यहां-यहां होंगे कार्यक्रम
इसी कड़ी में 9 अक्तूबर को तहसील घनारी(हेडक्वार्टर) और ग्राम पंचायत सिद्ध चलेट में तथा 10 अक्तूबर को ग्राम पंचायत बढे़ड़ा राजपूतां और ग्राम पंचायत अंबोटा में सुरभि कला मंच द्वारा लोगों को भूकंपरोधी भवन बनाने को लेकर जागरूक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 10 अक्तूबर को ग्राम पंचायत धुंधला और ग्राम पंचायत रायपुर मैदान तथा 11 अक्तूबर को बस अड्डा चिंतपूर्णी और ग्राम पंचायत पंजोआ में आरके कला मंच द्वारा नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को भूकंप सुरक्षित भवन निर्माण के साथ-साथ आपदा जोखिमों और उपायों बारे जागरूक किया जाएगा।