Blog

  • राशिफल (शुक्रवार 12 अगस्त 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (शुक्रवार 12 अगस्त 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी। करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। पारिवारिक सहयोग से कार्य में आसानी होगी। जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। दूसरों के कार्य में दखल न दें। प्रमाद से बचें।

    वृषः वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लाभ होगा। आशंका-कुशंका के चलते कार्य की गति धीमी रह सकती है। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी।

    मिथुनः बु‍द्धि का प्रयोग करें। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। लाभ होगा।प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में विशेषकर स्त्रियां सावधानी रखें। कार्यों की गति धीमी रहेगी। निराशा हावी रहेगी।

    कर्कः नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। पुरानी व्याधि से परेशानी हो सकती है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार वृद्धि होगी। समाजसेवा में रुझान रहेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। समय अनुकूल है। लाभ लें। प्रमाद न करें।

    सिंहः धर्म-कर्म में मन लगेगा। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। राजकीय अवरोध दूर होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

    कन्याः कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता रहेगी। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। समय अनुकूल है। प्रसन्नता रहेगी।

    तुलाः किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। दूर से अच्‍छी खबर प्राप्त हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई बड़ा काम करने की योजना बनेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में अतिथियों पर व्यय होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी।

    वृश्चिकः व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। स्वास्थ्‍य पर बड़ा खर्च हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। आय में कमी रहेगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। यात्रा में जल्दबाजी न करें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे।

    धनुः अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट से कार्य में रुकावट होगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। जरूरी वस्तु गुम हो सकती है।

    मकरः व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। विवेक का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। कोई बड़ी बाधा से सामना हो सकता है। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। रुका हुआ धन मिल सकता है। किसी अपने के व्यवहार से दु:ख होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी का ध्यान खुद की तरफ खींच पाएंगे।

    कुंभः किसी पारिवारिक आनंदोत्सव में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ के असवर हाथ आएंगे। यात्रा में सावधानी रखें। शत्रु पस्त होंगे। विवाद न करें। बेचैनी रहेगी।

    मीनः व्यवसाय ठीक चलेगा। मातहतों का सहयोग नहीं मिलेगा। कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक चिंताएं रहेंगी। मेहनत अधिक तथा लाभ कम होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। कुसंगति से बचें, हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी। प्रमाद न करें।

  • बड़ी ख़बरः टल गई कल पंजाब बंद की कॉल, डीसी ने सीएम मान से करवाई समुदाय की बात, जाने मामला

    बड़ी ख़बरः टल गई कल पंजाब बंद की कॉल, डीसी ने सीएम मान से करवाई समुदाय की बात, जाने मामला

    अमृतसरः पंजाब में आप पार्टी के एडवोकेट जनरल रहे अनमोल रतन सिंह सिद्धू द्वारा एससी/बीसी वर्ग को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में 12 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पंजाब बंद का आह्वान किया गया। यह एलान वाल्मीकि टाइगर फोर्स ऑल इंडिया और गुरु रविदास टाइगर फोर्स पंजाब द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया। लेकिन अब पंजाब बंद के ऐलान को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है।

    दरअसल, उम्मीद की जा रही है कि वाल्मीक संगठनों द्वारा कल के पंजाब बंद का आह्वान स्थगित कर दिया जाएगा। वाल्मीक समुदाय की मांगों पर पंजाब सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। दरअसल अमृतसर के डीसी हरप्रीत सिंह सूदन, डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने वाल्मीकी संगठनों के नेताओं को आश्वासन दिया और कहा कि इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों ने वाल्मीकी संगठन के नेताओं को मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात भी करवाई है। जिसके बाद सीएम मान ने 19 अगस्त को बैठक करने का समय दे दिया है। जिसके बाद वाल्मीकी समुदाय के नेता ने पंजाब बंद की दी गई काल को टालने का फैसला किया है।

    बता दें कि बीते दिन इस मामले को लेकर चंडीगढ़ में कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल के साथ बैठक के दौरान उक्त घोषणा मामले का सकारात्मक समाधान नहीं होने के कारण की गई थी। यह घोषणा अमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थान से जारी आदेशों में की गई थी। उन्होंने इस दौरान शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक पंजाब पूरी तरह बंद रखने का ऐलान किया था। 

  • पंजाबः पीएनबी बैंक में लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर लूटे लाखों रुपए, घटना सीसीटीवी में कैद

    पंजाबः पीएनबी बैंक में लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर लूटे लाखों रुपए, घटना सीसीटीवी में कैद

    लुधियानाः जिले में लूटपाट के मामले एक बार फिर से बढ़ने शुरू हो गए है। वहीं ताजा मामला मुल्लांपुर तहसील के देतवाल गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक में हुई लूट का सामने आया है। जानकारी के मुताबिक लूटेरे पीएनबी बैंक की देतवाल शाखा में बंदूक की नोक पर बैंक के कैशियर से 7.44 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

    वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है, सीसीटीवी कैमरों में लुटेरों की तस्वीरें सामने आई हैं। बैंक में लूट की सूचना मिलते ही लुधियाना देहाती के वरिष्ठ पुलिस कप्तान हरजीत सिंह, एसपी. (एच) हरिंदर सिंह परमार, एसएचओ अजीतपाल सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ देतवाल गांव पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए है और मामले की जांच में जुट गए है।

  • जालंधर में आज मिले इतने कोरोना मरीज, 1 की मौत…

    जालंधर में आज मिले इतने कोरोना मरीज, 1 की मौत…

    जालंधर (वरूण): जिला जालंधर में कोरोना का लगातार कहर बरसा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार को जिले में 51 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई वहीं 1 रोगी की कोरोना से मौत हो गई। मृतक की उम्र 45 वर्ष बताई जा रही है। आपको बता दें कि बुधवार को 67 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

  • पंजाबः विधानसभा स्पीकर संधवां के सुरक्षा कर्मियों ने रास्ता नहीं देने पर ट्रक चालक को पीटा, वीडियो वायरल

    पंजाबः विधानसभा स्पीकर संधवां के सुरक्षा कर्मियों ने रास्ता नहीं देने पर ट्रक चालक को पीटा, वीडियो वायरल

    चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के सुरक्षा कर्मियों की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें सुरक्षा कर्मियों ने एक ट्रक चालक की बीच सड़क पिटाई करवा दी। क्योंकि उसने उनके वाहन को आगे जाने के लिए रास्ता नहीं दिया। इस घटना की एक वीडियो भी वायरल हो रही है।

    वहीं बीजेपी के सदस्य परमिंदर सिंह बराड़ ने ट्वीट कर आप सरकार पर निशान साधा है। उन्होंने कहा, आम आदमी की सरकार द्वारा आम आदमी पर अत्याचार! स्पीकर संधवां ने ट्रक चालक को सड़क के बीच में सिर्फ इसलिए पीटा क्योंकि उनके वाहन को ट्रक चालक ने रास्ता नहीं दिया। शर्म करो शर्म करो!

  • पंजाबः सीएम के दौरे से पहले प्राइवेट आपरेटर बस जलाकर करेंगे विरोध, धारा 144 लागू 

    पंजाबः सीएम के दौरे से पहले प्राइवेट आपरेटर बस जलाकर करेंगे विरोध, धारा 144 लागू 

    जालंधर/ वरुणः प्राइवेट बस आपरेटरों ने सीएम भगवंत मान के लुधियाना दौरे पर उनके सामने एक बस जलाकर विरोध करने का ऐलान किया है। हालांकि अपनी मांगों को लेकर वह 9 अगस्त को पूरे पंजाब में बसों को बंद भी कर चुके है। लेकिन अब 14 अगस्त तक सभी बस ऑपरेटर बसों पर काले झंडे लगाकर राज्य सरकार का विरोध करने का ऐलान किया है।

    दरअसल, सीएम मान लुधियाना में ध्वजारोहण के लिए आएंगे तो उससे ठीक एक दिन पहले लुधियाना में एक बस जलाई जाएगी। मुख्यमंत्री का 14 अगस्त को ही लुधियाना पहुंचने का कार्यक्रम है। हालांकि जिला प्रशासन की तरफ से लुधियाना में धारा 144 लगा दी गई है। उनका कहना है कि महिलाओं की नि:शुल्क यात्रा पर सरकार अपनी सरकारी बसों को उनका भुगतान करती है। इसी तर्ज पर प्राइवेट बसों में भी सरकार महिलाओं की नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दे उनका भुगतान प्राइवेट बस ऑपरेटरों को करे। 

    इस मामले को लेकर पंजाब मोटर यूनियन के पदाधिकारी संदीप शर्मा ने बताया कि धारा 144 मात्र निजी आपरेटरों को हतोत्साहित करने के लिए लगाई गई है, लेकिन आपरेटर पीछे नहीं हटेंगे। सरकारी अनदेखी की वजह से ही हालात यह हो गए हैं कि जिस बस से रोजी-रोटी कमाई जाती थी, आपरेटर उसी को जलाने पर मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि बस जलाने के लिए सभी ऑपरेटर तैयार हैं और हर हाल में मुख्यमंत्री के लुधियाना के दौरे के दौरान ही बस जलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके सरकार निजी आपरेटरों की चेतावनी को अनदेखा कर रही है और कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि चक्का जाम की ही तरह बस जलाने का कार्यक्रम भी 100 फीसद सफल होगा। चाहे इसके लिए ऑपरेटरों को कोई भी संघर्ष करना पड़े।

  • आज़ादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा: लक्खी

    आज़ादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा: लक्खी

    ऊना/सुशील पंडित: भाजपा हरोली पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लखबीर लक्खी ने ट्रक यूनियन टाहलीवाल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगे झंडे बांटे व लोगो से आह्वान किया कि हर घर पर तिरंगा होना चाहिए क्योंकि पूरा भारत आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया रहा है। लखी ने कहा कि ट्रक यूनियन के ऑपरेटर पुरे भारत मे माल ढुलाई को लेकर घूमते है व हर ट्रक ऑपरेटर अपने ट्रक पर भी तिरंगा लगाए ताकि भारत के हर कोने में तिरंगे को शान से फहराया जा सके। उन्होंने कहा कि हजारों कुर्बानियो के बाद आज यह दिन देखने को मिले है व हम देश की आन वान शान तिरंगा को फहराकर उन सभी शहीदों को श्रदांजलि भी दे सकते है व देश का सबसे बड़ा पर्व आज़ादी का पर्व है उसको भी हम धूमधाम से मना सकते है। इस मौके पर कुलदीप सिंह, रविन्द्र कुमार, शिवू पंडित, सहित सेंकड़ों ट्रक ऑपरेटर भी मौजूद रहे।

  • थानाकलां में होगा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, वीरेंद्र कंवर फहराएं तिरंगा

    थानाकलां में होगा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, वीरेंद्र कंवर फहराएं तिरंगा

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में 76वां जिला स्तरीय स्वतंत्रता समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानाकलां में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आगाज़ प्रातः 11 बजे तिरंगा ध्वज फहराने के साथ होगा। इससे पहले ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर एमसी पार्क शहीद स्मारक ऊना में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी। 

    राघव शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित होने वाली मार्च परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस के जवानों के अलावा स्थानीय विद्यालयों के एनसीसी व एनएसएस के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि समारोह में कृषि, बागवानी, ग्रामीण विकास, एकीकृत बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य व जल शक्ति विभाग की झांकियां निकाली जाएंगी। समारोह को आकर्षक बनाने के लिए स्थानीय विद्यालयों तथा भाषा एवं संस्कृति विभाग से जुडे़ कलाकारों द्वारा अनेक मनोरंजक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि समारोह के अंत में स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के परिजनों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

    बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा, एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल, खंड विकास अधिकारी ऊना रमनबीर सिंह चौहान, एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान, खंड विकास अधिकारी बंगाणा यशपाल सिंह परमार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां के प्रधानाचार्य संजीव पराशर सहित प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • बंगाणा में 22 अगस्त को होगा किसान बचाओ रैली का आयोजन: देसराज मोदगिल

    बंगाणा में 22 अगस्त को होगा किसान बचाओ रैली का आयोजन: देसराज मोदगिल

    ऊना/सुशील पंडित: बंगाणा में 22 अगस्त को एक विशाल किसान बचाओ रैली का आयोजन प्रातः 10 बजे आशीर्वाद होटल के प्रांगण में किया जाएगा यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राष्ट्रीय किसान संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री देशराज मोदगिल ने अपनी प्रेस वक्तव्य में दी। उन्होंने बताया कि इस रैली में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा रानी प्रतिभा सिंह, और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश के कई बड़े नेता शिरकत करेंगे।

    मोदगिल ने कहा कि इस वक्त किसान बागवान परेशान हैं और सब भारी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं वर्तमान सरकार ने किसानों बागबानों की ओर ध्यान ना दे कर इनकी अनदेखी की है

    मोदगिल ने बताया कि इस विशाल रैली के माध्यम से किसानों की समस्याओं के बारे में कांग्रेस पार्टी के नेताओं को अवगत कराया जाएगा और किसानों के कई मुद्दों को कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल करवाया जाएगा। कुटलैहड़ क्षेत्र के किसानों की सबसे बड़ी मांग गोविंद सागर झील के पानी को किसानों के खेतों तक पहुंचाना है जिसको प्रमुख तौर पर उठाया जाएगा।

    इसके अलावा किसानों के कर्जे को माफ करवाना, 60 वर्ष से ऊपर किसानों को ₹5000 पेंशन, किसान के परिवार के सभी सदस्यों का मुफ्त इलाज, सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित होना और इनके लिए खरीद केंद्र  उपलब्ध करवाना, किसानों की फसलों के लिए कारगर बीमा योजना, और इसके अलावा किसानों की कई समस्याएं शामिल हैं देशराज मोदगिल ने किसानों से आह्वान किया है कि भारी संख्या में इस रैली में पहुंचे और अपनी आवाज बुलंद करते हुए इस विशाल रैली को सफल बनाएं।

  • हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला भर में निकाली गई प्रभात फेरियां

    हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला भर में निकाली गई प्रभात फेरियां

    ऊना/सुशील पंडित: हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला ऊना में आज अनेक स्थानों पर प्रभात फेरियां निकाली गई। इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि आज अंब शहर, ग्राम पंचायत कुठेड़ा खैरला, गगरेट उपमंडल में गगरेट से लेकर गुगलैहड की 13 ग्राम पंचायतों, हरोली उपमंडल में ग्राम पंचायत भदसाली, अप्पर बढ़ेड़ा, पंजावर, भंडयारा, ऊना उपमंडल के तहत डीसी कॉलोनी, संतोषगढ़, कुठार खुर्द तथा अन्य पंचायतों में प्रभात फेरियां निकाली गईं। 

    राघव शर्मा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारत सरकार ने यह राष्ट्रव्यापी अभियान आरंभ किया है। इस अभियान के तहत हर घर, राजकीय, निजी, औद्योगिक और शैक्षणिक भवनों में तिरंगा फहराने का शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही प्रभात फेरियां भी निकाली जा रही हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ें। 

    जिलाधीश ने कहा कि तिरंगा देश की आन बान शान और गौरव का प्रतीक है, जो सभी भारतवासियों में राष्ट्रवाद की भावना पैदा करता है। उन्होंने कहा कि बहुत जरूरी है कि हम सभी तिरंगे ध्वज से जुड़े नियमों का पूरी तरह से ध्यान रखें।