Home Himachal ऊना से जा रहे डीसी राघव शर्मा को एचपीयूजे ने किया सम्मानित

ऊना से जा रहे डीसी राघव शर्मा को एचपीयूजे ने किया सम्मानित

0

ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के पत्रकारों ने शुक्रवार को जिला ऊना से ट्रांस्फर होकर शिमला जा रहे उपायुक्त राघव शर्मा को शॉल, टोपी और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। पत्रकारों ने राघव शर्मा और पत्रकारों के संबंधों की पुरानी यादों को ताजा किया। राघव शर्मा ने बताया कि ऊना की सेवा के बाद अब वे ग्रामीण विकास एवम पंचायती राज निदेशक के रूप में हिमाचल की जनता की सेवा करेंगे। जो कार्य यहां जारी था वही पंचायतों के उत्थान और विकास में जारी रहेगा।


विदाय कार्यक्रम में एचपीयूजे के जिला अध्यक्ष पंकज कतना ने राघव शर्मा को उनके नए पदभार के लिए शुभकामनाएं दीं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील पंडित और पवन शर्मा ने उन्हें हिमाचली टोपी देकर सम्मानित किया। कोषाध्यक्ष अश्वनी सैनी और उपाध्यक्ष अशोक कुमार, किशोरी लाल ने राघव शर्मा को एक शॉल भेंट की। इस मौके पर नेशनल यूनियन ऑफ जॉर्नलिस्ट ऊना इकाई के कार्यकारिणी सदस्य जोगिंदर देव आर्य, जिला महामंत्री भारत भूषण ,कोषाध्यक्ष अश्वनी सैनी, कमल अरोड़ा, ज्योति स्याल, नीना धीमान, अनिल शर्मा व अन्य पत्रकार भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here