Blog

  • जालंधरः घर से नकदी और गहने लेकर चोर हुए फरार

    जालंधर, ENS: कमिश्नरेट के अंतर्गत आते धन्नोवाली क्षेत्र में देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोर घर से नगदी तथा गहने चुराकर फरार हो गए। इस दौरान एक युवक जागा तो चोर ने युवक पर हमला कर दिया। इस घटना में युवक घायल हो गया। थाना रामा मंडी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इंदरजीत सिंह और उसकी पत्नी ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे जब उनका बेटा रिपनजीत बाथरूम के लिए घर की तीसरी मंजिल पर उपर गया तो उसने देखा तीन लोग जिनके मुंह ढके थे, मौजूद थे। चोर 40 हजार की नकदी, 600 पाउंड, 140 दीनार, सोने की चेन व चांदी का कड़ा चोरी करके फरार हो गए। उन्होंने 100 नंबर पर सूचना पुलिस को दी।

  • ਪੰਜਾਬ : ਮੁਲਾਜਮਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਖਿਲਾਫ ਕੀਤਾ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਵੇਰਕਾ ਕੈਟਲ ਫੀਡ ਪਲਾਂਟ ਘਣੀਏ ਕੇ ਬਾਂਗੜ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਚੂੜੀਆਂ ਵਿਖੇ ਠੇਕਾ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਨੇ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਭਰ ਠੰਡ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ। ਠੇਕਾ ਸੰਘਰਸ਼ ਮੋਰਚਾ ਦੇ ਸੂਬਾਈ ਆਗੂ ਤੇ ਵੇਰਕਾ ਕੈਟਲ ਫੀਡ ਪਲਾਂਟ ਪ੍ਰਧਾਨ ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਮੂਹ ਸਰਕਾਰੀ ਵਿਭਾਗਾਂ ਦੇ ਆਊਟਸੋਰਸ਼ਡ ਅਤੇ ਇਨਲਿਸਟਮੈਂਟ ਠੇਕਾ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਵਿਭਾਗਾਂ ਵਿੱਚ ਪੱਕਾ ਨਾ ਕਰਨ ਅਤੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋੰ ਵਾਰ-ਵਾਰ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਦਾ ਸਮਾਂ ਦੇਕੇ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਨਾ ਕਰਨ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਵਜੋਂ ਠੇਕਾ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੇ 9 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਲਾਡੋਵਾਲ ਨੇੜੇ ਅਮ੍ਰਿਤਸਰ-ਦਿੱਲੀ ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਈਵੇ ਨੂੰ ਜ਼ਾਮ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਾਮ ਦੇ ਦਬਾਅ ਸਦਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦਫ਼ਤਰ ਵੱਲੋਂ ‘ਮੋਰਚੇ ਦੀ ਸੂਬਾ ਕਮੇਟੀ ਨੂੰ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨਾਲ਼ 20 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ 1 ਵਜ਼ੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦਫ਼ਤਰ ਵਿੱਚ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਵਾਉਣ ਦਾ ਲਿਖਤੀ ਪੱਤਰ ਜਾਰੀ ਕਰਕੇ ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਈਵੇ ਜਾਮ ਖੁਲਵਾਇਆ ਸੀ।

    ਪਰ ਅੱਜ ਜਦੋਂ ਹੀ “ਮੋਰਚੇ” ਦੀ ਸੂਬਾ ਕਮੇਟੀ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਨ ਲਈ ਮੁੱਖ ਦਫ਼ਤਰ ਪਹੁੰਚੇ ਤਾਂ ਪਿਛਲੇ ਵਰਤਾਰੇ ਦੀ ਤਰਾਂ ਹੀ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫ਼ਿਰ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ 19 ਵੀਂ ਵਾਰ ਜਰੂਰੀ ਰੁਝੇਵਿਆਂ ਦਾ ਹਵਾਲਾ ਦੇਕੇ ‘ਮੋਰਚੇ’ ਨਾਲ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫ਼ਿਰ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਨ ਤੋਂ ਭੱਜ ਗਏ।ਇਹ ਕੋਈ ਨਵਾਂ ਵਰਤਾਰਾ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ 18 ਵਾਰ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਨ ਦਾ ਲਿਖਤੀ ਭਰੋਸ਼ੇ ਦੇਕੇ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਨ ਤੋਂ ਭੱਜ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ‘ਮੋਰਚਾ’ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਇਸ ਵਰਤਾਰੇ ਦੀ ਸਖ਼ਤ ਸ਼ਬਦਾਂ ਵਿੱਚ ਨਿਖੇਧੀ ਕਰਦਾ ਹੈ। 

    ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸਰਕਾਰੀ ਵਿਭਾਗਾਂ ਜਿਵੇਂ ਕਿ ਜਲ ਸਪਲਾਈ ਅਤੇ ਸੈਨੀਟੇਸ਼ਨ, ਪਾਵਰਕਾਮ ਅਤੇ ਟ੍ਰਾਂਸਕੋ ਸਮੇਤ ਸਮੂਹ ਸਰਕਾਰੀ ਥਰਮਲ ਪਲਾਂਟਾਂ-ਹਾਈਡਲ ਪ੍ਰਾਜੈਕਟਾਂ, ਵੇਰਕਾ ਮਿਲਕ ਅਤੇ ਕੈਟਲ ਫੀਡ ਪਲਾਂਟਾਂ, ਵਾਟਰ ਸਪਲਾਈ ਅਤੇ ਸੀਬਰੇਜ਼ ਬੋਰਡ, ਲੋਕ ਨਿਰਮਾਣ ਵਿਭਾਗ (ਬਿਜਲੀ ਵਿੰਗ) ਅਤੇ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਵਿੱਚ ਆਊਟਸੋਰਸ਼ਡ ਅਤੇ ਇਨਲਿਸਟਮੈਂਟ ਆਦਿ ਕੈਟਾਗਿਰੀਆਂ ਰਾਹੀਂ ਪਿਛਲੇ 15-20 ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦੇ ਰਹੇ ਠੇਕਾ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਵਿਭਾਗਾਂ ਵਿੱਚ ਪੱਕਾ ਨਾ ਕਰਕੇ ਠੇਕਾ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨਾਲ਼ ਧ੍ਰੋਹ ਕਮਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਪੌਣੇ 2 ਸਾਲਾਂ ਦੇ ਕਾਰਜਕਾਲ ਵਿੱਚ ਆਊਟਸੋਰਸ਼ਡ ਅਤੇ ਇਨਲਿਸਟਮੈਂਟ ਠੇਕਾ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਪੱਕਾ ਕਰਨ ਸੰਬੰਧੀ ਹਜ਼ੇ ਤੱਕ ਕੋਈ ਵੀ ਨੀਤੀ ਨਹੀਂ ਬਣਾਈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਸਾਫ਼ ਜ਼ਾਹਿਰ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਕਿ ਆਪ ਸਰਕਾਰ ਵੀ ਪਿਛਲੀਆਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਦੀ ਤਰਾਂ ਆਊਟਸੋਰਸ਼ਡ ਅਤੇ ਇਨਲਿਸਟਮੈਂਟ ਠੇਕਾ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਪੱਕਾ ਕਰਨ ਲਈ ਸੁਹਿਰਦ ਨਹੀਂ ਹੈ।

  • जालंधरः शादी में NRI महिला के पर्स से पैसे हुए चोरी

    जालंधर, ENS: विदेश से शादी समारोह में शामिल होने आई महिला के पर्स से दो महिलाओं ने 53 हजार की नकदी चुरा ली। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अपरा के बाजार में हुई घटना से आहत एनआरआइ महिला ने चौकी अपरा में शिकायत दी है। इंग्लैंड निवासी एनआरआइ महिला जसविंदर कौर पत्नी कुलदीप सिंह निवासी हाल गांव भारसिंहपुर ने बताया कि वह इंग्लैंड से बहन और बहू के साथ बाजार में खरीदारी करने गई थी।

    सबसे पहले उन्होंने वेस्टर्न यूनियन से विदेशी करंसी बदली और भारतीय करंसी हैंड बैग में रख ली। वह एक जूते की दुकान में खरीदारी करने चले गए। दुकान में पहुंचने के कुछ देर बाद देखा कि पर्स से 53 हजार रुपये गायब थे। जब दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो दो महिलाओं ने हैंडबैग से 53 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली है।

  • पंजाब: शहीद उधम सिंह की प्रतिमा के हाथ से बंदूक हुई चोरी

    अबोहरः पंजाब के अबोहर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां चार दिन पहले ही पंजाब कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर और गुरुमीत सिंह खुदियां ने शहीद उधम सिंह की प्रतिमा को लोगों को समर्पित किया था। जिसका शरारती अंनसरों द्वारा अपमान किया गया है। इतना ही नहीं शरारती अनंसर प्रतिमा के हाथ में मौजूद बंदूक चोरी करके करके ले गए।
    हालांकि, मौके पर पहुंचे अबोहर के वार्ड प्रभारी और सामाजिक कार्यकर्ताओं में काफी विरोध पाया जा रहा है। इस दौरान वह घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लेने के बाद ही आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वसान दिया है। 
  • पंजाबः वंदे भारत ट्रेन को लेकर तैयारियां शुरू, राज्यपाल बनवारी लाल और सांसद औजला दिखाएंगे हरी झंडी, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब के लोगों के लिए नए साल पर तोहफा मिला है। 2 वंदे भारत ट्रेन हरियाणा-पंजाब को मिलने जा रही है। इनमें से एक गाड़ी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलकर हरियाणा-पंजाब होते हुए जम्मू-कश्मीर के मां वैष्णो देवी कटड़ा स्टेशन तक जाएगी। दूसरी वंदे भारत ट्रेन अमृतसर से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी। हालांकि, राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और सांसद गुरजीत सिंह औजला इसे हरी झंडी दिखाएंगे।

    वंदे भारत ट्रेन अमृतसर से दिल्ली तक पहुंचने में 5.45 घंटे का सफर तय करेगी। वंदे भारत पहले दिन 11.45 पर रवाना होकर शाम 5 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं रूटीन में ट्रेन अमृतसर से 8.05 पर रवाना होगी और 1.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। ब्यास, जालंधर कैंट, फगवाड़ा, लुधियाना और अंबाला कैंट इसके स्टॉपेज होंगे। वंदे भारत ट्रेन का स्वर्ण शताब्दी से ज्यादा किराया है जबकि समय का फर्क सिर्फ 25 मिनट का है। स्वर्ण शताब्दी भी अमृतसर से दिल्ली के लिए पसंदीदा ट्रेन है।

    जिसमें आम लोगों के साथ साथ व्यापारी वर्ग सफर करता है। यह ट्रेन अमृतसर से सातों दिन शाम 4.50 पर चलती है और रात के 11.50 पर दिल्ली पहुंचती है। वहीं वंदे भारत ट्रेन सुबह 8.05 पर रवाना होगी और 1.30 पर दिल्ली पहुंचेगी। शाम को दिल्ली तक निकलने के लिए ट्रेन का इंतजार करने वाले लोगों को मदद मिलेगी लेकिन चेयर कार का 1. 4 गुना किराया और एग्जेक्टिव क्लास का 1.3 गुना ज्यादा किराया लोगों को निराश कर सकता है।

  • पुलिस हिरासत में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त, देखें वीडियो

    बठिंडा : कैंट थाने में 4 साल पुराने मामले में गिरफ्तार एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार युवक की हालत अचानक गंभीर हो गई, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक युवक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस कर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने के चलते मौत हुई है।

    परिजनों ने मामले में जांच कर आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंचे डीएसपी सिटी टू ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। मौत की असली वजह जानने के लिए शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

    गुरुवार सुबह घर से गिरफ्तार करके लाई थी पुलिस
    दरअसल कैंट थाना पुलिस ने 1 नवंबर 2019 को गांव सिधाना निवासी 23 वर्षीय मनमोहन सिंह खलीफ के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया था, जिसमें वह फरार चल रहा था। बीते गुरुवार को कैंट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी मनमोहन सिंह को उसके गांव सिधाना से गिरफ्तार कर लिया था। गुरुवार शाम उसकी पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

    मृतक युवक की चाची जसविंदर कौर ने आरोप लगाया कि उसके भतीजे को कैंट पुलिस ने गुरुवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार किया था, जिसके बाद वह दोपहर में अपने भतीजे से मिलने कैंट थाने गई थी। दोपहर का खाना परोसकर जब वह लौटी तो भतीजा मनमोहन ठीक था। शाम जब वह दोबारा खाना लेकर कैंट थाने पहुंची बताया कि भतीजे की तबीयत खराब है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    जब वह वहां पहुंची तो उसकी मौत हो चुकी थी। चाची जसविंदर का आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने भतीजे के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हुई है। भतीजा चलने में असमर्थ था। वहीं डीएसपी सिटी टू ने आरोपों की जांच कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है

  • पंजाबः ASI ने इंस्पेक्टर की गाड़ी को किया जब्त 

    लुधियानाः पुरानी कचहरी चौक के पास पुलिस ने पुलिस इंस्पेक्टर की गाड़ी काे जब्त किया है। बताया जा रहा है कि उक्त गाड़ी का चालान करने के बाद कार को थाना कोतवाली में बंद कर दिया गया। दरअसल, युवक का पुरानी कचहरी चौक के पास किसी अन्य कार ड्राइवर के साथ हार्न बजाने पर विवाद हो गया था। इस पर माता रानी चौक पर ट्रैफिक पुलिस अधिकारी सतनाम सिंह को शिकायत मिली थी। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कार को घेर लिया। जांच के दौरान युवक से जब गाड़ी के कागजात मांगे तो वह दिखा न सका। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार बंद कर दी।  पुलिस ने बताया कि गाड़ी को असल में इंस्पेक्टर का भतीजा गाड़ी पर हरियाणा पुलिस का स्टिकर लगाकर घूम रहा था।

    ट्रैफिक पुलिस के एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि युवक की पहचान शिवम अग्रवाल के रूप में हुई है। शिवम ने गाड़ी पर लगे पुलिस स्टिकर के बारे में पूछने अपने चाचा से फोन पर बात करवाई। शिवम का चाचा खुद को हरियाणा पुलिस का इंस्पेक्टर बता रहा था। कार ड्राइवर से जब गाड़ी के कागजात मांगे तो वह कागज डीजी लाकर में होने की कहना लगा। कुछ देर बाद डीजी लाकर पर चैक किया तो वहां भी उसके कागजात नहीं दिखे। शिवम के साथ गाड़ी में दो महिलाएं भी बैठी थी। शिवम ने बताया कि वह मुरादपुरा गिल रोड, फ्रेंड कंडे वाली गली में रहता है। सतनाम के मुताबिक युवक की कार को बंद कर दिया गया है। शिवम की गाड़ी पर पुलिस का स्टिकर, डेंजर ड्राइविंग और सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगा होने के का चालान किया गया है।

  • पंजाब : हमले में घायल हुए युवक की हुई मौ’त, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : गांव बाजिदपुर साहिब में झड़प में घायल हुए युवक की मौत हो गई। गांव बाजिदपुर साहिब में झड़प हुई थी घर के पास रहने वाले वाले लोगों ने सौरव पर हमला कर दिया था। जिससे झड़प में सौरव गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिससे फिरोजपुर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था। जहां पर उसका इलाज चल रहा था कि हालत ज्यादा खराब होने के चलते घायल युवक को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रेफर किया गया। लेकिन सौरव की मौत हो गई। वहीं परिवार वालो का रो-रो कर बुरा हाल है।

    वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावर को पकड़ लिया है। वहीं मृतक के पिता बलविंदर कुमार ने कहा कि उसका बेटा कैंट से गांव घर के पास पहुंचा ही था कि पीछे से हमला कर दिया। हमलावर गांव के घर के पास ही रहने वाले है, उनके साथ अज्ञात भी थे। जिन्होंने मेरे बेटे की रेकी की थी। इन्होंने ने मेरे बेटे पर जानलेवा हमला किया, जिससे वह जख्मी हो गया। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि हमें इंसाफ मिलना चाहिए। वही एसपीडी रणधीर कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हमलावर को भी पकड़ लिया गया है।

  • जालंधरः वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत से पहले शुरू हुई क्रेडिट वार, लगे होर्डिंग बोर्ड

    जालंधर, ENS: दिल्ली से अमृतसर के बीच आज वंदे भारत ट्रेन शुरू होने जा रही है। इसको लेकर रेलवे और जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली हैं। इस ट्रेन के कोच दुल्हन की तरह सजकर तैयार हैं। वहीं इस ट्रेन की शुरुआत से पहले सियासत शुरू हो गई है। दरअसल, वंदे भारत ट्रेन को लेकर भाजपा और आप में क्रेडिट वार शुरू हो गई है। जिसे लेकर शहर में भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ और आप पार्टी के सासंद सुशील रिंकू के आमने सामने होर्डिंग बोर्ड लग गए है।

    जिसके बाद एक बार फिर से सियासत गरमा गई है। बता दें कि वंदे भारत ट्रेन के पहले दिन इस गाड़ी में सभी मुसाफिरों को दिल्ली तक मुफ्त सफर करने को मिलेगा। शनिवार सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर यह ट्रेन रवाना होगी। बाकी दिनों में यह ट्रेन अमृतसर से सुबह 8:15 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। आम लोग एक जनवरी 2024 से ही इसमें सफर कर सकेंगे। उद्घाटन समारोह की तैयारियां शुक्रवार देर रात तक अमृतसर रेलवे स्टेशन पर मुकम्मल कर ली गई हैं। वंदे भारत गाड़ी के लिए वॉशिंग लाइन नंबर पांच को तैयार किया गया है।

  • ਪੰਜਾਬ : ​​​​​​​ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਛਾਈ ਸੰਘਣੀ ਧੁੰਦ, ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ‘ਚ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਈਆਂ ਸੰਗਤਾਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

     ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ :  ਪੂਰੇ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਸੰਘਣੀ ਧੁੰਦ ਤੇ ਅੱਤ ਦੀ ਠੰਢ ਕਾਰਨ ਜਨਜੀਵਨ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਗੁਰੂ ਨਗਰੀ ਸ੍ਰੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿਖੇ ਵੀ ਸੰਘਣੀ ਧੁੰਦ ਪੈ ਰਹੀ ਹੈ। ਪਹਾੜੀ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਬਰਫ਼ਬਾਰੀ ਮਗਰੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਹਿੱਸਿਆਂ ਵਿੱਚ ਇਸ ਦਾ ਅਸਰ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ‘ਚ ਠੰਢ ਤੇ ਧੁੰਦ ਦਾ ਅਸਰ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਸੰਘਣੀ ਧੁੰਦ ਦੀ ਚਾਦਰ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਆਲੇ-ਦੁਆਲੇ ਲਪਟੀ ਹੋਈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਅਦਭੁੱਤ ਦ੍ਰਿਸ਼ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ।

    ਦੂਰ-ਦਰਾਡੇ ਤੋਂ ਦਰਸ਼ਨਾਂ ਲਈ ਆਉਣ ਵਾਲੀ ਸੰਗਤ ਦੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ‘ਚ ਇਸ ਠੰਢ ਦਾ ਕੋਈ ਅਸਰ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਨਹੀਂ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਤੇ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਹਿੱਸਿਆਂ ਤੋਂ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਆਮ ਦਿਨਾਂ ਵਾਂਗ ਹੀ ਗੁਰੂ ਘਰ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨਾਂ ਲਈ ਪਹੁੰਚ ਰਹੇ ਹਨ। ਗੁਰੂਨਗਰੀ ਚ ਸੰਘਣੀ ਧੁੰਦ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਸੰਗਤਾਂ ਦਰਬਾਰ ਵਿੱਚ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਪਹੁੰਚ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਇਹ ਤਸਵੀਰਾਂ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਸਵੇਰੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਵੇਲੇ ਦੀਆਂ ਹਨ।