Home Himachal युवती ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

युवती ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

0
युवती ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत
ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना थाना के अंतर्गत आते एक गांव में युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में आशा रानी पत्नी स्व0 गुरमीत सिंह निवासी गांव अप्पर अरनियाला ने आरोप लगाया कि उसने अपनी बेटी  का रिश्ता सुखवीर सिंह से जनवरी 2024 में किया था उसके बाद उन दोनों की मोबाइल पर बातचीत होती थी।
इनकी बेटी ने ⅔ दिन पहले बताया कि उसका होने वाला पति उसे तंग करता है ।आज इसकी बेटी तैयार होकर सन राइज हॉस्पिटल ऊना गई थी। उसे हॉस्पिटल से फोन आया कि उसकी बेटी ने जहर खा लिया है।और उसकी मौत हो गई हैं. इसकी बेटी ने अपने होने वाले पति से तंग होकर जहर खाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुखबीर सिंह निवासी कर्मपु पालकवाह तहसील हरोली जिला ऊना के विरुद्ध धारा 108, 3(5) BNS के तहत थाना ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here