Home Himachal हरोलीः भदसाली के युवक से चिट्टा बरामद

हरोलीः भदसाली के युवक से चिट्टा बरामद

0
ऊना/ सुशील पंडित: हरोली पुलिस ने मंगलवार को भदसाली के एक युवक को चिट्टे के साथ रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार मंगलवार को उन्हें एक गुप्त सूचना मिली थी कि भदसाली में एक व्यक्ति चिट्टे के साथ कहीं जा रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त संदिग्ध की जब तालाशी ली तो उससे 3.41 ग्राम चिट्टा (हैरोईन) बरामद किया गया। आरोपी की पहचान करनैल सिंह पुत्र देवराज के रूप में हुई है। पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here