ऊना/सुशील पंडित :हिमोत्कर्ष संस्था ने संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान की छात्राओं को दिवाली त्योहार के उपलक्ष्य पर मिठाई बांटी। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष जतिंद्र कंवर व अन्य सदस्यों ने छात्राओं को मिठाई भेंट की और दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। जतिंद्र कंवर ने कहा कि दिवाली पर्व पर माता लक्ष्मी व गणेश जी की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि इस दिन हमें बुरी आदतों को छोड़कर नए विचारों को ग्रहण करना चाहिए। इस मौके पर हिमोत्कर्ष संस्था के वरिष्ठ सदस्य बीएल कौशल, रजनीश लंूबा, रंजू बाला, मीना ठाकुर, सोनिया, कमला व अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।