जालंधरः शादी में NRI महिला के पर्स से पैसे हुए चोरी

जालंधर, ENS: विदेश से शादी समारोह में शामिल होने आई महिला के पर्स से दो महिलाओं ने 53 हजार की नकदी चुरा ली। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अपरा के बाजार में हुई घटना से आहत एनआरआइ महिला ने चौकी अपरा में शिकायत दी है। इंग्लैंड निवासी एनआरआइ महिला जसविंदर कौर पत्नी कुलदीप सिंह निवासी हाल गांव भारसिंहपुर ने बताया कि वह इंग्लैंड से बहन और बहू के साथ बाजार में खरीदारी करने गई थी।

सबसे पहले उन्होंने वेस्टर्न यूनियन से विदेशी करंसी बदली और भारतीय करंसी हैंड बैग में रख ली। वह एक जूते की दुकान में खरीदारी करने चले गए। दुकान में पहुंचने के कुछ देर बाद देखा कि पर्स से 53 हजार रुपये गायब थे। जब दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो दो महिलाओं ने हैंडबैग से 53 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *