Punjab: कोर्ट में पेशी दौरान लौट रहे 2 पक्षों में चली गोलियां, एक की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

18 दिन पहले हुई थी मृतक की शादी, 5 बहनों का था इकलौता भाई

फिरोजपुरः पंजाब में गोलियां चलने के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला फाजिल्का रोड पर गैंगवार होने का सामने आया है। कार सवार 3 लोगों पर पीछे से आ रही एक दूसरी गाड़ी में सवार कुछ हमलावारों ने गोलियां चला दी। मिली जानकारी के अनुसार तीनों कार सवार फिरोजपुर छावनी में अपने दोस्त की अदालत में पेशी के दौरान उससे मुलाकात करने के बाद वापस आ रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रही एक कार ने इन कार सवार तीन पर फायरिंग कर दी। गोलीबारी दौरान गोली लगने से कार ड्राइवर लवप्रीत सिंह उर्फ आकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में उसके साथ सवार 2 लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए नजदीक के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक आकाश की करीब 18 दिन पहले शादी हुई है और 5 वह बहनों का इकलौता भाई है। इस घटना की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि यह एक गैंगवार लग रही है। क्योंकि दोनों पार्टियों के खिलाफ पहले ही कई तरह के अपराधिक मामले दर्ज हैं और इन पार्टियों की आपस में पुरानी रंजिश थी। जिसके चलते एक गैंग ने दूसरे पक्ष के लोगों पर गोलियां बरसा दी। हादसे में एक की मौत हो गई और 2 लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दूसरी ओर मृतक आकाश के पिता ने बताया कि आकाश 5 बहनों का इकलौता भाई था और करीब 18 दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। उन्होंने कहा कि हमला करने वाले हमलावरों के खिलाफ पुलिस द्वारा आपराधिक मामला दर्ज करके उनको गिरफ्तार किया जाए और हमें इंसाफ दिलाया जाए। घायल मोहिंदर ने बताया कि हमलावरों के साथ हमारी पुरानी रंजिश चल रही है। आज हम फिरोजपुर छावनी से अपने एक साथी की पेशी पर उसके साथ मुलाकात करके आ रहे थे। इस दौरान हमलावरों ने हमारे पीछे गाड़ी लगा दी और हमारे ऊपर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में आकाश की मौत हो गई है और हम दोनों घायल हो गए है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सुखविंदर सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने फायरिंग की है उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *