ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली की टीम अपराधियों की धर पकड़ के साथ-साथ आम जनता की मदद करने में भी अग्रसर रही है नवंबर महीने में तीन व्यक्तियों को उनके गुम हुए फोन ट्रेस करके उपलब्ध करवाए गए हैं। जिनको पुलिस ने बाहरी राज्यों से बरामद करवा कर शिकायतकर्ताओं को वापस किया है। जिनकी कीमत लगभग 1 लाख के आसपास बनती है। इस वर्ष हरोली पुलिस ने अभी तक 4 से 5 लाख तक की कीमत के मोबाइल फोन ट्रेस किए हैं जिनको उनके मालिकों को वापिस किया गया है।