Home Himachal हीरा नगरः अवैध शराब बरामद

हीरा नगरः अवैध शराब बरामद

0
ऊना/सुशील पंडित : अम्ब के हीरानगर में पुलिस को एक व्यक्ति से अवैध शराब की 12 बोतलें बरामद हुई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हीरानगर में एक व्यक्ति अवैध शराब का धंधा करता है। पुलिस ने जब उस संदिग्ध व्यक्ति की तालाशी ली तो उसके पास देसी शराब वीआरवी संतरा ब्रांड की 12 बोतलें पाई गईं। आरोपी का नाम संजीव कुमार पुत्र पूरण सिंह बताया जा रहा है। संजीव के पास शराब से जुड़ा कोई वैध दस्तावेज न मिलने के चलते अम्ब पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here