Home Himachal भारी बर्फबारी के चलते लगा जाम, फिर भी पर्यटक कर रहे मस्ती, देखें वीडियो

भारी बर्फबारी के चलते लगा जाम, फिर भी पर्यटक कर रहे मस्ती, देखें वीडियो

0
भारी बर्फबारी के चलते लगा जाम, फिर भी पर्यटक कर रहे मस्ती, देखें वीडियो

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के पूर्वानुमान के बीच कल सोलंग घाटी से अटल सुरंग तक वाहनों का आवागमन बंद होने से कई वाहन अभी भी फंसे हुए हैं और बर्फबारी अभी भी जारी है। वहीं जाम में फंसे होने के चलते जहां कुछ लोग परेशान हो रहे है, वहीं कुछ लोग भारी जाम में भी बर्फबारी का आनंद ले रहे है और भांगड़ा डालकर मस्ती कर रहे है। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि गाड़ियों का काफी लंबा जाम लगा हुआ है, लेकिन लोग फिर भी मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे है।

बता दें कि बीते कल से ही बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। प्रदेश में बर्फबारी का दौर शुरु होते ही बड़ी संख्या में पर्यटकों ने हिमाचल का रुख किया। जिसके चलते बड़ी तादाद में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पर्यटक मनाली पहुंचे हुए थे, लेकिन बर्फ का मजा कई पर्यटकों के लिए सजा बन गया। कई पर्यटक भूखे-प्यासे बर्फबारी के बीच फंसे रहे।

दरअसल कई पर्यटक बर्फबारी के बीच सोलंगनाला से पलचान के रास्ते में बीते कल दोपहर 2 बजे से फंसे हुए हैं। भारी जाम के चलते पर्यटक और उनकी गाड़ियां रात भर फंसी रही। मजबूरन सैकड़ों की संख्या में वाहन चालकों को कड़कड़ाती ठंड के बीच गाड़ियों में ही रात बितानी पड़ी। बीते कल दोपहर बाद से अभी तक टूरिस्ट व्हीकल भारी जाम के चलते नहीं निकल पाए हैं और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया में भी पर्यटकों के फंसे होने के वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं।

जिसमें गाड़ियों में पर्यटक और ड्राइवर बीते कल से यहां फंसे होने की बात कह रहे हैं। हालांकि जिला प्रशासन भी रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन में डटा रहा, लेकिन भारी मात्रा में बर्फबारी होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अभी भी पर्यटकों की गाड़ियों को निकालने का सिलसिला जारी है। ये पर्यटक भूखे-प्यासे यहां फंसे हैं और अपनी गाड़ियों में बंद हैं, क्योंकि बर्फबारी लगातार जारी है। जिससे सड़कें पर पूरी तरह से बर्फ जमा हो चुकी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here