Home Himachal स्वास्थ्य मंत्री कर्नल (डॉ) धनी राम शांडिल ऊना जिला के प्रवास पर

स्वास्थ्य मंत्री कर्नल (डॉ) धनी राम शांडिल ऊना जिला के प्रवास पर

0
स्वास्थ्य मंत्री कर्नल (डॉ) धनी राम शांडिल ऊना जिला के प्रवास पर

ऊना/सुशील पंडित: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल (डॉ) धनी राम शांडिल रविवार 22 दिसम्बर को ऊना जिला के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री का रात्रि ठहराव लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह भरवाईं में होगा। कर्नल डॉ धनी राम शांडिल 22 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में शीश निभाएंगे और पूजा अर्चना करेंगे। इसके उपरांत स्वास्थ्य मंत्री 10 बजे सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here