Home Himachal फोक मीडिया दलों ने दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

फोक मीडिया दलों ने दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
फोक मीडिया दलों ने दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

ऊनासुशील पंडित: सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सम्बद्ध    सांस्कृतिक दल आरके कलामंच चिंतपूर्णी ने अम्बटिल्ला व चौकी तथा पूर्वी कलामंच जलग्रां टब्बा ने कुंगड़त व खड्ड खास में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के जरिए अनुसूचित जाति के कल्याणार्थ संचालित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ जन कल्याणकारी नीतियों, योजनाओं, उपलब्धियों व नशा निवारण विषय पर जागरूक किया।

इस दौरान फोक मीडिया दलों ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ावर्ग, अल्प संख्यक समुदायों, महिलाओं, बच्चों, दिव्यागों एवं वृद्धजनों के उत्थान व समाज में इन वर्गो को समान अवसर प्रदान करने, उनके अधिकारों का संरक्षण कर पूर्ण भागी दारी सुनिश्चित करने के उदेश्य से विभाग द्वारा अनेकों योजनाएं एंव कार्यक्रमों का संचालित किए जा रहे हैं।

सरकार ने अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग व अल्प संख्यक वर्ग, एकल नारी, विधवा व दिव्यांगजन से सम्बन्धित अभ्यार्थियों को कम्पयूटर प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए 5 करोड़ रूपये के बजट का प्रावधान किया है। बुजुर्गो, निराश्रितों, महिलाओं और अनाथों के पुनर्वास के लिए विभाग एक ही छत के नीचे 400 आवासियों की क्षमता वाले एकीकृत आदर्श ग्राम सुख आश्रय परिसर की स्थापना कांगडा जिले के गांव लुथान तथा जिला मण्डी के सुन्दरनगर में कर रहा है।

इसी कड़ी में सांस्कृतिक दलों द्वारा 22 दिसम्बर को हरोली विस के गांव सलोह व दुलैहड़ अप्पर, गगरेट विस के गांव पिरथीपुर तथा चिंतपूर्णी के गांव घंघरेट में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जबकि अभियान के छठे और अन्तिम दिन 23 दिसम्बर को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव पंसाई, बौल, मोह खास व परोइयां में गीत संगीत व नाटकों के माध्यम से लोगों को मनोरंजन के साथ जनहित में संचालित योजनाआंे बारे जानकारी दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here