Blog

  • पंजाबः पुलिस और गैंगस्टरों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 गिरफ्तार, DSP घायल, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब सरकार और डीजीपी गौरव यादव के आदेशों पर क्राइम के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं जीरकपुर से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ के साथ लगते बलटाणा में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान 1 गैंगस्टर और डीएसपी को गोली लगी है, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। 

    बताया जा रहा है कि बलटाना स्थित एक नामी होटल में 3 गैंगस्टर छीपे हुए थे, जहां शक के चलते पुलिस ने छापा मारा तो गैंगस्टरों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलानी शुरू कर दी। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में 2 गैंगस्टरों के पैर में गोली लगी है। जिस दौरान 1 गैंगस्टर और डीएसपी चपेट में आ गए। फिलहाल पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर होटल को सील कर दिया है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तीनों आरोपी शनिवार को बठिंडा में रेस्टोरेंट मालिक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी। जहां गैंगस्टरों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। मर्डर करने के बाद ये वहां से फरार होकर जीरकपुर के बलटाना स्थित होटल ग्रैंड विस्टा में आकर छिप गए थे। तीनों बदमाश गैगस्टर अर्श डल्ला ग्रुप से संबंध रखते हैं। 

  • पंजाबः DC के खिलाफ शिकायत को लेकर विधायक ने SSP ऑफिस में दर्ज करवाए बयान, देखे वीडियो

    बठिंडाः जिलास्तरीय किसान सिखलाई कैंप के आमंत्रण पत्र में नाम काटने के मामले की शुरू हुई इंक्वायरी के तहत देहाती विधायक अमित रतन कोटफत्ता ने एसएसपी ऑफिस में अपने के समय चिल्ड्रन पार्क में पत्रकारों से बात करते हुए विधायक अमित रतन ने डीसी के खिलाफ आपराधिक शिकायत पर एसएसपी दी। इस दौरान विधायक ने कहा कि उन्होंने डीसी के खिलाफ एसएसपी को बयान दर्ज करवा दिए है। आप विधायक ने जांच पर असंतोष जताया है। उन्होंने कहा कि धीमी कार्यवाही चलने से वे मायूस हैं, अब तक तो एफआईआर दर्ज हो जानी चाहिए थी। प्राथमिक जांच के निर्धारित 7 दिन में से 5 दिन निकल गए हैं और अभी सिर्फ बयान लिए गए हैं।

    उन्होंने आरोप लगाया कि कागजों में डीसी का दबाव साफ दिखाई दे रहा है। वहीं इस मामले को लेकर कहा जा रहा है कि पुलिस अधिकारी खुद मानते हैं कि उन्हें अब बड़े अफसरों के बयान लेने पड़ेंगे। जिससे संदेह है कि उन्हें यहां इंसाफ नहीं मिलने वाला। विधायक अमित रतन ने कहा कि बाबा साहिब संविधान में अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए लिए अनेक प्रावधान लेकर आए है। वहीं एक विधायक बनने के बावजूद एक दलित को इस तरह की लड़ाई लड़नी पड़ रही है। अब खेतीबाड़ी अफसर को नोटिस निकाला गया है।

  • जालंधरः बर्ल्टन पार्क में पटाखों की दुकानों को लेकर निकले लकी ड्रा, देखें Live

    जालंधर, ENS: बर्ल्टन पार्क में पटाखे लगाने के लिए बुधवार यानि 1 नवंबर को लकी ड्रा निकाला गया। यह लक्की ड्रा आईपीएस आदित्य की अगुवाई में निकाला गया। हर बार की तरह इस बार भी लक्की ड्रा से पहले ही पटाखा व्यापारियों द्वारा बाजारों और शहर के बाहर बड़ी मात्रा में पटाखे स्टोर कर लिए हैं। हालांकि लक्की ड्रा से कुछ दिन पहले बस्तीयाद से भारी मात्रा में पुलिस ने पटाखों की खेप बरामद की थी। पिछले साल की तरह व्यापारी ड्रॉ को लेकर भी असमंजस में हैं, क्योंकि लाइसेंस को लेकर कुछ दिन पहले कमीश्नररेट में बनी लाइसेंस शाखा ब्रांच के अंदर और बाहर पटाखे संगठन और पटाखा विक्रेताओं ने पुलिस की कार गुजारी को लेकर खूब हंगामा किया गया था।

    इस दौरान पटाखा संगठन के प्रधान ने आरोप लगाया था कि लाइसेंस शाखा ब्रांच में शाम 5 बजे के बाद भी कई लोगों के फॉर्म जमा करवाए जा रहे थे। आरोप लगाए जा रहे है कि प्रशासन द्वारा उन्हें वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा था। वहीं जब लाइसेंस शाखा ब्रांच के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वैसे तो शाम 5 बजे दफ्तर बंद हो जाता है लेकिन साढ़े 6 बजे तक इसलिए खोलकर रखा है कि ताकि लोगों का काम किया जा सके। 

    वहीं पटाखा संगठन के प्रधान विकास भंडारी ने कहा था कि शाम 6:15 बजे उन लोगों के फार्म और फाइल जमा की जा रही है जिनके कागजात अधूरे हैं और उन्हें वीआईपी ट्रीटमेंट देकर उनकी फाइल पूरी करने का ठेका पंजाब पुलिस ने ले रखा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि बल्टन पार्क पटाखा मार्केट की 4 संगठन है। जिनमें से 3 संगठन मौके पर मौजूद है, जबकि चौथी संगठन श्री गणेश होलसेल फायर रिटेल एसोसिएशन के प्रधान राणा हर्ष वर्मा की है। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाए है कि उसकी पुलिस मदद कर रही है।

  • पंजाबः पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर छाई शोक की लहर

    फिरोजपुर: केंद्रीय भाजपा नेता और पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी के भाई गुरु हरदीप सिंह सोढी की धर्मपत्नी हरविंदर कौर जी का अचानक देहांत हो गया है, उनके अचानक चले जाने से सोढी परिवार को कभी भी पूरा न होने वाला घाटा पड़ा है। हरविंदर कौर बहुत अच्छे स्वभाव वाले नेक दिल इंसान थे। हरविंदर कौर के अचानक निधन पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, पंजाब के पूर्व के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और केंद्र व पंजाब की लीडरशिप ने फोन करके राणा गुरमीत सिंह सोढी के साथ दुख सांझा किया है।

    गुरुहरसहाय के गलहोत्रा परिवार ,नरूला परिवार, मोंगा परिवार और फिरोजपुर के अश्वनी ग्रोवर, धर्मपाल आढ़ती, दविंद्र बजाज, मनीष शर्मा और मनीष धवन आदि ने इस दुख की घड़ी में राणा गुरमीत सिंह सोढी के साथ दुख सांझा करते हुए बिछड़ी हुई आत्मा की शांति के लिए अरदास की। स्वर्गीय हरविंदर कौर सोढी की आत्मिक शांति के लिए पाठ का भोग एवं अंतिम अरदास 7 नवम्बर को दोपहर 12 से 1 बजे तक उनके निवास स्थान गांव मोहन के उताड़ गुरुहरसहाय में होगी।

  • पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर ट्रक में लगी भीषण आग

    होशियारपुर: दसूहा के नजदीक पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक ट्रक में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। इस घटना के दौरान ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। मिली जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है। गनीमत रही इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इस घटना के दौरान सड़क पर भारी जाम लग गया। 

    ट्रक को आग लगी देख इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद इलाके के लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया और ट्रक को हाईवे पर साइड पर किया, जिससे ट्रैफिक को फिर से सुचारू किया गया। ट्रक चालक ने जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि वह उधमपुर से ट्रक लोड करके दिल्ली के लिए निकला था, जब वह एम्मा मांगट पर पहुंचा तो ट्रक के इंजन में धुआं निकलने लगा जिसके अचाकन भीषण आग लग गई। 

  • पंजाबः जग्गू भगवानपुरिया गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः शहर में क्राइम की वारदातों पर नकेल कसते हुए पुलिस ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गैंग के शार्प शूटर गुरजंट सिंह भाटी को गिरफ्तार किया है।

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि गुरजंट पर 20 से ज्यादा मामले दर्ज है और अलग-अलग जिलों की पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने की फिराक में है। जिसमें हत्या के प्रयास, रंगदारी, असला एक्ट और लूटपाट की वारदातें शामिल है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि भाटी को नाकेबंदी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। इस दौरान आरोपी के कब्जे से 1 पिस्टल और जिंदा रौंद भी बरामद किए गए। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी की गिरफ्तारी से कई मामले सुलझाने में मदद मिलेगी। पुलिस भाटी को माननीय न्यायालय में पेश कर उसका रिमांड लेने की कोशिश कर रही है।

  • पंजाबः कत्ल और लूट की वारदात के मामले में 8 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर में लूटपाट और हत्या की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। लूटपाट और हत्या की इन वारदातों ने पुलिस की नींद भी उड़ाकर रखी हुई थी। वहीं अब अमृतसर के थाना सिविल लाइन और थाना सदर की पुलिस ने अलग-अलग लूटपाट और हत्याओं के 4 मामले ट्रेस किए है। इस वारदातों में पुलिस ने कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एडीसीपी प्रभजोत सिंह विर्क ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि 18 सिविल लाइन के अधीन आते इलाके में जागरण से लौट रहे कुछ लोगों पर 6 युवकों ने लूटपाट के इरादे से हमला कर दिया था। जिसमें राकेश कुमार नामक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

    उन्होंने बताया कि इसके वारदात के अलावा इन्हीं 6 आरोपियों ने दोआबा एजेंसी के पास एक युवक से लूटपाट की थी। इस दौरान इन युवकों ने वहां फायरिंग भी की थी और इन 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी पहचान साहिल, हिमांशु, सूरज, शिवम हरजिंदर सिंह उर्फ ​​आशु और दानेश गिल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि ये 6 आरोपी दोआबा के पास लूट की वारदात को अंजाम देने आए थे। इसी दौरान राकेश कुमार जो कि जगराता करके वापिस लौट रहे थे।

    उनके पास एक बैग था, जिसमें जगराते की डायरियां थीं, लेकिन आरोपियों को लगा कि इसमें नकदी हो सकती है, इसलिए इन आरोपियों ने उसी समय दूसरी वारदात को भी अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि इनकी उम्र 18 से 20 साल के बीच है। वहीं, पुलिस ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र में 2 युवकों ने खोखरी और दातर के साथ एक एक व्यक्ति को लूट की नीयत के कारण उसकी हत्या कर दी थी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान सोनू और रोहन के रूप में हुई है। इन दोनों लोगों के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः बिजली की हाईवोल्टेज तारों पर चढ़ी लड़की, लगा जोरदार झटका

    गुरदासपुरः पंजाब के गुरदासपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां मानसिक रूप से कमजोर एक लड़की मिल्क प्लांट के पास हाई वोल्टेज रेलवे तारों के पुल पर चढ़ गई। इससे पहले कि कोई उसे बचा पाता, कि उसे हाईवोल्टेज तारों से जोरदार करंट लग गया। इस हादसे में युवती 50 प्रतिशत तक झुलस गई। मौके पर पहुंचे बीएसएफ के जवान उसे अपनी गाड़ी में डालकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर ले गए। जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अमृतसर रेफर कर दिया।

    फिलहाल लड़की का कोई भी परिजन या रिश्तेदार सामने नहीं आया है और न ही उसकी पहचान हो पाई है। हालांकि माझा फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने उक्त बच्ची के इलाज की जिम्मेदारी ली है। रेलवे पुलिस के एएसआई भूपिंदर सिंह ने बताया कि दोपहर को उन्हें सूचना मिली कि मिल्क प्लांट के पास एक लड़की अचानक बिजली के खंभे पर चढ़ गई है। जब वे लड़की को बचाने आए तो सेना के जवान पहले ही घायल लड़की को अस्पताल ले जा चुके थे। उन्होंने बताया कि लड़की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बतायी जा रही है।

  • जालंधरः CM भगवंत मान के खिलाफ सड़कों पर उतरी बसपा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में सरकार के खिलाफ बसपा पार्टी सड़कों पर उतर आई है। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार पर जमकर निशाने साधे। बसपा नेताओं का कहना है कि सत्ता में आने से पहले आप ने दलितों के लिए बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन वे सभी खोखले और झूठे निकले। बसपा नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि आप पार्टी ने सबसे बड़ा वादा डीसीएम दलित लेने का किया था, लेकिन वह उससे भी मुकर गए।

    उन्होंन कहा कि आज लुधियाना में सीएम भगवंत मान ने खुली बहस रखी हुई है, लेकिन किसी भी दलित नेता और बसपा नेता को डिबेट में बुलाया नहीं गया। उन्होंने आरोप लगाया है कि जो आप सरकार की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। बसपा पार्टी का आरोप है कि आज दलित सीएम भगवंत मान को दोस्त नहीं बल्कि अब तक का दुश्मन मानती है। इसी विरोध के कारण बसपा के द्वारा सड़कों पर बैठकर विरोध किया जा रहा है। 

  • पंजाबः ओपन डिबेट में पूर्व सीएम चन्नी की लुधियाना में एंट्री बैन, वापस लौटा चन्नी का काफिला!

    लुधियानाः सीएम भगवंत मान ने आज पंजाब दिवस के दिन पंजाब के मुद्दों पर खुली बहस का न्योता दिया है। जहां लुधियाना की पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के डाॅ. यह बहस मनमोहन सिंह यूनिवर्सिटी में हो रही है। मिली जानकारी के मुताबिक इस डिबेट से पहले कई विपक्षी दलों के नेताओं को रास्ते में ही रोक दिया गया और कुछ के प्रवेश पर रोक लगा दी गई।

    इस संबंध में जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने दी है। एक हिंदी सामाचार को फोन पर दिए इंटरव्यू में चरणजीत सिंह चन्नी ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह डिबेट में शामिल होने के लिए लुधियाना पहुंचे थे लेकिन उन्हें लुधियाना में एंट्री नहीं दी गई। उन्होंने आरोप लगाए है कि उनके काफिले को रास्ते से ही वापस लौटा दिया गया। दरअसल, चरणजीत चन्नी ने कल दावा किया था कि वह पंजाब के मुद्दों पर चर्चा के लिए खुली बहस में जाने को तैयार हैं। लेकिन अब चरणजीत चन्नी ने दावा किया है कि उन्हें रास्ते से लौटा दिया गया है।

    दूसरी ओर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग ने बहस के लिए 4 शर्तें रखी हैं। पहला-एसवाईएल मुद्दे पर बहस, दूसरा-एक महीने के अंदर नशा खत्म करने का वादा, तीसरा- पंजाब की कानून व्यवस्था सुधारने का वादा और चौथा- सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर न्याय दिलाने का वादा। राजा वाड़िंग ने कहा कि अगर सरकार उनका जवाब देगी तो हम बहस में शामिल होंगे।