य की विपक्षी पार्टी बीजेपी ने हेमंत सोरेन सरकार पर अवैध रेत खनन और रेत की कमी को सही तरीके से प्रबंधित न करने का आरोप लगाया है।

    बीजेपी का कहना है कि अवैध खनन के कारण रेत की कीमतें बढ़ गई हैं और इसे प्रति किलो के हिसाब से बाल्टियों में बेचा जा रहा है। बीजेपी नेताओं का दावा है कि राज्य के लोगों को घर बनाने के लिए रेत नहीं मिल रही है, जबकि ट्रकों में भरकर रेत पड़ोसी राज्यों में अवैध रूप से भेजी जा रही है।

    विपक्षी नेताओं ने राज्य में रेत की आपूर्ति को बेहतर बनाने और अवैध खनन को रोकने के लिए सरकार से सख्त कदम उठाने की अपील की है। उन्होंने सुझाव दिया है कि सरकार को अवैध रेत व्यापार को रोकने के लिए रेत के ट्रांसपोर्टेशन में लगे वाहनों को जब्त करने जैसे उपाय करने चाहिए।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की इस पहल से राज्य के गरीब परिवारों को घर बनाने में बड़ी राहत मिलेगी और रेत की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही, यह कदम अवैध रेत खनन को रोकने और राज्य में रेत की आपूर्ति को नियमित करने में भी सहायक साबित होगा।

  • Punjab: चोरों ने चौड़ा बाजार की दुकानों को बनाया निशाना, देखें CCTV

    Punjab: चोरों ने चौड़ा बाजार की दुकानों को बनाया निशाना, देखें CCTV

    लुधियानाः जिले के मशहूर चौड़ा बाजार में बीती रात को चोरों ने 2 दुकानों को निशाना बनाया। लुटेरों ने एक दुकान से 36 हजार और दूसरी दुकान से 1200 रुपए चोरी किए है। लुटेरे बिल्डिंग की तीसरी मंजिल की मोंटी से दाखिल हुए, और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई।

    जानकारी देते हुए दुकान मालिक दिनेश कुमार ने बताया कि थाना कोतलावी से चंद कदमों की दूरी पर हल्ला बोल सेल नाम से दुकान है। देर रात दुकान में 2 चोर दाखिल हुए, और 1200 रुपए चोरी किए है। उनके पड़ोसी की दशमेश क्लाथ हाउस के नाम से दुकान है। वहां से करीब 36 हजार रुपए चोरी किए।

    आज सुबह जब दुकान खोली तो सभी हैरत में पड़ गए। दुकान के गल्लों में से रुपए चोरी हो चुके थे। सीसीटीवी चैक करने पर बदमाशों द्वारा की गई चोरी का पता चला।

    मामले की जानकारी और सीसीटीवी थाना कोतवाली पुलिस को सोंप दी गई है।

  • परिवार के तीन सदस्यों की नदी में डूबने से मौत, जाने मामला

    परिवार के तीन सदस्यों की नदी में डूबने से मौत, जाने मामला

    मध्य प्रदेश: खरगोन जिले के महेश्वर में एक दर्दनाक घटना घटित हुई, जहां नर्मदा नदी में नहाने के दौरान एक परिवार के तीन सदस्य डूब गए और उनकी मौत हो गई। इस दुर्घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है।

    यह घटना खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 65 किमी दूर महेश्वर के पेशवा घाट पर घटी। इंदौर से आए राजपूत परिवार के सदस्य नर्मदा नदी में स्नान कर रहे थे। इस दौरान 18 वर्षीय विक्रम डूबने लगा। अपने बेटे को डूबता देख, 44 वर्षीय मां उर्मिला और 25 वर्षीय शादीशुदा बहन मोहिनी, उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़ीं।

    हालांकि, उफनती नदी की तेज धाराओं ने उन्हें भी अपनी चपेट में ले लिया, और वे तीनों डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया और तीनों के शवों को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    एसडीएम अनिल जैन ने बताया कि इंदौर के अरविन्दो हॉस्पिटल के पास रहने वाला यह राजपूत परिवार महेश्वर भ्रमण के लिए आया था। वे पेशवा घाट पर नहाने के लिए पहुंचे, जो कि नहाने के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र है। इसी दौरान यह दर्दनाक घटना घटित हो गई।

    इस हादसे ने परिवार के तीन महत्वपूर्ण सदस्यों को खो दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक और दुख का माहौल है। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि प्राकृतिक जलस्रोतों में सुरक्षा और सतर्कता का विशेष ध्यान रखना कितना आवश्यक है।

  • पति कांवड़ लेने गया, पत्नी boyfriend संग फरार, जाने मामला

    पति कांवड़ लेने गया, पत्नी boyfriend संग फरार, जाने मामला

    राजस्थान: अलवर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला अपने प्रेमी (boyfriend) के साथ उस समय फरार हो गई जब उसका पति कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गया हुआ था। इस घटना से परिवार और गांव में हलचल मच गई है।

    अलवर के रैणी कस्बे के एक गांव के युवक अपने दोस्तों के साथ कांवड़ लेने उत्तराखंड के हरिद्वार गया था। घर में उसके विकलांग पिता, पत्नी और बेटा थे। युवक ने अपनी पत्नी को अपने पिता का ध्यान रखने के लिए कहकर गया था, लेकिन उसके जाने के बाद पत्नी घर से फरार हो गई।

    युवक के पिता ने बेटे को फोन पर इसकी सूचना दी। युवक दिल्ली के रास्ते अलवर लौट रहा था, तभी उसने अपनी कांवड़ दोस्तों को सौंपकर तुरंत अलवर पहुंचा। वहां उसे पता चला कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई है और घर में रखे डेढ़ लाख रुपए और सोने-चांदी के जेवरात भी अपने साथ ले गई है।

    युवक ने तुरंत पुलिस को इस मामले की सूचना दी। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक ने बताया कि कांवड़ कार्यक्रम के लिए गांव में डेढ़ लाख रुपये इकट्ठे किए गए थे, जिसे उसने अपनी पत्नी को सुरक्षित रखने के लिए दिया था। जब कांवड़ लेकर सभी लोग वापस आते तो गांव में एक कार्यक्रम आयोजित होना था, जिसके लिए ये पैसे जुटाए गए थे।

    इस घटना की जानकारी पूरे क्षेत्र में तेजी से फैल गई और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। लोग इस मामले पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और महिला और उसके पति की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

    रैणी के डिप्टी एसपी मनीष मीणा मामले की जांच कर रहे हैं। डीएसपी ने बताया कि महिला बालिग है और अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई है। अलवर पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि महिला की लोकेशन ट्रेस की जा रही है और लोगों से पूछताछ के आधार पर महिला की तलाश की जा रही है।

  • Telegram के CEO है 100 बच्चों के पिता! जानें फ्लिमी तरीका…

    Telegram के CEO है 100 बच्चों के पिता! जानें फ्लिमी तरीका…

    नई दिल्लीः टेलीग्राम के CEO पावेल डुरोव ने हाल ही में एक पोस्ट करके जानकारी दी है, जिसमें वो दावा करते हैं कि वह 100 से अधिक बच्चों के बायोलॉजिकल पिता है। यह बच्चे 12 देशों में रहते हैं। 39 साल के आंत्रप्योर अपने पोस्ट में लिखते हैं कि मुझे अभी पता चला है कि मेरे 100 से ज्यादा बायोलॉजिकल बच्चे हैं।

    स्पर्म डोनर बनने की कहानी की शुरुआत आज से 15 साल पहले हुई थी। जब एक मैरिड फ्रेंड फर्टिलिटी इश्यू के कारण कंसीव नहीं कर पा रहा था। उसने इनसे स्पर्म डोनेट करने के लिए कहा था। जिस पर वह राजी हो गए थे। लेकिन जब वह क्लिनिक गए तो वहां उनके स्पर्म को हाई क्वालिटी बताया उनसे सिविल ड्यूटी के रूप में लगातार डोनेशन करने के लिए रिक्वेस्ट किया।

    लोमा लिंडा यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर फर्टिलिटी एंड आईवीएफ के अनुसार, स्पर्म डोनर वह पुरुष होता है जो अपने स्पर्म का दान करता है ताकि एक बांझ व्यक्ति या जोड़ा कंसीव कर सके और बच्चे का सुख प्राप्त कर सके। अमेरिका में 1884 से स्पर्म डोनेशन की मदद से बच्चे पैदा हो रहे हैं।

    बेबी कंसीव करने के लिए एक कपल को स्पर्म डोनर की जरूरत उसे होती है, जब पुरुष के स्पर्म की क्वालिटी लो होती है। या पर्याप्त स्पर्म प्रोडक्शन करने में सक्षम नहीं होता है।

    कौन कर सकता है स्पर्म डोनेट?

    स्पर्म डोनेट करने के लिए कुछ शारीरिक और मानसिक मानकों को पूरा करना आवश्यक होता है।

    हेल्थ-डोनर को शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए, कोई गंभीर बीमारी या संक्रमण नहीं होना चाहिए।

    उम्र- अधिकांश स्पर्म बैंक 18 से 40 वर्ष की आयु के पुरुषों से ही स्पर्म डोनेशन एक्सेप्ट करते हैं।

    स्पर्म क्वालिटी- शुक्राणु की संख्या, गतिशीलता और आकार सामान्य होना चाहिए।

    मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य- दानदाता को मानसिक रूप से स्थिर और परिपक्व होना चाहिए। इसे सुनिश्चित करने के लिए स्पर्म डोनर कुछ टेस्ट से गुजरना पड़ता है।

    जेनेटिक बीमारियां- डोनर के परिवार में कोई गंभीर जेनेटिक बीमारी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए डोनर के कुछ टेस्ट और फैमिली की मेडिकल हिस्ट्री देखी जाती है।

    डोनेशन प्रोसेस

    रजिस्ट्रेशन- डोनर को एक मान्यता प्राप्त स्पर्म बैंक में पंजीकरण करना होता है।

    स्क्रीनिंग- पंजीकरण के बाद, डोनर का मेडिकल और मनोवैज्ञानिक टेस्ट किया जाता है। इसमें फिजिकल टेस्ट, ब्लड टेस्ट, इंफेक्शन टेस्ट, जेनेटिक टेस्ट शामिल है।

    स्पर्म टेस्ट- यदि टेस्ट में डोनर के टेस्ट नॉर्मल आते हैं, तो उससे स्पर्म का नमूना लिया जाता है। नमूने को लैब में जांचा जाता है ताकि स्पर्म की क्वालिटी का मूल्यांकन किया जा सके।

    डोनर प्रोफाइल- डोनर की शारीरिक विशेषताओं, शिक्षा, व्यवसाय आदि की जानकारी एक गोपनीय प्रोफाइल में दर्ज की जाती है।

    स्पर्म स्टोरेज- इन सारे टेस्ट से गुजरने के बाद बेस्ट स्पर्म को सिलेक्ट करके क्रायोप्रिजर्वेशन (फ्रीजिंग) कर दिया जाता है।

    डोनर बनने के फायदे

    स्पर्म डोनेशन से एक पुरुष कई इनफर्टाइल कपल को माता-पिता बनने का सुख दे सकते हैं। इसके अलावा स्पर्म डोनेशन से आप पैसे भी कमा सकते हैं। कुछ स्पर्म बैंक डोनर को स्पर्म देने के लिए पेमेंट करती है।

    -डोनर को बच्चे से मिलने या उसके बारे में जानकारी प्राप्त करने का कोई अधिकार नहीं होता है।

    -स्पर्म डोनेट करने से हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती हैं। यह भी गलत है। उचित स्क्रीनिंग और परीक्षण के बाद, डोनर के स्वास्थ्य पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है।

  • Height नहीं बढ़ रही है तो अपनाएं ये उपाय: देखें कैसे तेजी से बढ़ती है आपकी लंबाई!

    Height नहीं बढ़ रही है तो अपनाएं ये उपाय: देखें कैसे तेजी से बढ़ती है आपकी लंबाई!

    Health Tips: अगर हर दिन की अच्छी डाइट (Diet) के बावजूद भी आपके बच्चे की हाइट (Height) नहीं बढ़ रही है तो चिंता स्वाभाविक है। 15 साल के बाद के बच्चों में अक्सर यह समस्या देखी जाती है। बच्चे की लंबाई बढ़ाने के लिए पैरेंट्स कई तरह के उपाय अपनाते हैं। कई तो दवाइयों और आयुर्वेदिक (Ayurvedic) उपाय भी ढूंढने लगते हैं, लेकिन कई बार ऐसी स्थिति में दवाइयां सेहत के लिए ठीक नहीं मानी जातीं। अगर आपके सामने भी इसी तरह की समस्या है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आज आपको ऐसे 5 योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप अपने बच्चों की हाइट बढ़ा सकते हैं। इन योगासनों को शुरू करने के कुछ ही दिनों बाद बच्चों की लंबाई में अच्छी-खासी वृद्धि देखी जा सकती है।

    1. सूर्य नमस्कार
    अगर बच्चे की हाइट रूक गई है तो आप सूर्य नमस्कार की मदद ले सकते हैं। यह एक ऐसा योगासन है जिससे लंबाई तेजी से बढ़ती है। एक्सपर्ट भी नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करने की सलाह देते हैं। सूर्य नमस्कार करने से महत्वपूर्ण हार्मोन में वृद्धि होती है, जो हाइट बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं।

    Yoga For Mental Health: Here's How Practising Surya Namaskar Daily Can Benefit You | OnlyMyHealth

    2. ताड़ासन
    यह आसन काफी आसान होता है और बच्चों की हाइट बढ़ाने में काफी सहायक माना जाता है। अगर हर दिन ताड़ासन का अभ्यास किया जाए तो पीठ और घुटनों के दर्द से राहत मिलती है। मांसपेशियों में खिंचाव आता है और कद तेजी से बढ़ता है। इसे करने के लिए एक मैट लें और उस पर सीधे खड़े हो जाएं। फिर हाथ से पैर तक की मसल्स को स्ट्रेच करें। इसका काफी फायदा देखने को मिलेगा।

    TADASANA: हाइट बढ़ाने समेत ताड़ासन के अनेक फायदे, करने की सही विधि और सावधानियां | How to Do Tadasana (Mountain Pose): Steps and Benefits

    3. वृक्षासन
    अगर कोई भी नियमित रूप से वृक्षासन का अभ्यास करता है तो हाइट बढ़ाने वाले हार्मोन को ग्रोथ मिलती है। एक्सपर्ट की राय है कि वृक्षासन हमेशा 2 से 3 सेट में करना चाहिए। इसे करने के लिए सबसे पहले सिर को सामने रखकर एक पैर पर खड़े हो जाएं और दूसरे पैर को पहले पैर की थाइज़ के ऊपर रख लीजिए। इसके बाद दोनों हाथों को सिर के ऊपर नमस्कार मुद्रा में रखें। इससे बच्चों की लंबाई जल्दी बढ़ती है।

    Yoga Poses for Legs| वृक्षासन योग के लाभ| Legs Tango ke Liye Yogasan | vrikshasana tree pose benefits | HerZindagi

    4. भुजंगासन
    एक वक्त के बाद किसी के शरीर का लचीलापन कम हो जाता है या पूरी तरह खत्म हो जाता है। भुजंगासन का अभ्यास मांसपेशियों को मजबूत करता है और शरीर को फ्लेक्सिबल बनाता है। हर दिन इस आसन को करने से लंबाई में गजब की ग्रोथ देखने को मिलती है। भुजंगासन करने के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं। फिर दोनों हाथों को कंधे के बराबर लेकर आएं। अब दोनों हथेलियों को फर्श की तरफ ले जाएं। शरीर का वजन अपनी हथेलियों पर डालें और सांस अंदर की तरफ खींचें, अपने सिर को उठाकर पीठ की तरफ मोड़ें या ले जाएं।

    Bhujangasana Benefits In Hindi, Cobra Pose Benefits For Spine And Back Pain - Amar Ujala Hindi News Live - आज का योगासन:भुजंगासन योग के नियमित अभ्यास से दूर हो जाएंगी ये दिक्कतें,

    5. त्रिकोणासन
    अगर बच्चे की हाइट रुक गई है और कोई भी उपाय काम नहीं आ रहा है तो त्रिकोणासन कारगर साबित हो सकता है। इससे कद में तेजी से वृद्धि देखी जा सकती है। शरीर के संतुलन को नियंत्रित रखने में भी यह आसन मददगार होता है। इसे करने के लिए योगा मैट पर अपने पैरों को चौड़ा करके सीधे खड़े हो जाएं। फिर दाहिने पैर को दाईं ओर और बाएं पैर को आगे की ओर ले जाते हुए दाहिनी तरफ मुड़ें। इस आसन का नियमित अभ्यास आपको शारीरिक और मानसिक रूप से भी फिट रखता है।

    तनाव (स्ट्रेस) दूर करने के लिए रोज करें त्रिकोणासन, जानें इसके फायदे और करने का तरीका | trikonasana for stress benefits tips to perform in hindi | OnlyMyHealth

    इन पांच योगासनों को अपने बच्चे की दिनचर्या में शामिल करके आप उनकी लंबाई में तेजी से वृद्धि देख सकते हैं। नियमित अभ्यास और सही तरीके से किए गए योगासन आपके बच्चे की हाइट बढ़ाने में मददगार साबित होंगे।

  • अपने पार्टनर को कराना है Special फील, तो जरूर अपनाएं ये 3 तरीके, रिश्ते को बनाएगी मजबूत

    अपने पार्टनर को कराना है Special फील, तो जरूर अपनाएं ये 3 तरीके, रिश्ते को बनाएगी मजबूत

    Relationship: रिश्ते में मिठास बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है कि आप अपने पार्टनर को नियमित रूप से खास (Special) महसूस कराएं। जब दोनों पार्टनर्स एक-दूसरे को प्यार और तवज्जोह देते हैं, तो रिश्ता मजबूत होता है और खुशियों की चमक बनी रहती है। यहां तीन तरीके दिए गए हैं जिनसे आप अपने पार्टनर को विशेष महसूस करवा सकते हैं और अपने रिश्ते में रोमांस बनाए रख सकते हैं:

    1. लव लैंग्वेज को समझें
    हर व्यक्ति का प्यार व्यक्त करने का तरीका अलग होता है, जिसे लव लैंग्वेज कहा जाता है। अपने पार्टनर की लव लैंग्वेज को जानना और उसी के अनुसार प्यार जताना बेहद महत्वपूर्ण है। चाहे वह फूल देना हो, गले लगाना हो, या हाथ पकड़ना हो, इस समझ से आप अपने पार्टनर को खास महसूस करवा सकते हैं और रिश्ते में गहराई ला सकते हैं।

    2. छोटी-छोटी खुशियों को साझा करें
    रोजमर्रा की छोटी-छोटी चीजें भी आपके रिश्ते को खुशनुमा बना सकती हैं। अपने पार्टनर के साथ चाय बनाना, फिल्म देखना या सैर पर जाना जैसी गतिविधियाँ एक-दूसरे के साथ बिताए समय को खास बना देती हैं और रिश्ते में मिठास बनाए रखती हैं।

    3. भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें
    कई बार कपल्स अपनी भावनाओं को सही तरीके से व्यक्त नहीं करते, जिससे रिश्ते में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। अपने पार्टनर के सामने अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त करना जरूरी है। इससे न केवल आपसी समझ और विश्वास बढ़ेगा, बल्कि यह आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनाएगा।

    इन सरल और प्रभावी तरीकों को अपनाकर आप अपने पार्टनर को खुशी और प्यार का अहसास करवा सकते हैं, जिससे आपका रिश्ता लंबे समय तक खुशहाल और संतुष्ट रहेगा।

  • Punjab: कोर्ट में पेशी दौरान लौट रहे 2 पक्षों में चली गोलियां, एक की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab: कोर्ट में पेशी दौरान लौट रहे 2 पक्षों में चली गोलियां, एक की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

    18 दिन पहले हुई थी मृतक की शादी, 5 बहनों का था इकलौता भाई

    फिरोजपुरः पंजाब में गोलियां चलने के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला फाजिल्का रोड पर गैंगवार होने का सामने आया है। कार सवार 3 लोगों पर पीछे से आ रही एक दूसरी गाड़ी में सवार कुछ हमलावारों ने गोलियां चला दी। मिली जानकारी के अनुसार तीनों कार सवार फिरोजपुर छावनी में अपने दोस्त की अदालत में पेशी के दौरान उससे मुलाकात करने के बाद वापस आ रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रही एक कार ने इन कार सवार तीन पर फायरिंग कर दी। गोलीबारी दौरान गोली लगने से कार ड्राइवर लवप्रीत सिंह उर्फ आकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में उसके साथ सवार 2 लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए नजदीक के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक आकाश की करीब 18 दिन पहले शादी हुई है और 5 वह बहनों का इकलौता भाई है। इस घटना की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि यह एक गैंगवार लग रही है। क्योंकि दोनों पार्टियों के खिलाफ पहले ही कई तरह के अपराधिक मामले दर्ज हैं और इन पार्टियों की आपस में पुरानी रंजिश थी। जिसके चलते एक गैंग ने दूसरे पक्ष के लोगों पर गोलियां बरसा दी। हादसे में एक की मौत हो गई और 2 लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दूसरी ओर मृतक आकाश के पिता ने बताया कि आकाश 5 बहनों का इकलौता भाई था और करीब 18 दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। उन्होंने कहा कि हमला करने वाले हमलावरों के खिलाफ पुलिस द्वारा आपराधिक मामला दर्ज करके उनको गिरफ्तार किया जाए और हमें इंसाफ दिलाया जाए। घायल मोहिंदर ने बताया कि हमलावरों के साथ हमारी पुरानी रंजिश चल रही है। आज हम फिरोजपुर छावनी से अपने एक साथी की पेशी पर उसके साथ मुलाकात करके आ रहे थे। इस दौरान हमलावरों ने हमारे पीछे गाड़ी लगा दी और हमारे ऊपर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में आकाश की मौत हो गई है और हम दोनों घायल हो गए है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सुखविंदर सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने फायरिंग की है उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
  • बांके बिहारी अस्पताल में ईडी की रेड

    बांके बिहारी अस्पताल में ईडी की रेड

    आयुष्मान योजना से जुड़े मामले में ईडी ने डाली रेड

    अस्पताल संचालक के घर पर भी ईडी कर रही है जांच 

    ऊना /सुशील पंडित : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आयुष्मान भारत-पीएमजेएवाईआईडी कार्डों के नकली निर्माण और कई अस्पतालों द्वारा योजना के उल्लंघन के मामले में दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के 19 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया है।

    इसी कड़ी में जिला ऊना बांके बिहारी अस्पताल में ईडी द्वारा रेड की गई। ईडी की टीम द्वारा आज सुबह ही अस्पताल पर रेड डाली गई और जांच पड़ताल की जा रही है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बांके बिहारी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ऊना में प्रवर्तन निदेशालय की रेड हुई है। इस अस्पताल के मालिक विजेन्द्र मिन्हास निवासी बसदेहड़ा के निवास स्थान पर भी टीम द्वारा आयुष्मान भारत कार्ड और हिम केयर कार्ड और ई एस आई से संबंधित पैसों की हेराफेरी के सम्बंध में रेड की गई है। इस अस्पताल की पहले भी विजिलेंस जांच थाना ऊना में चल रही है, जनवरी 2023 में एफआईआर दर्ज हुई थी।

    वहीं बांके बिहारी अस्पताल, फोर्टिस अस्पताल सहित कई अन्य अस्पतालों के नाम भी इस मामले में सामने आए हैं। ईडी के अधिकारी इन अस्पतालों के रिकॉर्ड्स की जांच कर रहे हैं। इस मामले में कई अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं। ईडी के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं।