इस दौरान चालक ने चलती बस से अचानक धुआं उठता देखा और तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया। कुछ ही क्षणों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस लपटों से घिर गई। बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ऐसे में समय रहते बस खाली करा लेने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग धीरा की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि हादसे में सभी यात्री, चालक और परिचालक पूरी तरह सुरक्षित हैं, हालांकि बस पूरी तरह नष्ट हो गई। इस घटना के बाद एचआरटीसी की बसों की तकनीकी स्थिति और रखरखाव को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। लोगों ने निगम से बसों की नियमित तकनीकी जांच और सुरक्षा मानकों को और मजबूत बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस हादसे ने एक बार फिर एचआरटीसी की पुरानी बसों के रखरखाव और नियमित तकनीकी जांच को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।View this post on Instagram