अवैध खनन कर रहे 6 वाहनों पर 1.60 लाख रूपए जुर्माना

ऊना/सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मंगलवार को 6 वाहनों पर भारी जुर्माना डाला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने दो जेसीबी, दो टिप्पर और दो ट्रैक्टरों को अवैध खनन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। इन वाहनों से पुलिस को कुल 160250 रूपए जुर्माने के रूप में प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा ऊना पुलिस ने ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले 140 वाहनों के भी चालान किए। उनमें से 5 ने मौके पर ही 2500 रूपए जुर्माना भरकर अपनी जान छुड़ाई। साथ ही पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने वाले 6 लोगों से 600 रूपए जुर्माना भी वसूला है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *