Blog

  • जालंधर : DSP दलबीर सिंह मर्डर केस में cctv आई सामने

    जालंधर (ENS): डीएसपी दलबीर सिंह के मर्डर केस में एक cctv सामने आई है। यह वीडियो मर्डर होने से पहले जालंधर बस स्टैंड की बताई जा रही है। वीडियो में डीएसपी लोई लेकर आते हुए दिखाई दे रहे है। इसके बाद वह ई-रिक्शा  में बैठ जाते है।

    कुछ देर तक ई-रिक्शा  चालक खड़ा रहता है। फिर आटो रिक्शा चल पड़ती है। उस समय ई-रिक्शा  में आगे चालक सहित 1 व्यक्ति भी बैठा है। पुलिस इस मामले में कई  ई-रिक्शा  चालकों से पूछताछ कर रही है। लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी गिरफतारी की पुष्टि नहीं कर रही है। 

  • जालंधरः लापता 5 वर्षीय बच्ची को कुछ घंटे में पुलिस ने किया बरामद

    जालंधर (ENS):  कैंट के तोपखाना बाजार से दोपहर करीब 2 बजे 5 साल की बच्ची के गायब होने का मामला सामने आया था। जिसको लेकर परिवार में हड़कंप मच गया। बच्ची के मामा सूरज ने बताया की गली में रस्म किरया का कार्यक्रम चल रहा था। अचानक बच्ची लापता हो गई। जिसके बाद परिवार की ओर जालंधर कैंट थाने में सूचना दी गई। 

    वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी चेक किए, तो सीसीटीवी में लड़का बच्ची को हाथ पकड़कर साथ ले जाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद उक्त लड़के के बारे में जांच करने पर पता चला कि  टेंट वाले के साथ आया लड़का उनकी भांजी को अपने साथ ले गया है।  आरोपी लड़का करतारपुर का रहने वाला है। जिसके बाद पुलिस ने लड़की को शाम को करतारपुर से बरामद कर लिया।

  • जेबीटी अध्यापकों के भूतपूर्व सैनिकों की श्रेणी में बैच बाइज़ भरे जाएंगे 12 पद

    जेबीटी अध्यापकों के भूतपूर्व सैनिकों की श्रेणी में बैच बाइज़ भरे जाएंगे 12 पद

    ऊना/ सुशील पंडित : उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा द्वारा भूतपूर्व सैनिकों के वार्ड में जेबीटी टेट पास के 12 पद बैच बाइज़ भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि अनारक्षित वर्ग में 4 पद 31.12.2018 बैच, एससी बीपीएल वर्ग में 1 पद, एससी वर्ग में स्वतंत्रता सेनानी श्रेणी में 1 पद, एससी वर्ग की एक्स सर्विसमेन वार्ड में 3 पद, एसटी बीपीएल श्रेणी में 1 पद व एसटी की वार्ड ऑफ एक्स सर्विसमेन श्रेणी में 1 पद अब तक के बैच से तथा ओबीसी की वार्ड ऑफ एक्स सर्विसमेन श्रेणी में 1 पद 31.12.2020 बैच से भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि उपरोक्त बैच से संबंधित पात्र अभ्यर्थी ने यदि अपना नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं करवाया है वे 6 जनवरी से पहले अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय में दर्ज करवाना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
  • पंजाब : दिनदहाड़े चली गोलियां, पंप मालिक घायल, कैश लेकर लुटेरे फरार

    तरनतारन: जंडियाला गुरु रोड पर स्थित गांव कद गिल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज शाम एक करीब आधा दर्जन हथियारबंद लुटेरे गोलियां चलाते हुए पेट्रोल पंप से कैश लूट कर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के दौरान पेट्रोल पंप के मालिक शामे शाह को गोली लगी है। 


    खून से लथपथ पेट्रोल पंप के मालिक को  निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरी घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.पी मनिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इलाके को सील करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • सेक्टर व पुलिस मैजिस्ट्रेट अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित : आगामी लोक सभा चुनावा- 2024 में मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से आयोजित करवाने हेतू भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों अनुसार बुधवार को डीआरडीए हॉल में सेक्टर मैजिस्ट्रेट और पुलिस मैजिस्ट्रेट अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला की अध्यक्षता एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने की। एडीसी ने कहा कि मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र और निष्पक्ष करवाने में सेक्टर मैजिस्ट्रेट व पुलिस मैजिस्ट्रेट की अहम भूमिका होती है। सभी अधिकारी अपनी इस डयूटी को पूर्ण गंभीरता से समझें। उन्होंने सभी अधिकारियों को मतदान केंद्रों का फिजिकल सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी समस्त मतदान केंद्रों का दौरा करके उनके संबंध में निर्धारित प्रपत्र पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों में सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता का भी निरीक्षण सुनिश्चित करें ताकि निर्धारित समयावधि में कमियों को पूर्ण किया जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि संवेदनशील मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण कर उनकी जानकारी सांझा करें ताकि उनके लिए भी सभी आवश्यक प्रबंध किए जा सके। इसके अतिरिक्त बूथ लेवल अधिकारियों के साथ भी आवश्यक समन्वय कायम रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियों से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं को लेकर अधिकारियों का महत्वूपर्ण रोल होता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर बूथ के दो-तीन व्यक्तियों के मोबाइल नम्बर रखें ताकि किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए उनसे सम्पर्क किया जा सके। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के जिए प्रशिक्षण कार्यशाला काफी महत्वपूर्ण होगी। कार्यशाला में अधिकारियों की चुनाव से संबंधित सभी शंकाओं को दूर किया जाता है। कार्यशाला में तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर ने अधिकारियों को चुनाव की प्रक्रिया तथा उनकी डयूटी व कर्त्तव्यों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी और चुनाव आयोग द्वारा तैयार की गई विशेष हैंड बुक भी वितरित की।
  • स्कूली बच्चों को राहत प्रदान करने के लिए समय सारणी में बदलाव करे प्रशासन : सत्ती

    ऊना/सुशील पंडित : विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कड़ाके की सर्दी के बीच स्कूली बच्चों को राहत प्रदान करने के लिए समय सारणी में बदलाव करने की मांग उठाई है। बुधवार को विधायक सतपाल सत्ती ने डीसी राघव शर्मा से भी इस बाबत बातचीत की। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय के ही कई ऐसे स्कूल हैं, जहां शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूर दराज क्षेत्रों से नन्हे मुन्ने बच्चे आते हैं। उन्होंने कहा कि घर से स्कूल की दूरी के चलते कई बच्चों को सुबह करीब 6 से 6:30 बजे के बीच स्कूल बसों में बिठा दिया जाता है। कड़ाके की इस सर्दी में यह बच्चे मौसम की बेरहमी सहने को मजबूर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिला के मैदानी इलाकों में घनी धुंध और कोहरा दिसंबर और जनवरी महीनों में लोगों के लिए चुनौती का कारण बना रहता है इन परिस्थितियों में छोटे बच्चों का क्या हाल होता होगा यह सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। सतपाल सत्ती ने कहा कि यहां तक बच्चों को स्कूल बसों में चढ़ाने वाले अभिभावक भी वापिस घर जाकर अपने आप को सर्दी से पूरी तरह बचा लेते हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को इस मामले में पहल करते हुए ऐसी समय सारणी लागू करनी चाहिए, जिससे घनी धुंध और कोहरे से लिप्त रहने वाले क्षेत्र के बच्चों को राहत मिल सके। विधायक ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकारों के समय बच्चों को मौसम की मार से बचाने के लिए समय-समय पर टाइम टेबल में बदलाव किया जाता रहा है। उन्होंने उपायुक्त राघव शर्मा से मामले की गंभीरता को समझते हुए जल्द उचित कदम उठाने की मांग की है।
  • जालंधर: DSP दलबीर के मर्डर केस में DCP Virk का आया बयान

    जालंधर (ENS): अर्जुन अवार्डी डीएसपी दलबीर सिंह की मौत को लेकर डीसीपी विर्क का बयान सामने आया है।

    उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपीयो की गिरफ्तारी को पुलिस की और से निरंतर प्रयास जारी है । इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है । जिसकी कड़ी में कुछ संदिग्ध व्यक्तियो से पूछताछ की जा रही है । फिल्हाल अभी तक पुलिस ने किसी भी आरोपी को  गिरफ्तार नहीं किया है ।

  • 2 करोड़ की लागत से चमकेगा बददी बाजार

    व्यापारियों की समस्या सुनने पहुंचे सीपीएस रामकुमार चौधरी
    आप मेरा साथ दो बद्दी को चंडीगढ़ बना दूंगा : रामकुमार
    बददी/ सचिन बैंसल : व्यापार मंडल बद्दी ने सीपीएस  व दून विधायक चौधरी रामकुमार के साथ मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। नव वर्ष के आगमन पर विधायक रामकुमार चौधरी बद्दी बाजार पहुंचे। जहां व्यापार मंडल के सदस्यों द्वारा रामकुमार चौधरी का ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। व्यापार मंडल बद्दी के अध्यक्ष मानसिंह कुंडलास ने चौधरी रामकुमार को हिमाचली टोपी व शॉल पहनाकर उनका स्वागत किया। उसके बाद मानसिंह कुंडलस ने व्यापार मंडल की समस्याओं जैसे शौचालय की समस्या, रेडी फ़ड़ी की समस्या व सफाई को लेकर अन्य काफी समस्याओं के बारे में चौधरी रामकुमार को अवगत करवाया। चौधरी रामकुमार ने व्यापारी भाइयों की समस्याओं को सुनने के बाद उनका मौके पर ही निपटारा कर दिया। उन्होंने कहा कि बद्दी बाजार को चंडीगढ़ की तर्ज पर सवांरा जाएगा और जल्द ही बद्दी रेड लाइट चोंक से लेकर हाउसिंग बोर्ड चौक तक बद्दी बाजार रोड को चौड़ा किया जाएगा वह डिवाइडर लगाया जाएगा।उन्होंने इस कार्य के लिए सवा सौ करोड रुपए की घोषणा की और मौके पर ही लोक निर्माण विभाग को इस कार्य को करने के लिए आदेश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे बद्दी बाजार को स्ट्रीट लाइटों से रोशन कर दिया जाएगा जिस कार्य पर 80लाख रुपए व्यय किये जाएंगे। उन्होंने कहा व्यापारी भाइयों के लिए बाजार में शौचालय बने हुए हैं उन्हें भी सुचारू रूप से चलाया जाएगा और एक नया शौचालय व्यापारी भाइयों के लिए बनाया जाएगा ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान न करना पड़े ।उन्होंने कहा जल्द ही एक ट्यूबवेल की योजना भी बद्दी बाजार के लिए लाई जाएगी ताकि गर्मियों में किसी भी प्रकार की पानी की दिक्कत का सामना न करना पड़ा। उन्होंने मौके पर ही मौजूद अधिकारियों को आदेश दिए की बद्दी बाजार में पॉलिथीन की इस्तेमाल पर पूर्ण तरह रोक लगा दी जाए उन्होंने कहा कि आप सभी दुकानदारों के पास जाकर उन्हें जागरूक करें और जहां भी कहीं पॉलिथीन मिलता है पहली बार उसका चालान ना करके उसे पॉलिथीन को जप्त कर लिया जाए। अगर उसके बाद भी कोई दुकानदार पॉलीथिन का इस्तेमाल करता है तो उसका लाइसेंस जप्त किया जाए। उन्होंने रेडी फड़ी के मामले में व्यापारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही बद्दी बाजार से रेडी फ़ड़ी हटा दी जाएगी और रेडी फडीयो के लिए एक स्थान चिन्हित कर दिया जाएगा जिस पर वे लोग अपनी रेडी- फड़ी लगा सके। इस मौके पर डीएसपी प्रियंक गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष तरसेम चौधरी ,उपाध्यक्ष मोहनलाल ,पार्षद सुरजीत कुंडलस, मनोनीत पार्षद रमन कौशल, राहुल बंसल, व्यापार मंडल बद्दी के उपाध्यक्ष सतीश कौशल, मुख्य संरक्षक राजेश जिंदल, कपिल अग्रवाल, पंकज भंडारी, बेअंत ठाकुर, दिनेश लवाना, भजन सिंह, मामचंद गर्ग, सुभाष गर्ग ,केवल कृष्ण, सुरेंद्र कौशल, राकेश कुमार, सुशील कौशल, राजेश अग्रवाल, दलवारा व अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
  • अवैध खनन कर रहे 6 वाहनों पर 1.60 लाख रूपए जुर्माना

    अवैध खनन कर रहे 6 वाहनों पर 1.60 लाख रूपए जुर्माना

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मंगलवार को 6 वाहनों पर भारी जुर्माना डाला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने दो जेसीबी, दो टिप्पर और दो ट्रैक्टरों को अवैध खनन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। इन वाहनों से पुलिस को कुल 160250 रूपए जुर्माने के रूप में प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा ऊना पुलिस ने ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले 140 वाहनों के भी चालान किए। उनमें से 5 ने मौके पर ही 2500 रूपए जुर्माना भरकर अपनी जान छुड़ाई। साथ ही पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने वाले 6 लोगों से 600 रूपए जुर्माना भी वसूला है।
  • ਪੰਜਾਬ . ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਪਾਏ ਗਏ ਭੋਗ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਐਕਟਿੰਗ ਜਥੇਦਾਰ ਰਹੇ ਗੁਰਦੇਵ ਸਿੰਘ ਕਾਉਂਕੇ ਦੀ ਯਾਦ ਵਿੱਚ 1 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਭੋਗ ਪਾਏ ਗਏ ਸਨ। ਅੱਜ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਜਥੇਦਾਰ ਅਤੇ ਤਖਤ ਸ਼੍ਰੀ ਦਮਦਮਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਮੌਜੂਦਾ ਜਥੇਦਾਰ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਮੰਜੀ ਸਾਹਿਬ ਦੀਵਾਨ ਹਾਲ ਵਿਖੇ ਪਹੁੰਚੇ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਐਕਟਿੰਗ ਜਥੇਦਾਰ ਰਹੇ ਭਾਈ ਗੁਰਦੇਵ ਸਿੰਘ ਕਾਉਂਕੇ ਜਿਨਾਂ ਦਾ ਕਿ 1993 ਦੇ ਵਿੱਚ ਤਤਕਾਲੇਨ ਅਫਸਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਜਗਰਾਉਂ ਵਿਖੇ ਸ਼ਹੀਦ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਉਦੋਂ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਹੁਣ ਤੱਕ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਧਰਮ ਪਤਨੀ ਦੀ ਬਹੁਤ ਵੱਡੀ ਕੁਰਬਾਨੀ ਹੈ।

    ਜਿਨਾਂ ਨੇ ਭਾਈ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਗੈਰ ਹਾਜ਼ਰੀ ਵਿੱਚ ਬਚਿਆ ਦੀ ਪਰਵਰਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਉਨਾਂ ਦੀ ਯਾਦ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹਰ ਸਾਲ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਕਰਵਾਉਂਦੇ ਰਹੇ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ 1990 ਵਿੱਚ ਸਿੱਖਾਂ ਤੇ ਹੋ ਰਹੇ ਅੱਤਿਆਚਾਰ ਦੌਰਾਨ ਲੱਖ ਤੋਂ ਵੱਧ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਹੀਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪਿਛਲੇ 25 ਸਾਲ ਤੋਂ ਭਾਈ ਗੁਰਦੇਵ ਸਿੰਘ ਕੋਕੇ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਅਲਮਾਰੀਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਧੂੜ ਫੂਕਦੀ ਰਹੀ ਅਤੇ ਹੁਣ ਮੌਜੂਦਾ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਕਿ ਘੱਟੋ ਘੱਟ ਜਨਤਕ ਹੋਏ ਰਿਪੋਰਟ ਦੇ ਉੱਪਰ ਕਾਰਵਾਈ ਜਰੂਰ ਕਰੇ। ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਬਣਦੀਆਂ ਸਜ਼ਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣ, ਕਹਿ ਕੇ ਸਭ ਤੋਂ ਘਨੌਣਾ ਅੱਤਵਾਦ ਸਰਕਾਰੀ ਅੱਤਵਾਦ ਹੁੰਦਾ ਹੈ। ਇਹ ਇੱਕ ਸਰਕਾਰੀ ਅੱਤਵਾਦ ਸੀ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਲੱਖਾਂ ਨੌਜਵਾਨ ਸ਼ਹੀਦ ਕੀਤੇ ਗਏ ਸਨ। ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਸ ਤਰੀਕੇ ਕੇਂਦਰੀ ਗ੍ਰਿਹ ਮੰਤਰੀ ਵੱਲੋਂ ਬਿਆਨ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਤਰੀਕੇ ਅਗਰੈਸਿਵ ਹੋ ਕੇ ਗ੍ਰਿਹ ਮੰਤਰੀ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਬਿਆਨ ਨਹੀਂ ਦੇਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਸੀ।