Home Himachal पति ने पत्नी के सामने उठाया खौफनाक कदम, जाने मामला

पति ने पत्नी के सामने उठाया खौफनाक कदम, जाने मामला

0
पति ने पत्नी के सामने उठाया खौफनाक कदम, जाने मामला

रोहड़ू : पत्नी के सामने ही पति ने पब्बर नदी में छलांग लगा दी। पब्बर नदी में कूदने वाला व्यक्ति ऊना के अंबोटा का रहने वाला है तथा उपतहसील जांगला के बखोली गांव में उसकी शादी हुई है। एसएचओ रोहड़ू प्रवीण ठाकुर ने बताया कि अंबोटा निवासी आकाश की शादी जांगला उपतहसील के बखोली गांव की शालू से हुई थी। जानकारी के अनुसार शालू पिछले 2 महीनों से अपने मायके बखोली में रह रही थी।

शालू ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आकाश ने उसे फोन किया कि वह उससे मिलने आ रहा है, वह उससे मिलने रोहड़ू आ जाए। शालू ने बताया कि जब वह रोहड़ू पहुंची तो आकाश ने उसे फोन करके कहा कि वह बखिरना पुल के पास है, वह उसे मिलने बखिरना पुल आए। जिसके बाद शालू वहां पहुंची, यहां पर आकाश ने शालू के सामने ही पुल से नीचे नदी में छलांग लगा दी।

पुलिस ने शालू की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पब्बर नदी में कूदे व्यक्ति की पत्नी शालू की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए पति अंबोटा निवासी आकाश की तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here